ईरान पर हमला: इसराइल ने टॉप कमांडरों को क्यों बनाया निशाना

United States News News

ईरान पर हमला: इसराइल ने टॉप कमांडरों को क्यों बनाया निशाना
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 275 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 113%
  • Publisher: 51%

ईरान के सरकारी मीडिया ने ख़बर दी है कि इन हमलों में इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) के कमांडर-इन-चीफ़ हुसैन सलामी की मौत हो गई है.

इसराइल ने शुक्रवार को ईरान में अलग-अलग जगहों पर हमले किए और कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम का केंद्र इनके निशाने पर है. ईरान की तरफ़ से तुरंत प्रतिक्रियात्मक हमलों की आशंका के बीच इसराइल ने समूचे देश में आपातकाल घोषित कर दिया है.

ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक़ इन हमलों में ईरान की सेना की शक्तिशाली शाखा रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर हौसेन सलामी और कई परमाणु वैज्ञानिक मारे गए.अहमदाबाद प्लेन क्रैश: 'हादसे से कुछ घंटे पहले किया था कॉल... सब कुछ ख़त्म हो गया'अहमदाबाद प्लेन क्रैश: एयर इंडिया ने 241 मौतों की पुष्टि की,अमित शाह ने कहा- किसी को बचाने का मौक़ा नहीं मिलाइसराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर हमले किए हैं स्थानीय समयानुसार 03:30 बजे ईरानी राजधानी तेहरान में धमाके सुने गए. ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक़ रिहायशी इलाक़ों पर भी हमला हुआ. तेहरान के उत्तर-पूर्वी इलाक़ों में भी धमाके सुने गए. हालांकि, बीबीसी ने इन रिपोर्टों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है. इसराइल में, ठीक इसी समय लोग आपात चेतावनी सायरनों की आवाज़ से जाग उठे और उन्हें फ़ोन पर भी आपात अलर्ट प्राप्त हुए. ईरानी मीडिया के मुताबिक़, शुरुआती हवाई हमलों के कुछ घंटे बाद, नातांज परमाणु केंद्र पर धमाका सुना गया. ईरान का ये परमाणु ठिकाना राजधानी तेहरान से दक्षिण में 225 किलोमीटर दूर स्थित है.इसराइल का ईरान पर हमला, परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गयाउत्तरी तेहरान में एक अपार्टमेंट पर हुए हमले में आस पास इमारतें और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैंइसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ऑपरेशन राइज़िंग लॉयन नाम से किए गए ये हमले 'इसराइल के अस्तित्व के लिए ईरानी ख़तरे को रोकने के लिए किया गया एक सैन्य अभियान हैं.'नेतन्याहू ने कहा, "हाल के महीनों में, ईरान ने ऐसे क़दम उठाये हैं जैसे पहले कभी नहीं उठाए थे. ये क़दम इस संवर्धित यूरेनियम से हथियार बनाने की दिशा में थे." "अगर ईरान को रोका नहीं जाता तो ईरान बहुत कम समय में परमाणु हथियार बना सकता था. ये एक साल हो सकता था, या फिर कुछ महीनों के भीतर या फिर एक साल से कम समय में. ये इसराइल के अस्तित्व के लिए बिलकुल स्पष्ट और तत्काल ख़तरा है." अपने बयान में नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का भी शुक्रिया अदा किया. इसराइली सेना के एक अधिकारी ने बीबीसी से कहा- ईरान के पास कुछ दिनों के भीतर ही परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त परमाणु सामग्री थी. इस बीच इसराइल डिफेंस फोर्सेस ने कहा है कि ईरान ने यूएवी इसराइली क्षेत्र की ओर करीब 100 ड्रोन दागे हैं.ईरान में आईएसआईएस के सदस्य होने के आरोप में नौ लोगों को फांसी पर चढ़ाया गयाईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने कहा है कि इसराइल को इन हमलों का नतीजा भुगतना पड़ेगा. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, ईरानी सेना के एक प्रवक्ता ने कहा है कि इसराइल और अमेरिका इन हमलों की भारी क़ीमत चुकाएंगे. ईरान के प्रवक्ता अबुल फ़ज़ल शेकार्ची ने कहा, "हमारी सेनाएं निश्चित रूप से इसराइल के इस हमले का जवाब देंगी." ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने कहा, "ये हमले ईसराइल की 'दुष्ट प्रवृत्ति' का सबूत है और इसके साथ इसराइल ने खुद के लिए एक कड़वे भविष्य की तैयारी कर ली है, जोकि उसे ज़रूर मिलेगा." ईरान की सरकारी मीडिया ने इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कोर के कमांडर-इन-चीफ़ हुसैन सलामी समेत कम से कम पांच शीर्ष अधिकारियों की मौत की पुष्टि की है.ईरान लगातार कहता रहा है कि उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम नागरिक उद्देश्य के लिए है, जबकि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी काहै कि उसे ईरान के दावे पर भरोसा नहीं है और इकट्ठा किए गए एनरिच्ड यूरेनियम से जुड़े सवालों का जवाब देने में वह विफल रहा है.एबीसी न्यूज़ वॉशिंगटन के मुख्य संवाददाता जोनाथन कार्ल से फ़ोन पर ट्रंप ने इस हमले के बारे में कहा, "मुझे लगता है कि यह एक्सीलेंट रहा है. हमने उन्हें एक मौका दिया था और उन्होंने इसे लिया नहीं. उन्हें तगड़ी चोट पहुंची है, बहुत तगड़ी. आगे भी उन्हें चोट पहुंचेगी. बहुत अधिक."हलांकि इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा था कि इन हमलों में अमेरिका शामिल नहीं था और अमेरिका ने किसी तरह की मदद इसराइल को नहीं दी है.अंतरराष्ट्रीय जगत से इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा- "हम इस घटनाक्रम से चिंतित हैं और ये हमले पहले से नाज़ुक क्षेत्र को और अधिक अस्थिर कर सकते हैं."ईरानी परमाणु वैज्ञानिक की हत्या रिमोट कंट्रोल वाली मशीनगन से कैसे की गई थी?- विवेचनासाल 2002 में ईरान के गुप्त परमाणु ठिकानों का पता चलने के बाद उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर संदेह पैदा हुआ था ईरान लंबे समय से ये कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है. देशभर में ईरान के कई परमाणु केंद्र हैं. इनमें से कम से कम कुछ पर इसराइल के हमले हुए हैं. लेकिन कई देश और परमाणु मामलों पर नज़र रखने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएईए इस दावे से सहमत नहीं है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम सिर्फ़ नागरिक उद्देश्यों के लिए है. इस सप्ताह, पिछले 20 सालों में, ये पहली बार हुआ जब आईएईए ने औपचारिक रूप से कहा कि ईरान ने परमाणु अप्रसार समझौतों का उल्लंघन किया है. आईएईए ने कहा कि ईरान ने सभी सवालों का जवाब नहीं दिया है और अघोषित संवर्धित यूरेनियम के भंडार के बारे में स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी है. आईएईए की इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान ने यूरेनियम को 60 प्रतिशत शुद्धता तक संवर्धित कर लिया है, ये हथियार ग्रेड यूरेनियम के बेहद क़रीब है और 9 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त है. इलेक्ट्रिक शॉक से लेकर केमिकल से जलाने तक - इसराइली हिरासत में फ़लस्तीनियों की यातना की ख़ौफ़नाक दास्तानइसराइल का ईरान के परमाणु ठिकानों और सैन्य कमांडरों पर हमला- हमें अब तक क्या पता हैअहमदाबाद प्लेन क्रैश: एयर इंडिया ने 241 मौतों की पुष्टि की,अमित शाह ने कहा- किसी को बचाने का मौक़ा नहीं मिलाअहमदाबाद विमान हादसे से पहले पायलट ने की थी 'मेडे कॉल', ये क्या होती है?अहमदाबाद प्लेन क्रैश: एयर इंडिया के विमान के अंतिम पलों का वीडियोइसराइल का ईरान के परमाणु ठिकानों और सैन्य कमांडरों पर हमला- हमें अब तक क्या पता है अहमदाबाद प्लेन क्रैश: एयर इंडिया ने 241 मौतों की पुष्टि की,अमित शाह ने कहा- किसी को बचाने का मौक़ा नहीं मिलाभूमि चौहान के लिए अहमदाबाद का ट्रैफ़िक बना 'वरदान', पांच मिनट की देरी से छूटी थी एयर इंडिया की फ्लाइटएयर इंडिया क्रैशः पहले से मुसीबत में फंसी बोइंग के लिए मुश्किलें कितनी बढ़ेंगी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

स्कार्दू एयरबेस को भारतीय सेना ने बनाया निशाना, ड्रैगन को हो गई घबराहट, जानिए क्यों?स्कार्दू एयरबेस को भारतीय सेना ने बनाया निशाना, ड्रैगन को हो गई घबराहट, जानिए क्यों?SKARDU AIRBASE: स्कार्दू एयरबेस को अपग्रेड करने में चीन ने वित्तीय मदद के साथ साथ तकनीकी सहयोग भी दिया. चीन के नजरिए से देखें तो उसके CPEC प्रोजेक्ट की सुरक्षा और चीन के सामरिक हितों के लिए स्कार्दू बहुत जरूरी है. स्कार्दू CPEC के रूट के बेहद करीब है. स्कार्दू एयरबेस का इस्तेमाल चीन पहले भी भारत पर सामरिक दबाव बढ़ाने के लिए करता रहा है.
Read more »

Israel Attacks Lebanon: इजराइल ने लेबनान पर किया हमला, कई इमारतों को बनाया निशानाIsrael Attacks Lebanon: इजराइल ने लेबनान पर किया हमला, कई इमारतों को बनाया निशानाIsrael Gaza War: इजराइल ने लेबनान पर हमला कर दिया है. गुरुवार देर रात यह खबर सामने आई कि इजराइल ने दक्षिणी लेबनान की कई इमारतों को निशाना बनाया है. लेबनान की सरकारी मीडिया ने इस हमले की पुष्टि की है. न्यूज एजेंसी AFP ने लेबनान की सरकारी मीडिया के हवाले से इस हमले की जानकारी दी है.
Read more »

इसराइल ने ईरान पर किया हमला, अभी तक क्या-क्या बातें मालूम हैं?इसराइल ने ईरान पर किया हमला, अभी तक क्या-क्या बातें मालूम हैं?इसराइल ने ईरान के ख़िलाफ़ हमलों को 'ऑपरेशन राइज़िंग लायन' नाम दिया है. वहीं ईरान ने कहा है कि इसराइल और अमेरिका को इन हमलों की कीमत चुकानी होगी.
Read more »

VIDEO: ईरान पर इजरायल ने बरसाए दर्जनों ड्रोन-मिसाइल, न्यूक्लियर ठिकाने किए टारगेट, देखेंVIDEO: ईरान पर इजरायल ने बरसाए दर्जनों ड्रोन-मिसाइल, न्यूक्लियर ठिकाने किए टारगेट, देखेंइजरायल ने ईरान पर बहुत बड़ा अटैक कर दिया. इजरायली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान में बमों से हमला किया. इसके अलावा इजरायल ने ईरानी आर्मी के ठिकानों और उसके न्यूक्लियर ठिकानों को भी निशाना बनाया. इज़रायल ने बयान जारी कर कहा कि उसने ईरान पर हमला किया. देखें ये वीडियो.
Read more »

न्यूक्लियर साइट तबाह, बिल्डिंग के बीच में घुसी मिसाइल... देखिए इजरायली हमले का ईरान में खौफनाक मंजरन्यूक्लियर साइट तबाह, बिल्डिंग के बीच में घुसी मिसाइल... देखिए इजरायली हमले का ईरान में खौफनाक मंजरIsrael Attack Iran: इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है. राजधानी तेहरान में कई जगहों पर अटैक किया गया. न्यूक्लियर साइट्स को निशाना बनाया गया. रिहायशी इलाके में एक बिल्डिंग को निशाना बनाया गया, जिसे लेकर माना जा रहा है कि हमला संभवतः किसी हाई टार्गेट को निशाना बनाने के लिए किया गया.
Read more »

इजरायल से खून का बदला खून... टॉप कमांडरों की हत्‍या के बाद ईरानी आर्मी और खामेनेई का ऐलान, बड़े हमले की तैयारी!इजरायल से खून का बदला खून... टॉप कमांडरों की हत्‍या के बाद ईरानी आर्मी और खामेनेई का ऐलान, बड़े हमले की तैयारी!इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनकी एयरफोर्स ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया, जिसमें नतान्ज का मुख्य संवर्धन केंद्र भी शामिल है। इस पर तेहरान भड़क गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:50:11