उत्तर प्रदेश में मौसम में परिवर्तन, कोहरा छाएगा

Weather News

उत्तर प्रदेश में मौसम में परिवर्तन, कोहरा छाएगा
Weather ForecastUttar PradeshTemperature

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया है। आने वाले दिनों में कोहरा छाएगा और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है।

वाराणसी: यूपी में बीते 3-4 दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. इस बीच अलग-अलग जिलों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस का उछाल रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, आने वाले 2 से 3 दिनों में मौसम फिर यूटर्न लेगा.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. IMD की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 25 जनवरी को यूपी में सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. यूपी के लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, बस्ती, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर में सुबह के समय कोहरा दिखाई देगा. शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI लखनऊ 25.4/11.9 180 आगरा 21.0/10.0 69 कानपुर 26.0/8.6 63 मेरठ 23.5/10.0 94 वाराणसी 24.7/13.4 55 दिखेगा हल्का कोहरा वहीं 26 जनवरी को सुबह या रात के समय यूपी में अलग अलग स्थानों पर धुंध और छिछला कोहरा छाने का पूर्वानुमान है.27 जनवरी को भी मौसम ऐसा ही रहेगा.फिलहाल 26 और 27 जनवरी के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट नहीं जारी किया हुआ है. लुढ़केगा न्यूनतम तापमान बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 29 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. जिसका थोड़ा असर यूपी में भी देखने को मिलेगा. हालांकि आने वाले 24 घंटे के बाद अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है. फतेहपुर रहा सबसे ज्यादा ठंडा यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को यूपी में सबसे कम तापमान फतेहपुर में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, प्रयागराज में सबसे ज्यादा तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज हुआ.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Weather Forecast Uttar Pradesh Temperature Fog IMD

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजस्थान में मौसम में बदलाव: शीतलहर का असर, कोहरा छाएगाराजस्थान में मौसम में बदलाव: शीतलहर का असर, कोहरा छाएगाराजस्थान में 5 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा. शीतलहर का असर जारी है और 3 जनवरी की शाम से घने कोहरे के साथ शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Read more »

UP में बारिश से मौसम की दोहरी मारUP में बारिश से मौसम की दोहरी मारउत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा छाया हुआ है और मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Read more »

उपरोक्त उत्तर प्रदेश में कोहरा और शीतलहरउपरोक्त उत्तर प्रदेश में कोहरा और शीतलहरउत्तर प्रदेश में कोहरा और शीतलहर का असर जारी है।
Read more »

दिल्ली में मौसम में बदलाव, कोहरा छाएगा फिर बारिशदिल्ली में मौसम में बदलाव, कोहरा छाएगा फिर बारिशदिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने से ठंड सता रही है। कोहरा छाए है और धूप खिल रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान में तीन दिन तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Read more »

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहराउत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहराउत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरा से लोग परेशान हैं।
Read more »

उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव, बारिश और कोहरा का अलर्टउत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव, बारिश और कोहरा का अलर्टउत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है. कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 जनवरी के बाद फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है.
Read more »



Render Time: 2026-05-05 23:09:27