'अमेरिका चाहे हम पर कितना भी दबाव बना ले हम झुकने वाले नहीं हैं'
अमेरिका के लगातार बने दबाव के बावजूद ईरान ने कहा है कि वह दूसरे देशों को तेल निर्यात लगातार जारी रखेगा. ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका चाहे हम पर कितना भी दबाव बना ले हम झुकने वाले नहीं हैं.
यदि वे यह सोच रहे हैं कि हमारे तेल निर्यात को वह खत्म कर देंगे तो वे गलत सोच रहे हैं. रुहानी ने यह बयान देश के नेशनल टीवी पर लाइव दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अमेरिका यह देख लेगा कि हमारा तेल निर्यात वैसे ही चल रहा है जैसा पहले था.हम निकालेंगे नए रास्ते रुहानी ने कहा कि हमसे तेल खरीदने वाले देशों को यदि अमेरिका रोक लेगा तो हम नए रास्ते निकाल लेंगे. इसी तर्ज पर मंगलवार को ही नेशनल ईरान ऑयल कंपनी ने 10 लाख बैरल क्रूड ऑयल को इरान एनर्जी एक्सचेंज पर ऑफर किया. इस कदम से यह साफ है कि अब ईरान बड़े निजी खरीददारों को तेल खरीदने के लिए आकर्षित कर रहा है. इस दौरान 70 हजार बैरल तेल 60.68 डॉलर प्रति बैरल के दाम से बेचा भी गया. हालांकि यह किस निजी खरीददार ने लिया इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.अमेरिका ने नवंबर 2018 में ईरान से तेल खरीद पर सभी तरह की छूट करने की घोषणा की थी. साथ ही तेहरान से तेल खरीद करने से अन्य देशों को भी रुकने को कहा था. इससे तेल की कीमतें विश्व भर में तेजी से चढ़ीं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इमरान ने ईरान में कबूला- पाकिस्तान की धरती का प्रयोग आतंकवादियों ने किया, मचा बवालपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान तेहरान में दिए अपने बयान को लेकर मंगलवार को विपक्ष के निशाने पर आ गए.
Read more »
ईरान पर प्रतिबंधों से चाबहार बंदरगाह परियोजना पर नहीं होगा असर: अमेरिका-Navbharat Times
Read more »
आतंकी अजहर पर समर्थन दे रहा अमेरिका, बदले में मांगी बड़ी कुर्बानीअमेरिका ने बीते साल दुनियाभर के देशों पर नवंबर में ईरान से तेल आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिका ने इसके लिए विभिन्न देशों को 6 माह का समय दिया था। जिसकी अवधि आगामी 1 मई को समाप्त हो रही है।
Read more »
Expaliner: महंगाई बढ़ेगी, रुपया गिरेगा, जानें और क्या होगा ईरान से तेल आयात बैन का असर
Read more »
ईरान पर बैन के बीच सऊदी अरब ने भी फेरा मुंह, तेल में लगेगी आग? - Business AajTakअमेरिका के ईरान से कच्चा तेल आयात करने की रोक के बीच अब सऊदी अरब के ताजा बयान से भारत समेत 8 देशों की परेशानी बढ़ सकती है. परेशानी
Read more »
ईरान और अमरीका की 'लड़ाई' में पिस जाएगी सारी दुनिया?क्या ईरान और अमरीका के रिश्तों में बढ़ते तनाव का असर दुनिया के लोगों की जेब पर पड़ेगा?
Read more »
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से भारतीयों की जेब पर पड़ेगा भारी असर!– News18 हिंदीएक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ईरान से सप्लाई बंद होती है तो 2 मई के बाद क्रूड कीमतों में और तेजी आ सकती है. ऐसे में पेट्रोल-डीज़ल महंगा हो जाएगा. साथ ही, महंगाई बढ़ने से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ेंगी.
Read more »
