ईरान में बना पश्चिमी विक्षोभ तिब्बत की ओर शिफ्ट हो रहा है। इससे पूर्वी यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव होगा। आज से दिन व रात के तापमान में इजाफा होगा।
ईरान में बनी विक्षोभ तिब्बत में शिफ्ट; अयोध्या लगातार चौथे दिन रहा सबसे ठंडा यूपी में मौसम विभाग ने लगातार 5वें दिन भी कोहरे और बादल का अलर्ट किसी भी जिले में नहीं जारी किया गया है। रविवार को सबसे गर्म शहर झांसी रहा। यहां तापमान 28.
3°C रहा। सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा, जहां रात को तापमान 7.5°C दर्ज किया गया।मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा-ईरान में बना पश्चिमी विक्षोभ तिब्बत की तरफ शिफ्ट हो रहा है। इस कारण पूर्वी यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव होगा। आज से दिन व रात के तापमान में इजाफा होगा। दिन और रात के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीते सप्ताह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालय पर पड़ा था। जिस वजह से पिछले तीन दिनों तक सर्द हवाएं चलीं। इससे धूप में भी गलन के चलते तापमान में तेजी से गिरावट आई।मौसम विभाग का अनुमान है कि 10, 11,13 और 14 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की ओर से किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग का अनुमान है कि एक सप्ताह के बाद तापमान में इजाफा हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया 1991 से अबतक का आंकड़ा देखा गया है। उन्होंने बताया कि इस साल फरवरी का शुरुआती 5 दिन बीते 37 साल के रिकॉर्ड को ब्रेक किया है। तापमान 30 के पार चला गया है। उन्होंने बताया कि पूरे फरवरी माह में अब तापमान में लगातार वृद्धि होगी।हिमाचल में आज और कल बारिश-बर्फबारी24 घंटे में 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावनाटोंक में एक दिन बाद ही फिर बढ़ने लगा तापमान
मौसम विक्षोभ यूपी अयोध्या तापमान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मूंगफली खाने के बाद ठंडा पानी पीना क्यों हानिकारक है?मूंगफली खाने के बाद ठंडा पानी पीने के नुकसान के बारे में जानें। पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए मूंगफली के साथ किन चीजों से बचना चाहिए।
Read more »
यूपी में 29 जनवरी को तेज हवा के साथ वर्षा, तापमान में गिरावटमौसम विभाग ने यूपी में 29 जनवरी को तेज हवा के साथ वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इससे तापमान में गिरावट आ जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वर्षा होने की संभावना है।
Read more »
यूपी के मौसम में उलटफेर, 32 जिलों में कोहरा छाया, कानपुर सबसे ठंडाउत्तर प्रदेश में मौसम में उलटफेर जारी है। 32 जिलों में कोहरा छाया हुआ है जिससे दृश्यता 100 मीटर तक कम हो गई है। 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड बढ़ गई है। सोमवार को कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। वाराणसी सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया।
Read more »
पंजाब में मौसम में बदलाव, बारिश और तापमान में उतार-चढ़ावपंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। बारिश के आसार हैं और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
Read more »
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव की संभावना, तीन फरवरी से बर्फबारी और वर्षाउत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क और गर्म बना हुआ है। लेकिन तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
Read more »
पंजाब में बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ का असरपंजाब में आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। तापमान में अधिक बदलाव नही होगा।
Read more »
