More than 8,000 flights across US cancelled: अमेरिका में कुछ घंटे पहले 8,000 से ज्याजा फ्लाइट्स
More than 8,000 flights across US cancelled: अमेरिका में कुछ घंटे पहले 8,000 से ज्याजा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं तो हड़कंप मच गया. दरअसल यह फैसला एक बड़ी तबाही की आशंका से बचने के लिए किया गया है. एक ऐसी तबाही जिसका असर पूरे अमेरिका पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उनकी हालात पर नजर बनी हुई है. ये खतरा है कुदरती यानी उस तूफान का जो तेजी से बढ़ रहा है. इसके चलते कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ मेन सड़कों पर जाम की आशंका जताई जा रही है. 14 करोड़ पर असर इमरजेंसी सेवाएं और रेस्क्यू टीमें कमर कस चुकी हैं. न्यू मेक्सिको से लेकर एक बड़े हिस्से तक करीब 14 करोड़ लोगों के इस खतरनाक बर्फीले तूफान से प्रभावित होने की चेतावनी दी गई है. बड़े पैमाने पर भारी बर्फबारी से होने वाले नुकसान का खतरा टला नहीं है. पूर्वी टेक्सास से नॉर्थ कैरोलिना तक बड़े नुकसान की चेतावनी जारी की है. बर्फबारी बारिश और ओले बीती रात टेक्सस के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी के साथ बारिश हुई और ओले गिरे. ओक्लाहोमा में भी बर्फबारी और ओले गिरे. दक्षिण में तबाही मचाने के बाद, तूफान के नॉर्थ-ईस्ट की ओर बढ़ने का अनुमान था. वाशिंगटन से न्यूयॉर्क और बोस्टन तक भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. 8000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल शनिवार को 3,400 से ज्यादा फ्लाइट लेट या रद्द हुई थीं. रविवार को 5000 से ज्यादा उड़ाने रद्द होने की रिपोर्ट मिली. मिडवेस्ट में, हवा के ठंडे तापमान में माइनस 40°F तक की गिरावट आई, जिससे ऐसे हालात बन गए कि महज 10 मिनट में फ़्रॉस्टबाइट हो सकता है. कई जगह पारा माइनस 45 डिग्री तक पहुंच चुका है. इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने करीब 36 सर्च-एंड-रेस्क्यू टीमों को तैनात किया है. तूफान के अनुमानित रूट पर 70 लाख लोगों के लिए फूड आइटम, 6 लाख कंबल और 300 जनरेटर पहले से ही तैनात कर दिए गए हैं. 2021 में हुई थी सैकड़ों की मौत टेक्सास से वर्जीनिया तक करीब 11 दक्षिणी राज्यों के लोग हीटर या गर्म पानी के लिए बिजली पर निर्भर हैं. 5 साल पहले लंबे समय तक खराब रही स्थिति के चलते टेक्सस के अधिकांश पावर ग्रिड से बिजली सप्लाई का काम कई दिन प्रभावित हुआ था. तब लाखों लोग कई दिनों तक बिना बिजली के गुजारने पड़े थे. अप्रत्याशित स्थिति के चलते सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी. दोबारा वैसा कुछ ना हो इसके लिए गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा है कि बिजली सप्लाई चालू रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है. हजारों अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया है. हालांकि जहां तूफान का खतरा कम था, वहां कुछ अटकलों में 8000 फ्लाइट्स रद्द होने को ईरान पर होने वाले संभावित हमले से जोड़कर देखा गया.
Us News More Than 8 000 Flights Across US Cancelled America America Iran Tension
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
धार भोजशाला में 8000 जवान तैनात, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कड़ी की गई सुरक्षा, कल पूजा और नमाज दोनों होग...Dhar Bhojshala News: सुप्रीम कोर्ट ने धार की विवादित भोजशाला में बसंत पंचमी पूजा और जुमे की नमाज के लिए समय-विभाजन का आदेश दिया है. इसके बाद भोजशाला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दोनों पक्षों ने फैसले पर क्या कहा, कितनी सुरक्षा, देखें ये रिपोर्ट...
Read more »
DNA: Supreme Courts decision on Bhojshala, security arrangements in Dhar, more than 8000 personnel deployed. ZeeDNA: Supreme Courts decision on Bhojshala, security arrangements in Dhar, more than 8000 personnel Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
भोजशाला में पूजा और नमाज: कड़ी सुरक्षा के बीच बसंत पंचमी का आयोजनमध्य प्रदेश के धार में भोजशाला में बसंत पंचमी के अवसर पर हिंदू पक्ष द्वारा पूजा शुरू की गई, जबकि मुस्लिम समुदाय दोपहर में नमाज अदा करेगा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, जिसमें 8000 पुलिसकर्मी तैनात हैं और ड्रोन व एआई से निगरानी रखी जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दोनों समुदायों को पूजा और नमाज की अनुमति दी गई है।
Read more »
धार भोजशाला में मां वाग्देवी की पूजा, दोपहर में नमाज, 8000 जवानों की है तैनाती; 10 साल बाद बना है संयोगDhar Bhojshala: धार भोजशाल में मां वाग्देवी की पूजन की शुरुआत हो गई है। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक परिसर में नमाज होगी। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Read more »
धार भोजशाला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 8000 जवानों की तैनाती, आज पूजा और नमाज दोनों होगीDhar Bhojshala News: सुप्रीम कोर्ट ने धार की विवादित भोजशाला में बसंत पंचमी पूजा और जुमे की नमाज के लिए समय-विभाजन का आदेश दिया है. इसके बाद भोजशाला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
Read more »
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 8000 से ज्यादा उड़ाने रद्द, 14 करोड़ लोगों पर हो सकता है असरअमेरिका इस समय एक बड़े बर्फीले तूफान की चपेट में हैं। देश के 15 से अधिक राज्यों में मौसम आपातकाल घोषित किया गया है। भारी बर्फबारी और तूफान की आशंका के चलते 8000 से ज्यादा फ्लाइट को कैंसल कर दिया गया है।
Read more »
