उत्तराखंड में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू

राजनीति News

उत्तराखंड में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू
समान नागरिक संहिताउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 33 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 31%
  • Publisher: 51%

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि राज्य में समान नागरिक संहिता जनवरी 2025 से लागू होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड की बैठक के दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संकल्प के अनुसार, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में होमवर्क पूरा कर चुकी है। सीएम धामी ने कहा कि मार्च 2022 में प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति, गठित करने का निर्णय लिया गया था। इस क्रम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर 07 फरवरी, 2024 को राज्य विधान सभा से समान नागरिक संहिता विधेयक 2024 पारित किया गया। इस विधेयक पर महामहिम राष्ट्रपति की सहमति मिलने के बाद 12 मार्च, 2024 को इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसी क्रम में अब समान नागरिक संहिता , उत्तराखण्ड 2024 अधिनियम की नियमावली भी तैयार कर ली है। एक पोर्टल तथा मोबाइल एप भी तैयार किया गया इस तरह उत्तराखंड अब जनवरी से समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए, संहिता के प्रावधान लागू करने के लिए कार्मिकों का समुचित प्रशिक्षण देने के साथ ही सभी तरह की आधारभूत सुविधाएं जुटा ली जाएं। साथ ही अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन रखते हुए, जनसामान्य की सुविधा का ख्याल रखा जाए। ये भी पढ़ें.

..Dehradun: राजभवन कूच करने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, झड़प के दौरान बेहश हुए करन माहरा मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सामान्य की सुलभता के दृष्टिगत समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक पोर्टल और मोबाइल एप भी तैयार किया गया है, जिससे कि पंजीकरण, अपील आदि की समस्त सुविधाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। जनवरी, 2025 में उत्तराखंड में राज्य समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता कानून, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की मूल भावना पर चलते हुए, समाज को नई दिशा देगा। यह कानून विशेषकर देवभूमि की महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के नए द्वार खोलेगा। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई नीति

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'यह हिंदुस्तान है, बहुमत की इच्छा से चलेगा देश', इलाहाबाद HC के जज का विवादित बयान'यह हिंदुस्तान है, बहुमत की इच्छा से चलेगा देश', इलाहाबाद HC के जज का विवादित बयानइलाहाबाद हाई कोर्ट के जज शेखर कुमार यादव ने प्रयागराज में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक कार्यक्रम में समान नागरिक संहिता (UCC) पर बोलते हुए यह विवादित बयान दिया है.
Read more »

वार्षिक राशिफल 2025वार्षिक राशिफल 2025ज्योतिषी आंनद पराशर द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक के भविष्यफल
Read more »

अमित शाह ने संसद में कहा, बीजेपी शासित राज्यों में लागू होगी समान नागरिक संहिताअमित शाह ने संसद में कहा, बीजेपी शासित राज्यों में लागू होगी समान नागरिक संहिताकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा है कि बीजेपी शासित राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।
Read more »

उत्तराखंड में नए साल से लागू होगा समान नागरिक संहिताउत्तराखंड में नए साल से लागू होगा समान नागरिक संहिताउत्तराखंड में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य होगा जो आजादी के बाद समान नागरिक संहिता लागू करेगा।
Read more »

उत्तराखंड में जनवरी से लागू होगी समान नागरिक संहिताउत्तराखंड में जनवरी से लागू होगी समान नागरिक संहिताउत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि राज्य में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होगी। यह देश का पहला राज्य होगा जहाँ यूसीसी लागू की जाएगी।
Read more »

उत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिताउत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिताउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपने संकल्प के अनुसार, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में होमवर्क पूरा कर चुकी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:52:00