उत्तराखंड होमगार्ड वर्दी घोटाले में CM धामी का एक्शन, DIG अमिताभ श्रीवास्तव को सस्पेंड, ठेकेदार से मिलीभगत

Uttarakhand Homeguard Uniform Scam News

उत्तराखंड होमगार्ड वर्दी घोटाले में CM धामी का एक्शन, DIG अमिताभ श्रीवास्तव को सस्पेंड, ठेकेदार से मिलीभगत
उत्तराखंड होमगार्ड यूनिफार्म स्कैमUttarakhandउत्तराखंड
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 145 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 51%

Uttarakhand Homeguard Uniform Scam: उत्तराखंड में होमगार्ड विभाग का वर्दी घोटाला खुलने के बाद सीएम धामी ने डीआईजी अमिताभ श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें बर्खास्त करने का सुझाव दिया गया है।

रश्मि खत्री, देहरादून: होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश भी दिए हैं। उत्तराखंड में जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन नीति पर सख्ती से अमल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के मामले में डीआईजी रैंक के अधिकारी पर कार्रवाई की है। उत्तराखंड में होमगार्ड भर्ती सामग्री खरीद प्रक्रिया में करोड़ों का घोटाला होने से हड़कंप मचा हुआ है। इस घोटाले में डीआईजी अमिताभ श्रीवास्तव का नाम आने के बाद से मामला और गंभीर हो गया। अधिकारी का नाम घोटाले में आने पर मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल प्रभाव से निदेशक होमगार्ड को निलंबित कर दिया।टेंडर प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन वित्तीय वर्ष 2014-25 और 25-26 के दौरान होमगार्ड ्स वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से यह मामला जुड़ा हुआ है। इसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप निदेशक होमगार्ड पर लगे थे। महानिदेशक होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा देहरादून द्वारा संदेह होने पर जब मामले की जांच कराई गई तो यह घोटाला सामने आया और उन्होंने शासन को रिपोर्ट भेजी। टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव और नियमों के उल्लंघन की बात कही गई। महानिदेशक की संस्तुति पर सीएम धामी ने डिप्टी कमांडेंट को निलंबित करते हुए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। तीन गुना रेट पर वर्दी घोटालाविदित हो कि देहरादून में होमगार्ड विभाग में तीन गुना अधिक रेट पर वर्दी खरीद घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग में निदेशक डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव ने 130 रुपये का डंडा 375 रुपये में खरीदा गया।रेट लिस्ट डंडा: असल कीमत 130, खरीदा गया 375 रुपये में जूता: असल कीमत 500, खरीदा गया 1,500 रुपये में वर्दी: असल कीमत 1200, खरीदी गई 3,000 रुपये में जैकेट: असल कीमत 500, खरीदी गई 1,580 रुपये मेंडीजीआई ने ठेकेदार से मिलीभगत की2024 और 2025 में वर्दी की खरीद में होमगार्ड जवानों के लिए वर्दी खरीदी गई थी। आरोप है कि डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमिताभ श्रीवास्तव में ठेकेदार के साथ मिली भगत कर बाजार भाव से तीन गुना अधिक कीमत पर वर्दी खरीदी। इसके अलावा अन्य वस्तुएं भी बाजार से अधिक कीमत पर खरीदी गई। 2025-26 की खरीद पर भी यही टेंडर डाले गए तो डीजी होमगार्ड पीवीके प्रसाद को संदेह हुआ और उन्होंने टेंडर प्रक्रिया रोकी दी। डीआइजी को बर्खास्त करने की सिफारिशमहानिदेशक ने मामले में जांच के आदेश दिए। जांच में गबन की बात सामने आई है। इसके बाद उन्होंने आरोपी डीआइजी अमिताभ श्रीवास्तव को बर्खास्त करने की सिफारिश और 2 करोड़ की रिकवरी की रिपोर्ट शासन को भेजी। इस घोटाले के खुलासे के बाद शासन ने यह भी तय किया है कि अब जवानों को वर्दी नहीं नहीं दी जाएगी, बल्कि उनके बैंक खातों में वर्दी का भत्ता भेजा जाएगा।.

रश्मि खत्री, देहरादून: होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश भी दिए हैं। उत्तराखंड में जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन नीति पर सख्ती से अमल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के मामले में डीआईजी रैंक के अधिकारी पर कार्रवाई की है। उत्तराखंड में होमगार्ड भर्ती सामग्री खरीद प्रक्रिया में करोड़ों का घोटाला होने से हड़कंप मचा हुआ है। इस घोटाले में डीआईजी अमिताभ श्रीवास्तव का नाम आने के बाद से मामला और गंभीर हो गया। अधिकारी का नाम घोटाले में आने पर मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल प्रभाव से निदेशक होमगार्ड को निलंबित कर दिया।टेंडर प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन वित्तीय वर्ष 2014-25 और 25-26 के दौरान होमगार्ड्स वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से यह मामला जुड़ा हुआ है। इसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप निदेशक होमगार्ड पर लगे थे। महानिदेशक होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा देहरादून द्वारा संदेह होने पर जब मामले की जांच कराई गई तो यह घोटाला सामने आया और उन्होंने शासन को रिपोर्ट भेजी। टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव और नियमों के उल्लंघन की बात कही गई। महानिदेशक की संस्तुति पर सीएम धामी ने डिप्टी कमांडेंट को निलंबित करते हुए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। तीन गुना रेट पर वर्दी घोटालाविदित हो कि देहरादून में होमगार्ड विभाग में तीन गुना अधिक रेट पर वर्दी खरीद घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग में निदेशक डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव ने 130 रुपये का डंडा 375 रुपये में खरीदा गया।रेट लिस्ट डंडा: असल कीमत 130, खरीदा गया 375 रुपये में जूता: असल कीमत 500, खरीदा गया 1,500 रुपये में वर्दी: असल कीमत 1200, खरीदी गई 3,000 रुपये में जैकेट: असल कीमत 500, खरीदी गई 1,580 रुपये मेंडीजीआई ने ठेकेदार से मिलीभगत की2024 और 2025 में वर्दी की खरीद में होमगार्ड जवानों के लिए वर्दी खरीदी गई थी। आरोप है कि डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमिताभ श्रीवास्तव में ठेकेदार के साथ मिली भगत कर बाजार भाव से तीन गुना अधिक कीमत पर वर्दी खरीदी। इसके अलावा अन्य वस्तुएं भी बाजार से अधिक कीमत पर खरीदी गई। 2025-26 की खरीद पर भी यही टेंडर डाले गए तो डीजी होमगार्ड पीवीके प्रसाद को संदेह हुआ और उन्होंने टेंडर प्रक्रिया रोकी दी। डीआइजी को बर्खास्त करने की सिफारिशमहानिदेशक ने मामले में जांच के आदेश दिए। जांच में गबन की बात सामने आई है। इसके बाद उन्होंने आरोपी डीआइजी अमिताभ श्रीवास्तव को बर्खास्त करने की सिफारिश और 2 करोड़ की रिकवरी की रिपोर्ट शासन को भेजी। इस घोटाले के खुलासे के बाद शासन ने यह भी तय किया है कि अब जवानों को वर्दी नहीं नहीं दी जाएगी, बल्कि उनके बैंक खातों में वर्दी का भत्ता भेजा जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

उत्तराखंड होमगार्ड यूनिफार्म स्कैम Uttarakhand उत्तराखंड उत्तराखंड होमगार्ड डीआईजी सस्पेंड Uttarakhand Home Guard DIG Suspended Home Guard होमगार्ड उत्तराखंड होमगार्ड डीआईजी अमिताभ श्रीवास्तव Uttarakhand Home Guard DIG Amitabh Srivastava

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SIR से राजा भैया की पत्नी–बेटियों का नाम कटा: भानवी सिंह ने चुनाव आयोग और यूपी सीएम से पूछा कैसे नाम कटाSIR से राजा भैया की पत्नी–बेटियों का नाम कटा: भानवी सिंह ने चुनाव आयोग और यूपी सीएम से पूछा कैसे नाम कटाUttar Pradesh (UP) voter list removal controversy. Bhanvi Singh questions Election Commission and UP CM Yogi Adityanath.
Read more »

Mamata Banerjee: বইমেলার উদ্বোধনে SIR! আমরা যেন মানুষের হয়রানির কথাটা মনে রাখি, বার্তা মুখ্যমন্ত্রীর..Mamata Banerjee: বইমেলার উদ্বোধনে SIR! আমরা যেন মানুষের হয়রানির কথাটা মনে রাখি, বার্তা মুখ্যমন্ত্রীর..CM Mamata Banerjee inaugurates 49th International Kolkata Book Fair 2026
Read more »

I-PAC ₹13.5 Crore Loan Row: যে কোম্পানিটাই নেই, তার থেকে ১৩.৫ কোটি টাকা ঋণ কীভাবে? I-PAC-কাণ্ডে নয়া মোড়!I-PAC ₹13.5 Crore Loan Row: যে কোম্পানিটাই নেই, তার থেকে ১৩.৫ কোটি টাকা ঋণ কীভাবে? I-PAC-কাণ্ডে নয়া মোড়!IPAC Loan IPAC received Rs 13 point 5 crore loan from a Rohtak firm that does not exist Report ED Bengal CM Mamata Banerjee Pratik Jain
Read more »

कर्नाटक राज्यपाल ने जॉइंट सेशन में पूरा भाषण नहीं पढ़ा: कांग्रेस ने शेम-शेम के नारे लगाए, CM सिद्धारमैया बो...कर्नाटक राज्यपाल ने जॉइंट सेशन में पूरा भाषण नहीं पढ़ा: कांग्रेस ने शेम-शेम के नारे लगाए, CM सिद्धारमैया बो...Karnataka CM Siddaramaiahs statement on Governor Gehlot. Karnataka Governor did not read full speech in joint session.
Read more »

ED रेड के बाद ममता की इमरजेंसी-मीटिंग में क्या हुआ: I-PAC स्टाफ के लिए ‘सीक्रेट गाइडलाइंस’ लागू, क्या रेड स...ED रेड के बाद ममता की इमरजेंसी-मीटिंग में क्या हुआ: I-PAC स्टाफ के लिए ‘सीक्रेट गाइडलाइंस’ लागू, क्या रेड स...West Bengal CM Mamata Banerjee IPAC Office ED Raid Secret Guidelines; Follow WB Assembly Election 2026, BJP TMC Politics, Kolkata Latest News Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »

Mamata Banerjee: সুভাষচন্দ্র বসু বেঁচে থাকলে, তাঁকে কি হিয়ারিং-এ ডাকা হত?Mamata Banerjee: সুভাষচন্দ্র বসু বেঁচে থাকলে, তাঁকে কি হিয়ারিং-এ ডাকা হত?CM Mamata Banerjee attacks BJP and Election Commission on SIR in Bengal
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:58:57