Rajasthan Bjp Yuva Morcha : राजस्थान भाजपा में उपचुनाव से पहले अंतर्कलह की स्थिति है। युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची द्वारा नई कार्यकारिणी की सूची जारी की गई, लेकिन विरोध के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। इस सूची में कई जिलों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला था, जिससे असंतोष उत्पन्न हुआ। जल्द ही नई सूची जारी की...
जयपुर : क्या भाजपा में सब कुछ सही चल रहा है, शायद नहीं। उपचुनाव से पहले प्रदेश भाजपा अंतर्कलह में उलझी हुई नजर आ रही है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन का इंतजार है। अभी तक करौली के जिला अध्यक्ष सहित कुछ अन्य पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। शेष टीम का ऐलान होना बाकी है। इसी बीच युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची रविवार शाम को नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया। युवा मोर्चा की ओर से नई कार्यकारिणी की सूची मीडिया को जारी भी कर दी लेकिन 53 मिनट बाद पार्टी की ओर से इस नई कार्यकारिणी को भंग कर दिया। पार्टी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पष्ट किया गया कि यह लिस्ट त्रुटिवश जारी हो गई थी। इसलिए इसे निरस्त किया जाता है।जयपुर में लेडी डॉक्टर से छेड़छाड़, शरीर पर खरोंच और घसीटने के निशान, लेकिन पुलिस को RG कर कांड जैसी वारदात का इंतजार ?विरोध को देखते हुए निरस्त हुई कार्यकारिणी की सूची!युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची की ओर से 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री, 9 प्रदेश मंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष प्रदेश, कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी और सह प्रभारी के साथ 26 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था। चेची की ओर से कार्यकारिणी का गठन किए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ तो इसे निरस्त कर दिया गया। शाम 7 बजकर युवा मोर्चा की इस नई कार्यकारिणी की सूची मीडिया के लिए जारी की गई लेकिन 7 बजकर 56 मिनट पर इसे डिलीट कर दिया गया। डिलिट करने के साथ ही यह सूचना दी गई कि युवा मोर्चा की सूची त्रुटिपूर्वक जारी हो गई थी जिसे अपरिहार्य कारणों से रोक दी गई है। शीघ्र ही नई सूची जारी की जाएगी।टेढ़ा-मेढ़ा कैसा भी काम लेकर आओ, मुझे सब करना आता है, नीरज के पवन के बड़बोले अंदाज वाला वीडियो वायरलकद के अनुरूप नहीं मिली जिम्मेदारीयुवा मोर्चा के नई कार्यकारिणी के गठन के तुरंत बाद विरोध शुरू हो गया। जिन नेताओं को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली। उन्होंने खुलकर इस सूची का विरोध किया। उधर जो नेता इस सूची में शामिल थे। उनका आरोप था कि उन्हें कद के अनुरूप कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला। दोनों तरीकों से विरोध शुरू हुआ तो यह मामला पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष तक पहुंचा। फिर प्रदेशाध्यक्ष के दखल के बाद इस कार्यकारिणी कि निरस्त कर दिया गया।राजस्थान: पोस्टर वायरल होने पर लोगों पर यूं भड़कीं विधायक नौक्षम चौधरी, अब वीडियो की हो रही चर्चाविरोध का एक बड़ा कारण यह भीराजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर आगामी दिनों में उपचुनाव होने वाले हैं। उपचुनाव वाली सीटों से संबंधित जिलों में से 4 जिलों में किसी की नियुक्ति नहीं की गई थी। इनमें दौसा, नागौर, डूंगरपुर और सलूंबर जिले शामिल हैं। उधर, सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर से भी केवल एक प्रदेश मंत्री बनाया गया। इस नई कार्यकारिणी में अधिकतर जिलों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला। ऐसे में नई कार्यकारिणी के गठन के तुरंत बाद विरोध शुरू हो गया।.
जयपुर : क्या भाजपा में सब कुछ सही चल रहा है, शायद नहीं। उपचुनाव से पहले प्रदेश भाजपा अंतर्कलह में उलझी हुई नजर आ रही है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन का इंतजार है। अभी तक करौली के जिला अध्यक्ष सहित कुछ अन्य पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। शेष टीम का ऐलान होना बाकी है। इसी बीच युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची रविवार शाम को नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया। युवा मोर्चा की ओर से नई कार्यकारिणी की सूची मीडिया को जारी भी कर दी लेकिन 53 मिनट बाद पार्टी की ओर से इस नई कार्यकारिणी को भंग कर दिया। पार्टी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पष्ट किया गया कि यह लिस्ट त्रुटिवश जारी हो गई थी। इसलिए इसे निरस्त किया जाता है।जयपुर में लेडी डॉक्टर से छेड़छाड़, शरीर पर खरोंच और घसीटने के निशान, लेकिन पुलिस को RG कर कांड जैसी वारदात का इंतजार ?विरोध को देखते हुए निरस्त हुई कार्यकारिणी की सूची!युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची की ओर से 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री, 9 प्रदेश मंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष प्रदेश, कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी और सह प्रभारी के साथ 26 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था। चेची की ओर से कार्यकारिणी का गठन किए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ तो इसे निरस्त कर दिया गया। शाम 7 बजकर युवा मोर्चा की इस नई कार्यकारिणी की सूची मीडिया के लिए जारी की गई लेकिन 7 बजकर 56 मिनट पर इसे डिलीट कर दिया गया। डिलिट करने के साथ ही यह सूचना दी गई कि युवा मोर्चा की सूची त्रुटिपूर्वक जारी हो गई थी जिसे अपरिहार्य कारणों से रोक दी गई है। शीघ्र ही नई सूची जारी की जाएगी।टेढ़ा-मेढ़ा कैसा भी काम लेकर आओ, मुझे सब करना आता है, नीरज के पवन के बड़बोले अंदाज वाला वीडियो वायरलकद के अनुरूप नहीं मिली जिम्मेदारीयुवा मोर्चा के नई कार्यकारिणी के गठन के तुरंत बाद विरोध शुरू हो गया। जिन नेताओं को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली। उन्होंने खुलकर इस सूची का विरोध किया। उधर जो नेता इस सूची में शामिल थे। उनका आरोप था कि उन्हें कद के अनुरूप कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला। दोनों तरीकों से विरोध शुरू हुआ तो यह मामला पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष तक पहुंचा। फिर प्रदेशाध्यक्ष के दखल के बाद इस कार्यकारिणी कि निरस्त कर दिया गया।राजस्थान: पोस्टर वायरल होने पर लोगों पर यूं भड़कीं विधायक नौक्षम चौधरी, अब वीडियो की हो रही चर्चाविरोध का एक बड़ा कारण यह भीराजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर आगामी दिनों में उपचुनाव होने वाले हैं। उपचुनाव वाली सीटों से संबंधित जिलों में से 4 जिलों में किसी की नियुक्ति नहीं की गई थी। इनमें दौसा, नागौर, डूंगरपुर और सलूंबर जिले शामिल हैं। उधर, सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर से भी केवल एक प्रदेश मंत्री बनाया गया। इस नई कार्यकारिणी में अधिकतर जिलों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला। ऐसे में नई कार्यकारिणी के गठन के तुरंत बाद विरोध शुरू हो गया।
Ankit Chechi Rajasthan News Rajasthan Bjp राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित चेची अंकित चेची राजस्थान समाचार राजस्थान भाजपा Rajasthan News In Hindi राजस्थान न्यूज़
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Haryana Assembly Election: जजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल, संजय कबलाना भी आए साथविधानसभा चुनाव से पहले जजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल हो गए हैं।
Read more »
त्रिपुरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने जीता राज्यसभा उपचुनाव, पार्टी हाईकमान का जताया आभारत्रिपुरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने जीता राज्यसभा उपचुनाव, पार्टी हाईकमान का जताया आभार
Read more »
Haryana Election: विनेश फोगाट के सामने BJP ने किसे उतारा मैदान में? प्रत्याशी छोड़ चुका है एयर इंडिया की नौकरीहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 21 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। भाजपा ने जुलाना सीट से युवा व नया चेहरा उतारा है।
Read more »
UP IAS Transfer: कैसे चार घंटे में बदला लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार के तबादले का फैसलाUP IAS Transfer:: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया.
Read more »
बांसुरी स्वराज ने दिल्ली के राजनीतिक संकट पर जताई प्रतिक्रिया, आतिशी की 'एक CM' वाली बयान पर उठाई चिंताNDTV युवा कॉन्क्लेव में बांसुरी स्वराज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी की दावा से लोकतंत्र की हत्या कर दी है.
Read more »
PM मोदी का Diamond Statue बनाने वाले से NDTV ने की बातचीतअमेरिका में भारतीय मूल के दो ज्वैलर्स ने हीरे और पत्थर के 3,000 टुकड़ों से प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिमा बनाई है। NDTV ने इन ज्वैलर्स से बातचीत की.
Read more »
