आतंकी अजहर पर समर्थन के बदले अमेरिका ने मोदी सरकार से मांगी बड़ी कुर्बानी
आतंकी अजहर पर समर्थन के बदले अमेरिका ने मोदी सरकार से मांगी बड़ी कुर्बानी जनसत्ता ऑनलाइन April 24, 2019 9:52 AM अमेरिका ने ईरान से तेल आयात पर पाबंदी लगा दी है। पुलवामा हमले के बाद भारत पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना मसूद अजहर पर शिकंजा कसने की कोशिशों में जुटा है। इसके तहत भारत मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता है, लेकिन चीन इसमें अडंगा डाल रहा है। हालांकि दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका इस मामले में भारत के साथ है और चीन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। अब द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से खबर आयी है कि अमेरिका का डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन मसूद अजहर पर भारत की मदद के बदले खुद भी एक अन्य मामले में मदद चाहता है। दरअसल अमेरिका, भारत द्वारा ईरान से किए जाने वाले तेल आयात पर पाबंदी चाहता है। बता दें कि भारत भी ईरान से बड़ी मात्रा में तेल का आयात करता है। यही वजह है कि अमेरिका ने भारत को भी ईरान से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। खबर के अनुसार, अमेरिका ने भारत को चाबहार बंदरगाह के विकास के मामले में छूट दे दी है, लेकिन वह ईरान से तेल आयात पर पूरी पाबंदी चाहता है। एक अंग्रेजी अखबार में छपे आंकड़ों के अनुसार, भारत ने साल 2018-19 में ईरान से 24 मिलियन टन तेल आयात किया। अब अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद भारत को किसी अन्य तेल आपूर्तिकर्ता देश से इसकी भरपाई करनी होगी। सऊदी अरब और यूएई भारत को इस तेल की भरपाई करने के लिए तैयार भी हैं। अमेरिका अधिकारियों का एक दल इन दिनों भारत आया हुआ है, जो कि ईरान पर तेल पाबंदी के मुद्दे पर भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिका का दावा है कि ईरान तेल से हो रही कमाई से विद्रोही गुटों और आतंकी संगठनों को फंडिंग कर रहा है, साथ ही ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को भी चोरी-छिपे संचालित कर रहा है। यही वजह है कि अमेरिका ने ईरान के तेल आयात पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। हालांकि अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाया गया प्रतिबंध भारत के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। चूंकि भारत की अपनी बढ़ती तेल जरुरतों के लिए तेल निर्यात पर काफी निर्भरता है, इसलिए अमेरिका द्वारा ईरान से तेल आयात पर पाबंदी भारत के लिए काफी मुश्किलें ला सकती हैं। इसके अलावा भारत की ईरान के साथ चाबहार बंदरगाह पर रणनीतिक साझेदारी भी है। ऐसे में भारत के सामने अमेरिका को खुश रखने के साथ ही ईरान को भी अपने से दूर नहीं जाने देने की चुनौती है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
आतंकी अजहर पर समर्थन के बदले अमेरिका ने मोदी सरकार से मांगी बड़ी कुर्बानी जनसत्ता ऑनलाइन April 24, 2019 9:52 AM अमेरिका ने ईरान से तेल आयात पर पाबंदी लगा दी है। पुलवामा हमले के बाद भारत पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना मसूद अजहर पर शिकंजा कसने की कोशिशों में जुटा है। इसके तहत भारत मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता है, लेकिन चीन इसमें अडंगा डाल रहा है। हालांकि दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका इस मामले में भारत के साथ है और चीन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। अब द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से खबर आयी है कि अमेरिका का डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन मसूद अजहर पर भारत की मदद के बदले खुद भी एक अन्य मामले में मदद चाहता है। दरअसल अमेरिका, भारत द्वारा ईरान से किए जाने वाले तेल आयात पर पाबंदी चाहता है। बता दें कि भारत भी ईरान से बड़ी मात्रा में तेल का आयात करता है। यही वजह है कि अमेरिका ने भारत को भी ईरान से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। खबर के अनुसार, अमेरिका ने भारत को चाबहार बंदरगाह के विकास के मामले में छूट दे दी है, लेकिन वह ईरान से तेल आयात पर पूरी पाबंदी चाहता है। एक अंग्रेजी अखबार में छपे आंकड़ों के अनुसार, भारत ने साल 2018-19 में ईरान से 24 मिलियन टन तेल आयात किया। अब अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद भारत को किसी अन्य तेल आपूर्तिकर्ता देश से इसकी भरपाई करनी होगी। सऊदी अरब और यूएई भारत को इस तेल की भरपाई करने के लिए तैयार भी हैं। अमेरिका अधिकारियों का एक दल इन दिनों भारत आया हुआ है, जो कि ईरान पर तेल पाबंदी के मुद्दे पर भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिका का दावा है कि ईरान तेल से हो रही कमाई से विद्रोही गुटों और आतंकी संगठनों को फंडिंग कर रहा है, साथ ही ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को भी चोरी-छिपे संचालित कर रहा है। यही वजह है कि अमेरिका ने ईरान के तेल आयात पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। हालांकि अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाया गया प्रतिबंध भारत के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। चूंकि भारत की अपनी बढ़ती तेल जरुरतों के लिए तेल निर्यात पर काफी निर्भरता है, इसलिए अमेरिका द्वारा ईरान से तेल आयात पर पाबंदी भारत के लिए काफी मुश्किलें ला सकती हैं। इसके अलावा भारत की ईरान के साथ चाबहार बंदरगाह पर रणनीतिक साझेदारी भी है। ऐसे में भारत के सामने अमेरिका को खुश रखने के साथ ही ईरान को भी अपने से दूर नहीं जाने देने की चुनौती है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तूफान: मुआवजे पर सियासत तेज, कमलनाथ का पीएम मोदी पर हमला, बीजेपी ने किया पलटवार-Navbharat Timesदेश के कई हिस्सों में मंगलवार रात आए जबरदस्त आंधी-बारिश के कारण कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी के पहले गुजरात को मुआवजे देने की घोषणा पर सियासी घमासान मच गया। मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि उनके राज्य में भी 10 लोग मरे हैं लेकिन पीएम ने गुजरात को ही मुआवजा दिया। हालांकि बाद में पीएम अन्य राज्यों के लिए भी मुआवजे का ऐलान किया।
Read more »
सेना के जवानों ने एसडीएम समेत 5 चुनाव अधिकारियों को पीटा, एफआईआर दर्ज– News18 हिंदीसेना के जवानों पर दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एसडीएम के साथ मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी की शिकायत पर रणवीर पीनल कोड की धारा-323 और 341 के तहत जवानों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया है.
Read more »
चीन ने मसूद अजहर पर फिर जाहिर किए मंसूबे, 'टेक्निकल होल्ड' पर रिपोर्ट खारिज कीचीन ने उस खबर को सिरे से खारिज कर दिया गया है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका ने चीन को मसूद अजहर पर लगाए गए 'टेक्निकल होल्ड' को 23 अप्रैल तक हटाने को कहा है... China masoodazhar
Read more »
हिंदी न्यूज़ -क्लीन चिट तो दे दी....जितने कष्ट सहे हैं, मेरे आठ साल भी लौटा दो- साध्वी प्रज्ञा-Sadhvi Pragya Thakur Raise issue of being a woman with Hindutva and alleged atrocities Bhagwa atanki- हिन्दी समाचार, टुडे लेटेस्ट न्यूज़ इन हिन्दीसाध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मुझ पर आतंकी होने का आरोप लगाकर बहुत प्रताड़ित किया गया. जो मेरे साथ हुआ, क्या गारंटी है कि वे आगे किसी और के साथ नहीं करेंगे.
Read more »
विजय माल्या ने ट्वीट कर साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- किस पर भरोसा करेंभगोड़ा शराब कारोबारी माल्या ने कहा कि पीएम मोदी दावा करते हैं कि कथित तौर पर मैंने जितना पैसा सरकारी और निजी बैंकों से कर्ज लिया है, उनकी सरकार ने उससे ज्यादा रिकवर कर लिया है. विजय माल्या बैंकों से करोड़ों रुपये का कर्ज लेकर भारत से भाग गया था. अभी उस पर मनी लॉन्ड्रिंग सहित कई मामले चल रहे हैं. जेट एयरवेज के अपने ऑपरेशन बंद करने के ऐलान के बाद उसका यह ट्वीट आया है. विजय माल्या ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा था कि सरकार द्वारा निजी एयरलाइंस के साथ भेदभाव किया गया.
Read more »
धोनी के जिस एहसान ने कोहली को बनाया स्टार, कभी नहीं भूलेंगे विराटविराट कोहली को अब भी वह समय याद है जब कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी ने उनका समर्थन किया था. विराट ने माना कि धोनी ने उन्हें तीसरे नंबर पर आजमाया, जो उस वक्त बड़ी बात थी.
Read more »
ओडिशा में जंगली हाथी ने पांच लोगों को कुचला, गांव वालों ने सड़क पर जाम लगायाओडिशा के अंगुल जिले के दो गांवों में भटक कर आ गए एक जंगली हाथी ने एक महिला और दो लड़कियों सहित पांच लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। Odisha
Read more »
चुनाव आयोग ने मोदी पर बनी वेब सीरीज पर लगाई रोक– News18 हिंदीचुनाव आयोग ने मोदी पर बनी वेब सीरीज 'अ जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' पर रोक लगा दी है. निर्माताओं को ऑनलाइन कंटेंट हटाने का निर्देश दिया गया है.
Read more »
साध्वी प्रज्ञा ने अब बाबरी मस्जिद पर दिया विवादित बयान, कहा- ढांचा गिराने पर गर्वमध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के सामने चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा पर आतंक के गंभीर इल्जाम लग चुके हैं, जिसके लिए उन्हें जेल में लंबी सजा काटनी पड़ी है. अब बीजेपी ने उन्हें चुनाव लड़ाने का फैसला किया है. साध्वी को टिकट मिलने के बाद से ही कई विवाद सामने आ गए हैं.
Read more »
भारत को अमेरिका ने दिया झटका, ईरान से तेल की खरीदारी पर लगाई पाबंदी– News18 हिंदीईरान से तेल खरीदने की वजह से खफा अमेरिका भारत सहित पांच देशों को प्रतिबंध में मिली छूट को खत्म कर दिया है
Read more »
ईरान पर प्रतिबंधों से चाबहार बंदरगाह परियोजना पर नहीं होगा असर: अमेरिका-Navbharat Times
Read more »
