भारी बर्फबारी के कारण सड़क बंद कर दी गई थी, जिसकी वजह से याकों को उत्तरी सिक्किम के ऊपरी इलाकों में भोजन के बिना रहने के लिए मजबूर होना पड़ा.
उत्तरी सिक्किम के ऊपरी इलाकों में भुखमरी के कारण 300 से अधिक पालतू याकों की मौत हो गई. लाचेन क्षेत्र में चरवाहों और किसानों के लगभग 25 परिवारों से संबंधित ये याक भारत-चीन सीमा के करीब स्थित उत्तर सिक्किम के मुकुथांग और युमथांग घाटियों में पिछले साल दिसंबर में चरने के लिए गए थे.
हालांकि, भारी बर्फबारी के कारण सड़क बंद कर दी गई थी, जिसकी वजह से उन्हें भोजन के बिना उन क्षेत्रों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा. याक मालिकों ने नीचे के क्षेत्र में पहुंचने से पहले स्थानीय प्रशासन को इस मुद्दे की सूचना दी थी, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण 15,000 फुट से ऊपर में स्थित क्षेत्रों को साफ नहीं किया जा सका. हालांकि हेलीकॉप्टर से उनके लिए भोजन छोड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण ऐसा नहीं हो सका. इस सप्ताह की शुरुआत में, सड़क के फिर से खोले जाने के बाद राज्य के पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ उप-विभागीय मजिस्ट्रेट भोजन लेकर याकों की तलाश में गए थे, लेकिन उन्हें वहां 300 से अधिक याकों का शव मिला.के अनुसार, उनमें से 250 मुकुथांग में मृत पाए गए थे और करीब 50 शवों को युमथांग से बरामद किया गया. जिला मजिस्ट्रेट राज यादव ने पत्रकारों को बताया कि जिंदा पाए गए याक को बचाने के लिए क्षेत्र में तैनात आईटीबीपी के जवानों की एक टीम की मदद से प्रयास किए जा रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन ने मालिकों को प्रत्येक याक के लिए 30,000 रुपये के मुआवजे को मंजूरी दी है, क्योंकि वे उन्हीं पर निर्भर थे. हालांकि, किसी भी मालिक को तीन याक से अधिक का मुआवजा नहीं दिया जाएगा. यादव ने कहा कि जिला प्रशासन मौत की वास्तविक संख्या का पता लगा रहा है और संभवतः 13 मई तक एक रिपोर्ट सौंपेगा, जिसके बाद मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा. हर साल सर्दियों में, चारे की कमी के कारण करीब एक दर्जन याक मर जाते हैं, लेकिन इस साल मरने वाले याकों की संख्या बहुत ज्यादा है. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रायबरेली से बीजेपी के प्रत्याशी ने छुए सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के पैररायबरेली लोकसभा सीट पर सोमवार को वोटिंग के दौरान दिनेश प्रताप सिंह शहर के केंद्रीय विद्यालय के मतदान केंद्र के बाहर मीडिया के लोगों से बात कर रहे थे. इसी दौरान सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा सामने से आते दिखाई दिए. दिनेश प्रताप सिंह ने उन्हें देखते ही उनके चरण स्पर्श किए.
Read more »
KCR और विजयन ने थर्ड फ्रंट की संभावना को दिया बल, VVPAT पर सुनवाई के लिए दिल्ली में नायडू कैंप– News18 हिंदीतेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने ‘एक संघीय मोर्चे के निर्माण’ के प्रयास में सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात की, वहीं अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता 50% ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों के औचक मिलान के लिए सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई में पहुंच रहे हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव के लिए AAP उम्मीदवार दिलीप पांडेय ने किए 31 वादे, जानिए क्या हैं ये...
Read more »
दिल्ली के साथ यूपी के नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेवर तक चलेगी मेट्रोकमाई के लिहाज से घाटे का सौदा होने के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए संस्तुति की है।
Read more »
पटना साहिब से लगातार 2 बार आसानी से जीते शत्रुघ्न के लिए इस बार हालात बदलेभाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए शत्रुघ्न सिन्हा का मुकाबला अपने ही साथी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से राज्य की यह इकलौती सीट जहां दोनों प्रमुख दलों ने कायस्थ उम्मीदवार को टिकट दिया | Patna Sahib is contesting in the former and present BJP leader
Read more »
बस्ती: वोटिंग से पहले कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार वाहन से 24 लाख रुपए बरामद– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 में छठे चरण की 14 सीटों के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम 6 बजे थम जाएगा. लेकिन वोटिंग से पहले बस्ती लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राज किशोर सिंह के प्रचार वाहन से पुलिस ने 24 लाख रुपये नकद बरामद किया हैं.
Read more »
नाव पलटने से 65 प्रवासियों की मौतट्यूनीशिया के नज़दीक नाव पलटने से 65 प्रवासियों की मौत, लीबिया से जा रहे थे यूरोप
Read more »
बिहार : वोटिंग से ठीक पहले BJP कैंडिडेट के कमरे से 4 लाख रुपए बरामद, राजनीति तेजशिवहर सीट से जीत की हैट्रिक लगाने की नीयत से चुनाव मैदान में उतरी रामा देवी मतदान के एक दिन पहले चुनाव आचार संहिता के लपेटे में आ गई हैं.
Read more »
नक्सलियाें से संबंध में एएसपी मनीष से सारे अधिकार छीने, मतदान से एक दिन पहले कार्रवाईचाईबासा /नक्सलियों से संबंध में एएसपी मनीष से सारे अधिकार छीने, मतदान से एक दिन पहले कार्रवाई Chaibasa ASPManishRaman ManishRaman Naxals Phase6 VotingRound6
Read more »
बटलर के शतक से इंग्लैंड की जीत, पाकिस्तान को 12 रन से रौंदाजोस बटलर की शतकीय पारी के बाद डेविड विली और लियाम प्लंकेट के शानदार स्पेल के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे
Read more »
LIVE: वैशाली लोकसभा सीट पर मतदान जारी, RJD के रघुवंश प्रसाद और LJP की वीणा देवी में टक्करबिहार की वैशाली लोकसभा सीट से इस बार 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से रघुवंश प्रसाद सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी से वीणी देवी, बहुजन समाज पार्टी से शंकर महतो, जनतांत्रिक विकास पार्टी से अमित विक्रम, लोक चेतना दल से धनवंती देवी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से नरेश राम, राष्टीय महान गणतंत्र पार्टी से बालक नाथ साहनी, राष्ट्रीय प्रगति पार्टी से रामेश्वर साह, बज्जिकांचल विकास पार्टी से रेशमी देवी और सपाक्स पार्टी से विद्या भूषण उम्मीदवार हैं.
Read more »
