ईरान के साथ न्यूक्लियर डील पर अप्रत्यक्ष वार्ता स्थगित होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के उन देशों को चेतावनी दी है जो ईरान से तेल खरीदते हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ न्यूक्लियर डील करना चाहते हैं, लेकिन अपनी शर्त पर और मामला यहीं फंसता दिख रहा है. दोनों देशों के बीच न्यूक्लियर डील पर अप्रत्यक्ष वार्ता स्थगित होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ फिर से धमकी देते हुए कहा है कि जो भी देश या व्यक्ति ईरान से तेल या पेट्रोकेमिकल खरीदेगा, उसे तत्काल अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा.
ट्रंप ने गुरुवार, 1 मई को अपने खुद के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा, "ईरानी तेल या पेट्रोकेमिकल उत्पादों की सभी खरीद अब बंद होनी चाहिए! कोई भी देश या व्यक्ति जो ईरान से किसी भी मात्रा में तेल या पेट्रोकेमिकल खरीदता है, उस पर तुरंत द्वितीयक प्रतिबंध लगाए जाएंगे."{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});उन्होंने कहा, "उन्हें किसी भी तरह, आकार या रूप में अमेरिका के साथ व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद." समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में सत्ता संभालने के बाद से ट्रंप ने ईरान के खिलाफ "अधिकतम दबाव" की रणनीति अपनाई है, जिसमें तेल निर्यात पर कड़े प्रतिबंध और सैन्य कार्रवाई की धमकियां शामिल हैं.ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बघई के गुरुवार को बताया कि रोम में शनिवार को होने वाली ईरान और अमेरिका के बीच चौथे दौर की अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता को मध्यस्थ ओमान के प्रस्ताव पर स्थगित कर दिया गया है. इसके बाद ही ट्रंप की यह चेतावनी आई और लगता है कि वह ईरान पर वार्ता पर वापस लैटने के लिए दबाव बना रहे हैं. एस्माईल बघई ने देश के "वैध और कानूनी" हितों की रक्षा के लिए और ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों और आर्थिक दबाव को समाप्त करने के लिए कूटनीति का उपयोग करने के ईरान के दृढ़ संकल्प की पुष्टि की.दरअसल जहां वार्ता होनी थी, यानी रोम, वहां पोप फ्रांसिस की मृत्यु के बाद नए पोप को चुनने के लिए वेटिकन अगले सप्ताह अपना सम्मेलन शुरू करेगा. अमेरिका-ईरान वार्ता के दो अन्य दौर ओमान की राजधानी मस्कट में हो चुके हैं.ट्रंप बना रहे हर तरह का दबाववार्ता में ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को सीमित करने की मांग की गई है. इसके बदले में अमेरिका ईरान पर लगाए गए कुछ आर्थिक प्रतिबंधों को हटाएगा. वार्ता का नेतृत्व ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिकी मध्यपूर्व दूत स्टीव विटकॉफ ने किया है.ट्रंप ने बार-बार धमकी दी है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को निशाना बनाकर हवाई हमले किए जाएंगे. वहीं ईरानी अधिकारी चेतावनी दे रहे हैं कि वे हथियार-ग्रेड स्तर के करीब समृद्ध यूरेनियम के भंडार के साथ न्यूक्लियर हथियार बनाने का प्रयास कर सकते हैं.गौरतलब है कि विश्व शक्तियों ने मिलकर ईरान के साथ 2015 में न्यूक्लियर डील किया और इस तरह से तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को सीमित कर दिया गया. हालांकि, ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में 2018 में एकतरफा तरीके से अमेरिका को इससे पीछे हटा लिया.यह भी पढ़ें: चाबहार, तेल और शांति-शांति.. अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर डील पर इन 3 वजहों से भारत की नजर
US Iran Nuclear Deal Donald Trump US Sanction On Iran US Sanction On Iran Nuclear Program ईरान ईरान पर अमेरिका का प्रतिबंध ईरान अमेरिका न्यूक्लियर डील डोनाल्ड ट्रंप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ईरान पर सैन्य कार्रवाई करेगा अमेरिका? परमाणु समझौते पर बातचीत के बीच ट्रंप की चेतावनीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर बातचीत से न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई 'बिल्कुल' संभव है.
Read more »
चुप नहीं बैठेगा चीन..., 125% टैरिफ के कदम पर ड्रैगन की डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनीTrump Tarrif: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 125% कर दिया है. इसे लेकर चीन ने यूएसए को चेतावनी देते हुए कहा कि वह चुप नहीं बैठेगा. दूसरी तरफ, डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार भागीदारों पर उच्च टैरिफ पर 90 दिनों की रोक की घोषणा कर दी है.
Read more »
ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे... न्यूक्लियर डील से पहले ट्रंप प्रशासन की खुलेआम चेतावनीअमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर डील से पहले तनाव चरम पर है. ट्रंप प्रशासन ने ईरान को परमाणु हथियार बनाने पर गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है. शनिवार को जेनेवा में अहम बैठक होगी.
Read more »
अमेरिका-ईरान आज न्यूक्लियर डील पर बातचीत करेंगे: उससे पहले ट्रम्प की ईरान को चेतावनी- न्यूक्लियर प्रोग्राम ...US Iran to hold talks on nuclear deal today Donald Trump Ayatollah Khamenei अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तेहरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ा, तो उसे भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह बात उनकी प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने शनिवार को होने वाली अमेरिका-ईरान बातचीत से...
Read more »
पहलगाम हमला: जम्मू-कश्मीर में चरमपंथी हमले में 20 पर्यटकों की मौत, वर्ल्ड मुस्लिम लीग से लेकर ईरान और यूएई तक ने क्या कहा?मंगलवार को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले पर दुनिया भर से प्रतिक्रिया आ रही है.
Read more »
ट्रंप की दुनिया को चेतावनी, बोले- ईरान से तेल खरीदने वालों पर लगेगा प्रतिबंधअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को धमकी दी कि ईरान से तेल या पेट्रोकैमिकल्स उत्पादों की सभी तरह की खरीद रुकनी चाहिए और अगर किसी देश या व्यक्ति ने खरीद की तो उस पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे। ट्रंप की यह धमकी ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर नियोजित वार्ता स्थगित होने के बाद आई...
Read more »
