उत्तराखंड में मौसम फिर से शुष्क हो गया है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है।
उत्तराखंड में मौसम फिर से शुष्क हो गया है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने से पारे में उछाल आया है। हालांकि, पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह-शाम कंपकंपी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की आशंका है।\दून में शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रही। कुछ मैदानी क्षेत्रों में धुंध व कोहरा छाया रहा। जबकि, दिनभर चटख धूप
खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 24 घंटे के भीतर दून के अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पारे में खासा उछाल दर्ज किया गया। हालांकि, शाम को सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को पूरा दिन कड़ाके की ठंड के बाद शुक्रवार को दिन में धूप ने राहत दी।\ आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी हाेने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और तापमान में वृद्धि हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी की फाइल फोटो। शहर, अधिकतम, न्यूनतम देहरादून, 24.6, 7.3 ऊधमसिंह नगर, 24.1, 6.2 मुक्तेश्वर, 14.4, 1.4 नई टिहरी, 16.6, 2.6 दिन भर मौसम करवट बदलते रहा बागेश्वर जिले में दिन भर मौसम करवट बदलते रहा। जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। हिमालयी गांवों में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। वहां बादल छाते ही हिमपात होने लगता है। जिसके कारण पशुपालक सबसे अधिक परेशान है। शुक्रवार को सुबह कोहरा रहा। रात को जमकर पाला गिरा। तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोगों ने अलाव जलाए। 11 बजे तक लोग ठंड से ठिठुरते रहे। उसके बाद धूप खिली। लेकिन बादलों का आना-जाना रहा। हिमालयी गांवों में बर्फीली हवाएं चलने से पारा शून्य तक पहुंच रहा है। जिसके कारण नलों में पानी जम रहा है। बिजली तथा संचार सेवाएं भी प्रभावित होने लगी हैं। इधर जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि ठंड से बचन के लिए नगर तथा कस्बाई क्षेत्रों में अलाव जलाए जा रहे हैं। कंबल वितरित भी किए गए हैं
उत्तराखंड मौसम पाला कोहरा तापमान वर्षा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड में शुष्क मौसम, पाला और कोहरे की आशंकाउत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों से मैदान तक धूप चमक रही है और तापमान सामान्य से अधिक है। सुबह शाम में ठंडी हवाओं के चलने से कंपकंपी महसूस हो रही है। गुरुवार को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने की आशंका है।
Read more »
उत्तराखंड में शुष्क मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और देहरादून में कोहराउत्तराखंड में आज शुष्क मौसम रहेगा लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में पाले के साथ ही कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। प्रदेशभर में पहाड़ से लेकर मैदान तक चटक धूप खिलने से दिन का पारा सामान्य से अधिक है, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम होने के कारण सुबह और शाम के समय कपकपी छूट रही है।
Read more »
उत्तराखंड में चार दिन तक साफ मौसमउत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिलेगी।
Read more »
उत्तराखंड में मौसम का हाल: कोहरे से मैदानी इलाकों में परेशानीउत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी हिस्सों में कोहरा छाए रहने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। देहरादून में कोहरा और पाला लोगों को परेशान कर रहा है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Read more »
उत्तराखंड में मौसम का अंदाजा, देहरादून में कोहरा और बादलउत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन देहरादून में कोहरा और बादल छाए रहे।
Read more »
उत्तराखंड में शुष्क मौसम, देहरादून में हल्का कोहराउत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
Read more »
