Home Loan Types: अपने सपनों का घर पाने के लिए होम लोन मददगार साबित होता है. होम लोन सिर्फ एक या दो तरह के नहीं बल्कि 5 तरह के होते हैं. इनमें होम परचेज लोन, होम कंस्ट्रक्शन लोन, होम इम्प्रूवमेंट लोन, होम एक्सटेंशन लोन और ब्रिज होम लोन भी शामिल है.
Home Loan : घर खरीदने के सपना कई लोगों का होता है लेकिन जिम्मदारी के बोझ की वजह से लोग घर खरीदने का सपना खुद की इनकम से पूरा नहीं कर पाते हैं. ऐसे में होम लोन एक बड़ा सहारा साबित होता है. कई लोगों को लगता है कि होम लोन सिर्फ एक या दो तरह का ही होता है लेकिन असल में ऐसा नहीं है.
होम लोन 5 तरह का होता है. हर होम लोन का अपना अलग फायदा होता है. अगर आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो ये जरूर समझ लें कि कौन सा होम लोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है. होम परचेज लोन पहला है घर खरीदने का होम लोन, यानी होम परचेज लोन. अगर आप नया फ्लैट या तैयार घर ले रहे हो, तो ये बेस्ट है. बैंक प्रॉपर्टी की वैल्यू का 80 फीसदी तक आसानी से दे देते हैं, कभी-कभी 90 फीसदी तक. लोन की टेन्योर 20 से 30 साल तक हो सकती है, ताकि ईएमआई कम पड़े. होम कंस्ट्रक्शन लोन दूसरा होता है घर बनाने का होम कंस्ट्रक्शन लोन. अपना घर खुद बनाना चाहते हो तो ये लो. इसमें प्लॉट की कीमत भी शामिल हो सकती है, बशर्ते प्लॉट खरीदे एक साल के अंदर लोन अप्लाई करो. प्लॉट और कंस्ट्रक्शन दोनों की कॉस्ट कवर होती है. होम इम्प्रूवमेंट लोन इसके बाद तीसरा होता है, घर की मरम्मत या रिनोवेशन के लिए होम इम्प्रूवमेंट लोन. पुराना घर है, पेंटिंग, फर्श बदलना या नया किचन बनवाना है, तो ये काम आता है. बैंक आसानी से ये लोन देते हैं, क्योंकि प्रॉपर्टी पहले से आपकी है. होम एक्सटेंशन लोन चौथा होता है, घर बड़ा करने का होम एक्सटेंशन लोन. मौजूदा घर में एक्स्ट्रा रूम या फ्लोर जोड़ना चाहते हो, तो ये परफेक्ट रहता है. साइज बढ़ाने के लिए स्पेशल लोन. ब्रिज होम लोन इसके अलावा पांचवा होम लोन होता है- ब्रिज होम लोन. ये थोड़ा अलग है, शॉर्ट टर्म के लिए. मान लो पुराना घर बेचकर नया खरीद रहे हो, लेकिन बिक्री में टाइम लग रहा है. ये लोन उस गैप को भरता है, पैसे की कमी नहीं होने देता. बैंक मैक्सिमम दो साल तक देते हैं. क्या आप दो होम लोन ले सकते हैं? हां, अगर जॉइंट लोन लो, यानी पति-पत्नी या फैमिली मेंबर के साथ. अगर पार्टनर का क्रेडिट स्कोर अच्छा है और इनकम स्ट्रॉन्ग, तो बैंक ज्यादा अमाउंट देते हैं, दोनों की सैलरी काउंट होती है. सिबिल स्कोर का बड़ा रोल है. स्कोर 300 से 900 तक होता है, 750 से ऊपर हो तो लोन आसान और कम इंटरेस्ट पर मिलता है. एसबीआई जैसे बैंक शुरुआती रेट ऑफर करते हैं. सिबिल अच्छा रखने के लिए समय पर बिल, ईएमआई चुकाओ. होम लोन लेने से पहले आपको कुछ चीजें पता होनी चाहिए. इसके लिए एक एप्लीकेशन भरना होता है और इसमें आपको नाम, फोन, पिन कोड, जॉब टाइप भरना होगा. फिर डॉक्यूमेंट्स में आधार, पैन, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी की जरूरत होती है. एड्रेस प्रूफ में बिजली बिल, पानी बिल, मोबाइल बिल जरूरी होता है. इसके अलावा आप बैंक से भी जानकारी प्राप्त करके होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
Home Loan News Home Loan Types How Many Types Of Home Loan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आपका पैसा- इमरजेंसी में कभी न बेचें म्यूचुअल फंड: फंड के अगेन्स्ट बैंक लोन लेना बेहतर विकल्प, जानिए लोन लेन...Mutual Funds Loan Vs Redemption; Which Is Better. Follow Loan Against Mutual Funds Process, Benefits And Rules, Aapka Paisa On Dainik Bhaskar.
Read more »
SIP for Home Loan: आम के आम गुठलियों के भी दाम.. SIP से होम लोन होगा इंटरेस्ट फ्री, घर की EMI पर नहीं देना पड़ेगा ₹1 भी ब्याजZero Interest Home Loan: यदि आप अपना घर बनाने के लिए होम लोन ले रहे हैं, तो ये एसआईपी कैलकुलेशन आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है.
Read more »
ஹோம் லோனை சீக்கிரம் முடிக்க நினைத்தால்...? பெரிய நஷ்டம் வரலாம் - இந்த 6 விஷயத்தில் கவனம்!Home Loan Prepayment: வீட்டுக் கடனை திட்டமிட்ட காலத்திற்கு முன்கூட்டியே திரும்பச் செலுத்த முடிவு செய்தால், இந்த 6 விஷயங்களில் கவனமாக இருக்க வேண்டும். இல்லையெனில் பெரும் நஷ்டத்தை சந்திக்க நேரிடும்.
Read more »
RBI new rule for home loan: পুজোয় দারুণ খবর! কমছে মধ্যবিত্তের গৃহঋণের বোঝা, ২ অক্টোবর থেকেই RBI-এর নতুন নিয়ম...Starting Oct 2 your EMIs could drop faster RBI just changed the loan rate rules
Read more »
தங்கக் கடன் வட்டி விகிதம்: குறைந்த வட்டியில் கடன் வழங்கும் 5 அரசு வங்கிகள்Gold Loan : தங்கக் கடன் வட்டி விகிதம் குறைவாக உள்ள 5 அரசு வங்கிகளின் பெயர்களை இங்கே தெரிந்து கொள்ளுங்கள்
Read more »
ಚಿನ್ನದಂತೆಯೇ ಬೆಳ್ಳಿ ಆಭರಣಗಳ ಮೇಲೂ ಬ್ಯಾಂಕ್ ಸಾಲ ಲಭ್ಯ: RBIನಿಂದ ಮಹತ್ವದ ಸುದ್ದಿsilver loan to value ratio: ಬೆಳ್ಳಿಯನ್ನು ಅಡಮಾನವಿಟ್ಟು ಬ್ಯಾಂಕ್ಗಳಲ್ಲಿ ಸಾಲ ಪಡೆಯುವ ಸೌಲಭ್ಯವನ್ನು ಒದಗಿಸಲು ಆರ್ಬಿಐ ಇದೀಗ ಮುಂದಾಗಿದೆ.
Read more »
