मौसम विभाग ने फरवरी माह में उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। तीखी धूप के बाद काले बादल छाएंगे और बारिश की बौछारें भी बरसेगी।
वाराणसी: फरवरी महीने में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। तीखी धूप के बाद काले बादल और बारिश की बौछारें भी आसमान से बरसाएंगी। मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है। अनुमान है कि आज से 2 दिनों तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। IMD की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक सोमवार को उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। अनुमान है सहारनपुर, शामली, मुज्जफरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़,
बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, इटावा, फिरोजाबाद, बरेली, रामपुर, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत में हल्की बारिश हो सकती है। शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI लखनऊ 30.0/12.6 275 आगरा 27.0/12.8 87 कानपुर 28.2/9.8 131 मेरठ 25.4/9.8 125 वाराणसी 29.0/14.0 64 (नोट – यह आंकड़ा रविवार का है) इसके अलावा कुछ जिलों में सुबह के अलावा देर रात को हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है। इसके बाद 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। जबकि 5 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की आज 3 फरवरी और 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। जिसके कारण थोड़े बादल छाएंगे और बारिश भी होगी। बारिश के कारण 2 दिन बाद अधिकतम तापमान में फिर थोड़ी गिरावट भी आएगी। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। अयोध्या रहा सबसे ठंडा उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को उत्तर प्रदेश में सबसे कम तापमान अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नजीबाबाद में भी न्यूनतम तापमान इतना ही रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा प्रयागराज में सबसे ज्यादा तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा अन्य कई जिलों में भी अधिकतम तापमान इसी के आस पास रिकॉर्ड किया गया
मौसम बारिश उत्तर प्रदेश तापमान पश्चिमी विक्षोभ अयोध्या
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिलासपुर में 19 डिग्री तापमान का अंतर, रविवार से बारिश की चेतावनीबिलासपुर में मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दिन और रात के तापमान में 19 डिग्री का अंतर है। मौसम विभाग ने रविवार से बारिश की संभावना जताई है।
Read more »
उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव, बारिश और कोहरा का अलर्टउत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है. कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 जनवरी के बाद फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है.
Read more »
पंजाब में धुंध और शीत लहर, मौसम विभाग जारी करता अलर्टपंजाब में शीत लहर और घनी धुंध से जानकारियां, तापमान में गिरावट, मौसम विभाग का अलर्ट
Read more »
दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट; हिमाचल में बर्फबारी से पारा माइनस 4.3ºमौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले हफ्ते तक कोहरे के साथ-साथ आंधी, तूफान और बारिश की आशंका जताई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है।
Read more »
उत्तर प्रदेश में मौसम में परिवर्तन, कोहरा छाएगाउत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया है। आने वाले दिनों में कोहरा छाएगा और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है।
Read more »
पंजाब में मौसम में बदलाव, बारिश और तापमान में उतार-चढ़ावपंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। बारिश के आसार हैं और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
Read more »
