कंटेनर जहाज MSC Aries को ईरान ने अपने कब्जे में ले लिया है.
शनिवार को यूएई तट पर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इजरायल का एक कंटेनर जहाज जब्त कर लिया. इस जहाज पर सवार 25 चालक दल के सदस्यों में से 17 भारतीय हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी. देश की सरकारी स्वामित्व वाली IRNA समाचार एजेंसी ने बताया कि कंटेनर जहाज MSC Aries को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक"हेलिबॉर्न ऑपरेशन" चलाकर जब्त कर लिया गया था .
अब यह जहाज ईरान के क्षेत्रीय जल की ओर बढ़ रहा है. एक सूत्र ने कहा,"हमें पता है कि ईरान ने मालवाहक जहाज 'MSC Aries' को अपने नियंत्रण में ले लिया है. जहाज पर 17 भारतीय नागरिक हैं. हम ईरान से राजनयिक चैनलों के माध्यम से भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, कल्याण और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए संपर्क में हैं."यह भी पढ़ेंजहाज के ऑपरेटर इतालवी-स्विस समूह एमएससी ने पुष्टि की कि इस जहाज पर ईरानी अधिकारी सवार थे. कंपनी ने एक बयान में कहा,"हमें यह पुष्टि करते हुए खेद है कि गोर्टल शिपिंग इंक के स्वामित्व वाली एमएससी एरीज को ईरानी अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से जहाज पर चढ़ाया है. जहाज पर 25 चालक दल हैं और हम उनकी सुरक्षा और जहाज की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. ”मध्य पूर्व में बढ़े तनाव के बीच इस जहाज को जब्त किया गया है. ईरान द्वारा इजराइल पर हमले की आशंका है. ईरान ने लगभग दो सप्ताह पहले सीरिया के दमिश्क में अपने दूतावास के कांसुलर अनुभाग पर हवाई हमले के लिए जवाबी कार्रवाई की कसम खाई है. हवाई हमले में उसकी सेना के दो जनरलों समेत सात लोग मारे गये थे. ईरान ने कहा है कि यह जहाज इजरायल से संबंधित है.जहाज को जब्त करने के बाद इजरायली सेना ने क्षेत्र में संघर्ष बढ़ने की चेतावनी दी. सैन्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने एक बयान में कहा,"ईरान को स्थिति को और अधिक बढ़ाने का परिणाम भुगतना होगा. ईरान दुनिया में आतंक को प्रायोजित करने वाला सबसे बड़ा राज्य है. इसके आतंक के नेटवर्क से सिर्फ इजरायल, गाजा, लेबनान और सीरिया के लोगों को ही खतरा नहीं है; ईरान का शासन यूक्रेन और उसके बाहर भी युद्ध को बढ़ावा देता है... इजरायल हाई अलर्ट पर है. बयान में कहा गया, ''हमने ईरानी आक्रमण से इजरायल को बचाने के लिए अपनी तैयारी बढ़ा दी है.अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें लगता है कि ईरान एक दिन इजरायल पर हमला करेगा. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जब बाइडेन से शुक्रवार को पत्रकारों ने पूछा कि इजरायल पर ईरान कब हमला कर सकता है, तो उन्होंने कहा,"कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन जल्द होने की संभावना है." IranIran ship seizureIndians on ship seizzed by Iranटिप्पणियां पढ़ें बॉलीवुड,राजनीति,खेल समाचार,देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में
Iran Ship Seizure Indians On Ship Seizzed By Iran ईरान ईरान ने जहाज पर कब्जा किया Iran-Israel Iran-Israel Conflict Iran-Israel In Syria Iran-Israel Relations Iran-Israel Tensions Iran-Israel Ties Iran-Isreal Conflict
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड: 'महिला सुरक्षा पर बोलने वाले अंकिता भंडारी केस में क्यों हैं चुप', प्रियंका गांधी का मोदी सरकार से सवालउत्तराखंड के रामनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने पूछा कि महिला सुरक्षा की बात करने वाले अंकिता भंडारी केस में चुप क्यों है।
Read more »
Opinion: पतंजलि विज्ञापन विवाद के बाद क्या भविष्य में बदलेगा नियम? समझिए सबकुछPatanjali Misleading Advertisements Case: सुप्रीम कोर्ट ने बीते अप्रैल को भ्रामक विज्ञापनों के निरंतर प्रकाशन पर पतंजलि आयुर्वेद को जारी अवमानना नोटिस के जवाब में बाबा रामदेव और कंपनी के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण की ओर से मांगी गई 'बिना शर्त माफी' को खारिज कर दिया।रामदेव और बालकृष्ण की ओर से दायर नए हलफनामे 'कागज के टुकड़े के अलावा कुछ नहीं'...
Read more »
IPL 2024, LSG vs DC Match Highlights: पंत और फ्रेसर की पारी से दिल्ली को मिली दूसरी जीत, लखनऊ 6 विकेट से हारालखनऊ को दिल्ली के हाथों 6 विकेट से हार मिली।
Read more »
वाराणसी: 3 दिन ट्रेनिंग, गाइड का काम.. काशी विश्वनाथ के अंदर 'पुजारी' बनकर क्यों खड़ी पुलिस?Varanasi Kashi Vishwanath Dham: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम में पुलिस ने बिना वर्दी के पुजारी के भेस में श्रद्धालुओं को दर्शन कराए. विपक्ष ने सवाल भी उठाए.
Read more »
ईरान ने यूएई तट के पास इजरायल के जब्त जहाज के साथ 17 भारतीयों को भी बनाया बंधक : सूत्रकंटेनर जहाज MSC Aries को ईरान ने अपने कब्जे में ले लिया है.
Read more »
