Osman Hadi Killing: बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में चुनाव होने वाले हैं. उससे पहले पड़ोसी देश एक बार फिर से जलने लगा है. हिंसा का नया दौर शुरू हो चुका है. पिछले 15 महीनों में ही तकरीबन 5000 लोगों की हत्या कर दी गई. अब अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की नेतृत्व क्षमता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
Osman Hadi Killing : बांग्लादेश के हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि उसे सामान्य कर पाना दूर की कौड़ी लग रहा है. अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस की पकड़ न तो जनता पर रही और न ही शासन-प्रशासन पर.
शेख हसीना की चुनी हुई सरकार को सत्ता से बेदखल करने के बाद बांग्लादेश में व्यापक पैमाने पर हिंसा फैली थी. हिन्दुओं को खासकर निशाना बनाया गया था. अब युवा नेता और शेख हसीना की सरकार को जबरन सत्ता से हटाने वाले कथित विद्रोह का प्रमुख चेहरा रहे शरीफ उस्मान बिन हादी उर्फ उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में एक बार फिर से हिंसा की आग भड़क उठी है. व्यापक पैमाने पर आगजनी और अटैक की घटनाएं सामने आई है. मीडिया हाउस पर भी हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया गया. ऐसे में सवाल उठता है कि उस्मान हादी कौन था, जिसकी मौत पर पड़ोसी देश एक बार से हिंसा की आग में झुलसने लगा है? बांग्लादेश के 2024 के छात्र आंदोलन के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान बिन हादी का सिंगापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया. सिंगापुर सरकार ने गुरुवार 18 दिसंबर 2025 को इसकी पुष्टि की. सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद हादी अपनी गंभीर चोटों से उबर नहीं पाया. 32 साल के उस्मान हादी को 12 दिसंबर को ढाका में गोली मारी गई थी. वह बैटरी से चलने वाले ऑटो-रिक्शा से यात्रा कर रहे थे, तभी एक बाइक सवार हमलावर ने उनके सिर में गोली मार दी. हमले के बाद हादी को तुरंत ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई गई. स्थानीय डॉक्टरों के अनुसार, उनके ब्रेन स्टेम को गंभीर नुकसान पहुंचा था. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए 15 दिसंबर को हादी को सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जरी आईसीयू में भर्ती कराया गया था. ढाका में लोकल अखबार के दफ्तर को आग के हवाले कर दिया. क्या चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था हादी? हादी छात्र संगठन ‘इंक़िलाब मंच’ का सीनियर लीडर था और हाल के महीनों में छात्र आंदोलनों के जरिए वह राष्ट्रीय राजनीति में एक उभरता हुआ चेहरा बन गया था. बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, हादी अगले साल फरवरी में होने वाले आम चुनाव में ढाका-8 सीट से संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा था. इंक़िलाब मंच ने सोशल मीडिया पर हादी की मौत की पुष्टि करते हुए उसे शहीद बताया. संगठन ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि भारतीय वर्चस्व के खिलाफ संघर्ष में अल्लाह ने महान क्रांतिकारी उस्मान हादी को शहादत का दर्जा दिया है. हादी को भारत का मुखर आलोचक माना जाता था. वह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का भी आलोचक था. शेख हसीना से पुराना नाता ‘अल जजीरा’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, उस्मान हादी अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का पुराना सहयोगी था. हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी है. दो मुख्य संदिग्धों की तस्वीरें जारी की गई हैं और उनकी गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 50 लाख टका इनाम देने की घोषणा की गई है. अब तक इस मामले में कम से कम 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन जांच अभी जारी है. हादी की मौत की खबर फैलते ही देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. ढाका में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए. एक समूह ने करवान बाजार इलाके में स्थित प्रमुख अखबार ‘प्रथम आलो’ के मुख्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और बाद में इमारत में घुस गया. वहीं, पास ही स्थित ‘डेली स्टार’ अखबार के दफ्तर में भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की और आग लगा दी. मौके पर मौजूद सेना और अर्धसैनिक बलों ने हालात को देखते हुए तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की. मोहम्मद यूनुस को पसंद था हादी? हादी उन छात्र नेताओं में था, जिसने शेख हसीना को सत्ता से हटाने वाले विरोध-प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई थी. हादी की मौत की खबर सुनते ही अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने घटना पर दुख जताया और राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी कर डाली. यूनुस ने अपने टीवी संबोधन में कहा, ‘डर, आतंक और खून-खराबे के जरिए देश की लोकतांत्रिक यात्रा को रोका नहीं जा सकता.’ सरकार ने शुक्रवार की नमाज के बाद मस्जिदों में विशेष दुआ कराने और शनिवार को आधे दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान और नेशनल सिटीजन पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों ने भी हादी की मौत पर शोक व्यक्त किया है. नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है.
Osman Hadi Murder Who Was Osman Hadi Osman Hadi Sheikh Hasina Osman Hadi Muhammad Yunus Osman Hadi Dhaka Violence Osman Hadi Bangladesh Violence उस्मान हादी हत्या Bangladesh Violence Sharif Usman Bin Hadi Bangladesh Student Protests Sheikh Hasina Bangladesh Politics Bangladesh Unrest
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maiya Samman Yojana : Jharkhand की महिलाओं को मिलेगा होली का तोहफा! खाते में आ सकते हैं 5000 रुपएMaiya Samman Yojana: Women of Jharkhand will get Holi gift, 5000 rupees can come in their account, Jharkhand की महिलाओं को मिलेगा होली का तोहफा, खाते में आ सकते हैं 5000 रुपए
Read more »
15 साल का बॉन्ड और 7.75% ब्याज! LIC ने खरीद लिया अडानी की इस कंपनी का पूरा बॉन्ड इश्यूदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने अडानी पोर्ट्स का ₹5,000 करोड़ का पूरा नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) इश्यू खरीद लिया है। यह 15 साल का बॉन्ड है, जिस पर 7.
Read more »
हड़प्पा सभ्यता से 5000 साल पहले कच्छ में इंसानों के रहने के मिले सबूत, शोध में हुआ खुलासाEvidence of human habitation in Kutch 5000 years before Harappan Civilization, revealed in research । हड़प्पा सभ्यता से 5000 साल पहले कच्छ में इंसानों के रहने के मिले सबूत, शोध में हुआ खुलासा
Read more »
குஷியில் தொழிலாளர்கள்... 1.60 கோடி பேருக்கு ரூ.5000 உதவித்தொகைRs 5000 For Labourers: சுமார் 1 கோடிக்கும் அதிகமான தொழிலாளர்களுக்கு 5000 ஆயிரம் உதவித்தொகையை விடுவித்து மாநில அரசு உத்தரவிட்டது.
Read more »
ಪೋಸ್ಟ್ ಆಫೀಸ್ PPF ಯೋಜನೆಯಡಿ ಪ್ರತಿ ತಿಂಗಳು ₹5000 ಠೇವಣಿ ಇಟ್ಟರೆ ಮುಕ್ತಾಯದ ನಂತರ ನಿಮಗೆ ಎಷ್ಟು ಹಣ ಸಿಗುತ್ತದೆ?public provident fund interest rate: ಪೋಸ್ಟ್ ಆಫೀಸ್ ಪಿಪಿಎಫ್ (ಪಬ್ಲಿಕ್ ಪ್ರಾವಿಡೆಂಟ್ ಫಂಡ್) ಯೋಜನೆಯಡಿ ನೀವು ಪ್ರತಿ ತಿಂಗಳು ₹5,000 ಠೇವಣಿ ಇಟ್ಟರೆ, 15 ವರ್ಷಗಳ ಮುಕ್ತಾಯದ ನಂತರ ನಿಮಗೆ ಸಿಗುವ ಒಟ್ಟು ಹಣದ ಮೊತ್ತ..
Read more »
Bangladesh: ছাত্রনেতা হাদির মৃত্যুর পর জ্বলছে বাংলাদেশ! ক্ষোভের ভিড়ে আসলে লুকিয়ে মৌলবাদী পাক-পন্থীরা...Massive Protests Grip Bangladesh Student Leaders Sharif Osman Hadi Death Renews Violence
Read more »
