एक जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, इस साल 46 दिन तक कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन- Amarujala

United States News News

एक जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, इस साल 46 दिन तक कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन- Amarujala
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 24 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 13%
  • Publisher: 51%

एक जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, इस साल 46 दिन तक कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन amarnathyatra2019 amarnathyatra JammuAndKashmir

गुरुवार को राजभवन जम्मू में राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 36वीं बैठक हुई। इस मौके पर श्रीश्री रविशंकर कमेटी की सिफारिशों पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम फैसले लिए गए। यात्रा अवधि के दौरान प्रतिदिन पारंपरिक पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 यात्रियों को जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा पंजतरणी हेलीकॉप्टर सेवा श्रद्धालु सीधी यात्रा कर सकते हैं। बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला को तय समय में राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को सूचना देकर अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए मान्यता प्राप्त डाक्टरों-मेडिकल संस्थानों की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए। इस जानकारी को बोर्ड की वेबसाइट पर डाला जाएगा। श्राइन बोर्ड यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य संबंधी सलाह और अन्य जानकारियों के लिए देश भर में प्रचार प्रसार अभियान विभिन्न माध्यमों से शुरू करेगा। सीईओ को यात्रा से पूर्व संचार और लंगर व्यवस्था के अलावा अन्य सेवाएं सुनिश्चित बनाने को कहा गया। पंजीकरण तिथि और रूट स्तर पर ही यात्रियों को यात्रा के लिए इजाजत दी जाएगी। बोर्ड की ओर से पायलट स्तर पर सीमित नंबरों की आनलाइन पंजीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यात्रा के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें चिकित्सा, स्वच्छता, दोनों ट्रैक पर रेलिंग की स्थापना, पर्यावरण के अनुकूल कचरा हटाने, यात्रा क्षेत्र में अनुकूल वातावरण स्थापित करने समेत अन्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बैठक में स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, डीसी रैना, पं.

भजन सोपोरी, प्रो. अनीता बिलावरिया, डा. सुदर्शन कुमार, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम आदि मौजूद रहे।देशभर के 32 राज्यों व केंद्र शासित राज्यों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और येस बैंक की 440 बैंक शाखाओं में एक अप्रैल 2019 से अग्रिम पंजीकरण शुरू होगा। पिछले साल एक मार्च से अग्रिम पंजीकरण शुरू हुआ था।यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वाले यात्री को इजाजत नहीं दी जाएगी। यात्रा के सभी एंट्री प्वाइंट पर कड़ाई से जांच की जाएगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पहला मैच आज, एक साल से विदेश में एक भी वनडे नहीं जीती ऑस्ट्रेलियाई टीमपहला मैच आज, एक साल से विदेश में एक भी वनडे नहीं जीती ऑस्ट्रेलियाई टीमindia vs australia, ODI Series, First Match, Preview, News, Updates, Dainik Bhaskar, virat kohli, Aaron Finch | मैच का प्रसारण दोपहर 1.30 बजे से स्टार टीवी नेटवर्क पर पिछले एक साल में भारत का घरेलू मैदान पर वनडे में सक्सेस रेट 60%
Read more »

दिल्ली आसपास के इलाकों में अगले 2 घंटे में बारिश, ओलावृष्टि की संभावनादिल्ली आसपास के इलाकों में अगले 2 घंटे में बारिश, ओलावृष्टि की संभावनाशनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई, इस कारण दिल्ली के लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिखती.
Read more »

विशेषज्ञों ने कहा: मिग-21 पुराने, मगर बाइसन नहींविशेषज्ञों ने कहा: मिग-21 पुराने, मगर बाइसन नहींमिग-21 व एफ-16 अलग-अलग पीढ़ियों के हैं. पीएएफ ने अमेरिका निर्मित लड़ाकू विमान एफ-16सी/डी के नये संस्करण को उड़ाया था, जबकि मिग-21 बाइसन, 60 साल से सेवा दे रहे एक विमान का उन्नत अवतार है.
Read more »

हमने 5 साल आवश्यकताओं पर काम किया, अगले 5 साल तेज उड़ान का समयः PM मोदीहमने 5 साल आवश्यकताओं पर काम किया, अगले 5 साल तेज उड़ान का समयः PM मोदीPM Modi India today conclave प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 में शिरकत की, जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी सरकार के कार्यकाल से जुड़े तमाम मुद्दों पर राय रखी.
Read more »

कांग्रेस में भी हैं एक 'मौसम वैज्ञानिक', 17 साल बाद फिर मार सकते हैं यू-टर्नकांग्रेस में भी हैं एक 'मौसम वैज्ञानिक', 17 साल बाद फिर मार सकते हैं यू-टर्नLok Sabha Poll 2019: लंबे समय तक केंद्र की राजनीति में सक्रिय रहे आजाद ने 17 साल बाद अपने स्टैंड से यू-टर्न लेते हुए फिर से गृह राज्य जम्मू-कश्मीर का रुख किया है। पिछले दिनों वो जम्मू स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दिखे। आजाद 17 साल बाद वहां गए थे।
Read more »

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बरकरार, अब चीन ने उठाया यह कदमभारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बरकरार, अब चीन ने उठाया यह कदमचीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि विदेश उप-मंत्री कोंग की इस्लामाबाद यात्रा का मकसद भारत और पाकिस्तान दोनों से जुड़े हालात को लेकर पाकिस्तान से संपर्क करना है.
Read more »

आदमखोर हुआ तेंदुआ, 7 दिनों में दूसरी बच्ची को बनाया निवाला-Navbharat Timesआदमखोर हुआ तेंदुआ, 7 दिनों में दूसरी बच्ची को बनाया निवाला-Navbharat TimesUP News: यूपी के बहराइच के पास स्थित कतर्नियाघाट में एक आदमखोर तेंदुए ने एक 10 साल की मासूम को अपना निवाला बना लिया। 7 दिन में ऐसा दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहल 14 साल की नाबालिग को तेंदुए ने निशाना बनाया था।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:18:53