न्यूक्लियर साइट तबाह, बिल्डिंग के बीच में घुसी मिसाइल... देखिए इजरायली हमले का ईरान में खौफनाक मंजर

Israel Iran Conflict News

न्यूक्लियर साइट तबाह, बिल्डिंग के बीच में घुसी मिसाइल... देखिए इजरायली हमले का ईरान में खौफनाक मंजर
इजरायल ईरान संघर्षIsrael Attack On Iranइजरायल का हमला ईरान पर

Israel Attack Iran: इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है. राजधानी तेहरान में कई जगहों पर अटैक किया गया. न्यूक्लियर साइट्स को निशाना बनाया गया. रिहायशी इलाके में एक बिल्डिंग को निशाना बनाया गया, जिसे लेकर माना जा रहा है कि हमला संभवतः किसी हाई टार्गेट को निशाना बनाने के लिए किया गया.

शुक्रवार तड़के इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया. इस हमले में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाया गया, जिससे दोनों देशों के बीच युद्ध का खतरा और गहरा गया है. हमले के बाद तेहरान की कई इमारतों से काला धुआं निकलता दिखाई दिया.

सड़कों पर क्षतिग्रस्त गाड़ियां बिखरी देखी गईं, जिनके ऊपर मलबा पड़ा था. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं. लोग डरे-सहमे घटनास्थल के आसपास जमा हो गए. यह हमला ईरान के लिए 1980 के दशक में इराक के साथ हुए युद्ध के बाद सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है. बिल्डिंग के बीच में हमला हुआ, जिससे माना जा रहा है कि किसी महत्वपूर्ण टार्गेट को भी इजरायल ने निशाना बनाया. ईरान की सरकारी टीवी ने पुष्टि की कि इस हमले में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख नेता जनरल होसैन सलामी समेत दो टॉप कमांडर मारे गए. इसके अलावा कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े वैज्ञानिक भी हताहत हुए. सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी की भी हमले में मौत हो गई. यह ईरान की सरकार के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि ये लोग देश की सैन्य और परमाणु रणनीति के अहम हिस्से थे. हमले में ईरान के कई सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें नतांज की मुख्य परमाणु प्रोलिफरेशन फैसिलिटी भी शामिल है. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने पुष्टि की कि नतांज की फैसिलिटी पर हमला हुआ और वहां रेडिएशन स्तर की निगरानी की जा रही है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह हमला उनके देश की सुरक्षा के लिए जरूरी था. उन्होंने दावा किया कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम इजरायल के लिए ‘स्पष्ट और तत्काल खतरा’ था. नेतन्याहू ने कहा, ‘यह खतरा हटाने के लिए हम जितना जरूरी होगा, उतना करेंगे. यह हमारे देश के अस्तित्व का सवाल है.’ अभी यह साफ नहीं है कि क्या इजरायली एयरफोर्स ईरान के एयरस्पेस में गई या दूर से ही मिसाइल दागी. दूसरी ओर, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘इजरायल ने हमारे प्यारे देश में जघन्य अपराध किया. उसने रिहायशी इलाकों पर हमला कर अपनी क्रूरता दिखाई. इसके लिए उसे गंभीर सजा मिलेगी.’ ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी. इसके कुछ घंटे बाद ही ईरान ने ड्रोन अटैक किया. अमेरिका ने इस हमले से खुद को अलग रखा है. ट्रंप प्रशासन ने कहा कि वह इस हमले में शामिल नहीं था और उसने इजरायल को पहले चेतावनी दी थी कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत चल रही थी. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, ‘इजरायल ने यह कार्रवाई अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी समझी. हमारी प्राथमिकता क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों और हितों की सुरक्षा है.’ अमेरिका ने इराक में अपने कुछ राजनयिकों को वापस बुला लिया और मध्य पूर्व में अपने सैनिकों के परिवारों के लिए स्वैच्छिक निकासी की पेशकश की. हमले के बाद ईरान और इजरायल ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए. इजरायल का मुख्य हवाई अड्डा भी बंद कर दिया गया. वैश्विक तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

इजरायल ईरान संघर्ष Israel Attack On Iran इजरायल का हमला ईरान पर Iran Nuclear Program ईरान परमाणु कार्यक्रम Tehran Attack तेहरान हमला Israel Iran War Iran Tehran Photo Of Attack

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी को तबाह करने की तैयारी में इजरायल, हमले का बना रहा प्लान, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासाईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी को तबाह करने की तैयारी में इजरायल, हमले का बना रहा प्लान, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासाइजरायल ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी खुफिया जानकारी से ये सामने आया है। संभावति हमले की जानकारी ऐसे समय में आई है, जब ट्रंप प्रशासन तेहरान के साथ परमाणु कार्यक्रम पर बात कर रहा है।
Read more »

ओमान के विदेश मंत्री बोले- रोम में होगी ईरान-अमेरिका के बीच पांचवें दौर की वार्ताओमान के विदेश मंत्री बोले- रोम में होगी ईरान-अमेरिका के बीच पांचवें दौर की वार्ताओमान के विदेश मंत्री बोले- रोम में होगी ईरान-अमेरिका के बीच पांचवें दौर की वार्ता
Read more »

इजरायली हमले में तबाह हुआ गाजा का मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, आंकड़ों में देखें तबाही की कहानीइजरायली हमले में तबाह हुआ गाजा का मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, आंकड़ों में देखें तबाही की कहानीगाजा में इजरायल के हमले जारी हैं. इजरायली हमलों में गाजा के अस्पतालों को भारी नुकसान हुआ है. गाजा का मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से ढहने के कगार पर खड़ा है.
Read more »

गाजा युद्ध पर विरोध के बीच चेन्नई में इजरायली फिल्म फेस्टिवल स्थगितगाजा युद्ध पर विरोध के बीच चेन्नई में इजरायली फिल्म फेस्टिवल स्थगितगाजा युद्ध पर विरोध के बीच चेन्नई में इजरायली फिल्म फेस्टिवल स्थगित
Read more »

ईरान ने मोसाद के घर में ही लगा दी सेंध, इजरायल के सीक्रेट डॉक्यूमेंट उड़ा दिएईरान ने मोसाद के घर में ही लगा दी सेंध, इजरायल के सीक्रेट डॉक्यूमेंट उड़ा दिएईरान ने मोसाद के घर में ही लगा दी सेंध, इधर न्यूक्लियर डील पर बातचीत, उधर इजरायल के सीक्रेट डॉक्यूमेंट उड़ा दिए
Read more »

रूस बनाएगा ईरान में आठ न्यूक्लियर प्लांटरूस बनाएगा ईरान में आठ न्यूक्लियर प्लांटरूस बनाएगा ईरान में आठ न्यूक्लियर प्लांट
Read more »



Render Time: 2026-05-05 06:08:30