अमेरिका ने इसराइल को चेताया है कि अगर वह ईरान पर जवाबी कार्रवाई करेगा तो अमेरिका उसमें साथ नहीं देगा.
अमेरिका ने इसराइल को चेताया है कि अगर वह ईरान पर जवाबी कार्रवाई करेगा तो अमेरिका उसमें साथ नहीं देगा. व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ये जानकारी दी है. शनिवार देर शाम ईरान ने इसराइल पर 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दाग़ी थीं.
ईरान का कहना है कि यह हमला 1 अप्रैल को सीरिया में ईरान के दूतावास पर इसराइल के हमले के जवाब में किया गया था. ईरान की तरफ़ से दाग़े गए लगभग सभी हमलावर ड्रोन और मिसाइलों को इसराइल ने अपने सहयोगियों अमेरिका और ब्रिटेन के साथ मिलकर हवा में ही मार गिराया था. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक़ इस हमले के बाद इसराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इसराइल को अपनी प्रतिक्रिया में संयम से काम लेना चाहिए. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक़, राष्ट्रपति जो बाइडन ने नेतन्याहू से कहा है कि उन्हें ‘बहुत ध्यानपूर्वक और रणनीतिक तरीक़े से सोचना चाहिए.’ ये इसराइल पर अभी तक ईरान का पहला सीधा हमला था. अमेरिका ने इसराइल पर हुए हमले के दौरान ईरान की तरफ़ से दाग़े गए क़रीब 80 ड्रोन और कम से कम छह बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ईरान ने यूएई तट के पास इजरायल के जब्त जहाज के साथ 17 भारतीयों को भी बनाया बंधक : सूत्रकंटेनर जहाज MSC Aries को ईरान ने अपने कब्जे में ले लिया है.
Read more »
इजरायली अरबपति के जहाज को ईरान ने कब्जे में लिया, 17 भारतीय भी हैं सवारईरान ने इजरायल से जुड़े एक जहाज पर कब्जा कर लिया है. इस जहाज पर 25 क्रू मेंबर सवार थे. बताया जा रहा है कि इसमें 17 मेंबर भारतीय नागरिक हैं. ऐसे में भारत उनकी सुरक्षित वापसी के लिए दिल्ली से तेहरान तक डिप्लोमेटिक चैनल के जरिए ईरान से बातचीत में जुटा है.
Read more »
ईरान का इजरायल पर हमला : सीरिया की 'चिंगारी' से भड़की 45 साल पुरानी दुश्मनी की आगइजराइल पर हमले के बाद ईरान में लोगों ने जश्न मनाया.
Read more »
बाइडेन ने नेतन्याहू से कहा- ईरान के खिलाफ इजरायली जवाबी हमले में अमेरिका नहीं लेगा भाग : रिपोर्टइजरायल पर ईरान के हमले के मद्देनजर बाइडेन ने नेतन्याहू से बात की है. (फाइल फोटो)
Read more »
Israel-Iran: बाइडन की दो टूक- ईरान पर जवाबी हमले में US इस्राइल के साथ नहीं; टकराव पर UN महासचिव ने कही यह बातIsrael-Iran: बाइडन की दो टूक- ईरान पर जवाबी हमले में US इस्राइल के साथ नहीं; टकराव पर UN महासचिव ने कही यह बात
Read more »
