एक बार की लागत, 40 सालों तक पैसा ही पैसा! इस खेती से मालामाल बना 80 साल का किसान, लाखों में हो रही कमाई

Bamboo Cultivation News

एक बार की लागत, 40 सालों तक पैसा ही पैसा! इस खेती से मालामाल बना 80 साल का किसान, लाखों में हो रही कमाई
How To Cultivate BambooTiming For Bamboo CultivationWhen Is Bamboo Cultivated
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

Bamboo Cultivation: रामपुर का 80 साल का किसान जयदीप बांस की खेती से मालामाल बन गया है. वह इस खेती से सालाना लाखों की कमाई कर रहे हैं. बांस की खेती में एक बार लागत आती है, उसके बाद इससे 35 से 40 सालों से कमाई होती है.

अंजू प्रजापति/रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के 80 वर्षीय किसान जयदीप सिंह बरार ने पारंपरिक खेती से अलग हटकर एक ऐसा रास्ता चुना, जिसने न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया बल्कि उन्हें क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत भी बना दिया.

आज वे बांस की खेती के जरिए हर साल लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. किसान जयदीप ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में बांस की कुछ खास किस्में जैसे बम्बूसा नाना, कटंगा, बम्बूसा बालकोआ और डेंड्रोकेलामस हैमिल्टन जैसी कई मुनाफ़ेदार वैरायटी के बांस लगाए हैं. ये किस्में फर्नीचर और निर्माण कार्यों में काम आती हैं और बाजार में इनकी मांग भी अच्छी रहती है. बांस की खेती एक बार शुरू करने पर 35-40 साल तक उत्पादन देती है. जिसमें साल दर साल कटाई होती है और हर बार अच्छा मुनाफा मिलता है. जयदीप बताते हैं कि बांस की खेती के लिए पौधे लगाने का सबसे अच्छा समय मानसून की शुरुआत होती है. यानी जून से जुलाई के बीच जब पौधे लगाए जाते हैं, तो उनके बीच करीब 3 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा फासला रखना चाहिए. इससे एक एकड़ खेत में लगभग 700 से 800 पौधे लगाए जा सकते हैं. बांस का पेड़ धीरे-धीरे बढ़ता है और करीब 3 से 4 साल में पूरी तरह तैयार हो जाता है. एक बार जब पेड़ तैयार हो जाए तो हर साल इसकी कटाई की जा सकती है और इससे अच्छी कमाई होती रहती है. आज जयदीप करीब 6 एकड़ में बांस की खेती कर रहे हैं और सालाना लाखों रुपये कमा रहे हैं. उन्होंने बांस की प्रोसेसिंग और ग्रेडिंग भी सीखी है, जिससे उन्हें बाजार में बेहतर दाम मिलते हैं. वे कहते हैं कि वे पंतनगर के विश्व विद्यालय के प्रोफेसर हैं. उन्हीं से मुझे बांस की खेती करने का आइडिया मिला. बांस की खेती न केवल किसानों के लिए एक लाभकारी विकल्प बन सकती है. बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है. यह मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारती है. जल संरक्षण में मदद करती है और कार्बन अवशोषित करती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

How To Cultivate Bamboo Timing For Bamboo Cultivation When Is Bamboo Cultivated Cost Of Bamboo Cultivation Earnings From Bamboo Cultivation बांस की खेती बांस की खेती कैसे करें बांस की खेती का समय बांस की खेती कब होती है बांस की खेती में लागत बांस की खेती में कमाई

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

किसान मार्च माह में करें इस सब्जी की खेती, 60 दिनों में हो जाएंगे मालामालकिसान मार्च माह में करें इस सब्जी की खेती, 60 दिनों में हो जाएंगे मालामालकिसान मार्च माह में करें इस सब्जी की खेती, 60 दिनों में हो जाएंगे मालामाल, जानें खेती का बेस्ट तरीका
Read more »

आर्किड फूलों की अनोखी खेती: कोयले और नारियल के बुच से लाखों कमाईआर्किड फूलों की अनोखी खेती: कोयले और नारियल के बुच से लाखों कमाईकोयले और नारियल के बुच का उपयोग करके आर्किड फूलों की खेती पर आधारित एक खबर। इस तकनीक से किसानों को पारंपरिक खेती की तुलना में अधिक लाभ मिलता है।
Read more »

ड्रैगन फ्रूट की करें खेती... एक बार की लागत, कमाई 5 साल तक; लाखों का होगा मुनाफाड्रैगन फ्रूट की करें खेती... एक बार की लागत, कमाई 5 साल तक; लाखों का होगा मुनाफाDragon fruit farming: बुंदेलखंड, कभी सूखा, पिछड़े पन, मैदानी इलाके और पलायन के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां के हालात बदल रहे हैं. खासकर कृषि के क्षेत्र में बड़े ही क्रांतिकारी प्रयोग देखने को मिल रहे हैं, जिसमें किसानों को सफलता मिल रही और वे समृद्धता की ओर बढ़ रहे हैं.
Read more »

Mushroom Farming Tips: मशरूम की खेती करें साल भर, कम लागत में अधिक मुनाफाMushroom Farming Tips: मशरूम की खेती करें साल भर, कम लागत में अधिक मुनाफाMushroom Farming Tips: मशरूम की खेती करें साल भर, कम लागत में अधिक मुनाफा
Read more »

इस खेती से मालामाल हुआ UP का किसान, छप्परफाड़ हो रही कमाई, जानिए तरीकाइस खेती से मालामाल हुआ UP का किसान, छप्परफाड़ हो रही कमाई, जानिए तरीकाAgriculture News: सुल्तानपुर के किसान शिवप्रसाद वर्मा ने 6000 टमाटर के पौधे लगाए और स्ट्रॉबेरी की खेती से भी अच्छी कमाई की. सरकारी अनुदान से प्रेरित होकर उन्होंने सब्जी की खेती को सफल बनाया.
Read more »

पैदा होते ही पैसा कमाने लगा ये बच्चा! इस साल कूट लिए 11 करोड़पैदा होते ही पैसा कमाने लगा ये बच्चा! इस साल कूट लिए 11 करोड़पैदा होते ही पैसा कमाने लगा ये बच्चा! इस साल इनकम 11 करोड़ तक पहुंची, 17 महीने की उम्र में 214 करोड़ का मालिक
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:23:20