उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क और गर्म बना हुआ है। लेकिन तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
देहरादून समेत उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक है। दिन गर्म हो रहे हैं और धूप भी चुभ रही है। हालांकि, सुबह-शाम हल्की ठिठुरन बरकरार है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की आशंका है, लेकिन आगामी तीन फरवरी से मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है। गुरुवार को सुबह से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली रही। दिन भर तेज धूप से मौसम में गर्माहट महसूस की गई।
दून का तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला बढ़ रहा है, और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में हल्की धुंध और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा रहा है। पहाड़ों में भी दिन में ठंड कम होने लगी है। प्रदेशभर में ही अभी से पारा चढ़ रहा है। हालांकि, अगले सप्ताह वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, जिससे पारे में गिरावट आने की उम्मीद है। सुक्रवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पारा भी सामान्य से अधिक बना रहने के आसार हैं। आगामी एक फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तीन फरवरी से बदलेगा मौसम इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन फरवरी से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल विकसित होने का पूर्वानुमान है। चार फरवरी को प्रदेश में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में तीव्र वर्षा होने की आशंका है
मौसम बर्फबारी वर्षा उत्तराखंड देहरादून पश्चिमी विक्षोभ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तरकाशी में वर्षा व हिमपात की संभावनापश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तराखंड में नव वर्ष के पहले सप्ताह में वर्षा व हिमपात की संभावना है। छह और सात जनवरी के बीच मौसम में बदलाव की उम्मीद है।
Read more »
उत्तराखंड में मौसम का अचानक बदलाव, सोमवार को बादल और बर्फबारी की संभावनाचार दिन की चटख धूप के बाद उत्तराखंड में सोमवार को मौसम का अचानक बदलाव होने की संभावना है। निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहने, हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
Read more »
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव, बाadल और बर्फबारी की संभावनाचार दिन चटख धूप के बाद उत्तराखंड में सोमवार को मौसम में बदलाव आने की संभावना है। निचले क्षेत्रों में बादल छाये रहने, कहीं-कहीं हल्की वर्षा और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम में बदलाव से तापमान में तीन से पांच डिग्री सल्सियस की कमी आने का अनुमान है।
Read more »
हरियाणा में कोहरा छाया, मौसम में बदलावहरियाणा के कई जिलों में कोहरा छाया है और मौसम में बदलाव की संभावना है।
Read more »
हिमाचल में 29 जनवरी से बदलेगा मौसम, वर्षा और हिमपात की संभावनाहिमाचल प्रदेश में 29 जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इस दौरान वर्षा व हिमपात का पूर्वानुमान है।
Read more »
उत्तर भारत में बारिश की संभावना, हिमाचल और उत्तराखंड में ठंडमौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
Read more »
