Agriculture News: सुल्तानपुर के किसान शिवप्रसाद वर्मा ने 6000 टमाटर के पौधे लगाए और स्ट्रॉबेरी की खेती से भी अच्छी कमाई की. सरकारी अनुदान से प्रेरित होकर उन्होंने सब्जी की खेती को सफल बनाया.
सुल्तानपुर: हमारे आसपास कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो किसी एक क्षेत्र को अपने करियर के रूप में चुनते हैं और उसमें इतनी अधिक मेहनत करते हैं कि एक न एक दिन उनको सफलता मिल ही जाती है. कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया है सुल्तानपुर के एक किसान ने.
जिनका नाम शिवप्रसाद वर्मा है. शिवप्रसाद वर्मा ने वैसे तो 6000 टमाटर के पौधे लगाए हैं और इससे वह अच्छी कमाई कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही वह स्ट्रॉबेरी जैसे औषधि फलों की भी खेती करते हैं, जिससे उनको अच्छी कमाई हो रही है. उनकी इस खेती में सरकार द्वारा भी अनुदान सब्सिडी मिलती रहती है. जिससे उनको खेती के प्रति प्रोत्साहन मिलता रहता है, तो आइए जानते हैं शिवप्रसाद वर्मा की सफलता का क्या है राज. लगाए हैं इतने पौधे सुल्तानपुर के रैनापुर बालमपुर ग्राम सभा के रहने वाले किसान शिव प्रसाद वर्मा ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने टमाटर के 6000 से अधिक पौधे लगाए हैं, जिसकी खेती वह पिछले 2 वर्षों से कर रहे हैं. वैसे तो इस बार टमाटर के भाव अधिक न होने से उनको टमाटर की खेती में पिछले वर्ष की तुलना में उतना मुनाफा नहीं हो पाया, लेकिन पौधों की संख्या अधिक होने के कारण वह अच्छी कमाई कर रहे हैं. यहां से मिली प्रेरणा किसान शिव प्रसाद वर्मा बताते हैं कि उन्हें ऐसे किसी चीज से प्रेरणा नहीं मिली, जिससे अन्य लोग प्रभावित होते हैं. बल्कि उनकी मजबूरी और उनकी जरूरत ने उनको सब्जी की खेती करने की तरफ प्रेरित किया. जिसकी बदौलत शिव प्रसाद वर्मा आज टमाटर की खेती कर रहे हैं और इससे वह अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं. उनकी माने तो सब्जी की खेती धान और गेहूं की पारंपरिक खेती से काफी अधिक सुगम है और फायदेमंद भी है. उद्यान विभाग ने बढ़ाया हौसला किसान शिव प्रसाद वर्मा द्वारा लगाए गए सब्जीशेड में जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह और सहायक उद्यान निरीक्षक दिनेश सिंह ने काफी सहयोग किया और उद्यान विभाग से अनुदान भी दिलाया. जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि जिले में शिवप्रसाद वर्मा द्वारा स्थापित किया गया वेजिटेबल शेड जिले की खेती को समृद्ध करने में एक बेहतरीन कदम है. इसके अलावा अन्य किसानों को भी टमाटर की खेती के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है.
टमाटर की खेती Vegetable Farming सब्जी की खेती Strawberry Cultivation स्ट्रॉबेरी की खेती Agricultural Subsidy कृषि अनुदान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस धान की खेती से हो जाएंगे मालामाल, बारिश, आंधी, ओले का भी नहीं पड़ेगा फर्कखुशखबरी! बारिश, आंधी, ओले भी इस नए किस्म के धान का नहीं बिगाड़ पाएंगे खेती, बंपर पैदावार के साथ किसान हो जाएंगे मालामाल
Read more »
इस खेती से मालामाल बन गई यह महिला किसान, सिर्फ 60 दिन में हो रही 5 लाख की कमाई, जानिए तरीकाStrawberry Farming: सुल्तानपुर की हीरावती वर्मा ने पुणे से स्ट्रॉबेरी के पौधे मंगवाकर खेती शुरू की जिससे वह आज बंपर कमाई कर रही है. हीरावती वर्मा इस खेती से सिर्फ 60 दिनों में 4 से 5 लाख की कमाई कर रही है. उन्होंने उद्यान विभाग से इस खेती के लिए सहयोग और सब्सिडी भी मिल रही है.
Read more »
इस खेती ने किसान को बना दिया मालामाल, एक सीजन में हो रही 15 लाख की कमाई, जानिए तरीकाBanana Cultivation: कौशांबी के किसान केले की खेती से तीन गुना मुनाफा कमा रहे हैं. जगदीश प्रसाद मौर्य 7 बीघा में 6400 पौधे लगाकर 10-15 लाख की कमाई कर रहे हैं. खेती में गोबर की खाद और नई तकनीक का उपयोग होता है. किसान जगदीश प्रसाद मौर्य ने बताया कि वह केले की खेती 15 साल से कर रहे हैं. केले की खेती करने के लिए पहले खेत की जुताई की जाती है.
Read more »
किसान मार्च माह में करें इस सब्जी की खेती, 60 दिनों में हो जाएंगे मालामाल, जानें खेती का बेस्ट तरीकाLakhimpur Phoolgobhi Farming: यूपी के लखीमपुर खीरी में किसान बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती कर रहे हैं. ऐसे में फूलगोभी की खेती करने वाले किसान तो इस समय खूब कमाई कर रहे हैं. बाजार में इस समय फूल गोभी की कीमत 10 रुपए से लेकर 20 रुपए किलो के हिसाब से बिक रही है.
Read more »
किसान मार्च माह में करें इस सब्जी की खेती, 60 दिनों में हो जाएंगे मालामालकिसान मार्च माह में करें इस सब्जी की खेती, 60 दिनों में हो जाएंगे मालामाल, जानें खेती का बेस्ट तरीका
Read more »
दुनिया पर टैरिफ लगाकर हर दिन कितनी कमाई कर रहा अमेरिका? राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद दी जानकारीटैरिफ लगाकर अमेरिका का खजाना भर रहे ट्रंप, जानिए कितनी हो रही कमाई?
Read more »
