ईरान ने इजरायल पर क‍िया हमला, 100 से अध‍िक बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

United States News News

ईरान ने इजरायल पर क‍िया हमला, 100 से अध‍िक बैलिस्टिक मिसाइलें दागी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

ईरान ने इजरायल पर क‍िया हमला, 100 से अध‍िक बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

ईरान ने इजरायल पर क‍िया हमला, 100 से अध‍िक बैलिस्टिक मिसाइलें दागीयरूशलम, 2 अक्टूबर । ईरानी सेना ने मंगलवार रात इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी। हमले में मुख्‍य रूप से सैन्य और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है । इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के एक बयान का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों ने पुष्टि की है कि ईरान से इजरायल की ओर बड़ी संख्‍या में मिसाइलें दागी गई हैं। आईआरजीसी ने धमकी दी है कि अगर इजरायल जवाब देता है, तो वह दूसरा हमला करेगा। तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया कि आईआरजीसी ने मिसाइल हमले को इजरायली सेना द्वारा हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हनीयेह और आईआरजीसी कमांडर मेजर जनरल सैय्यद अब्बास निलफोरुशन की हत्या का बदला बताया।इजरायली मीडिया ने बताया कि ईरान ने मंगलवार रात इजरायल पर करीब 180 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इज़राइल रक्षा बलों के अनुसार, इज़रायली वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान द्वारा दागी गई 180 बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक बड़ी संख्या को लक्ष्‍य से पहले ही रोक दिया।इज़रायली सैन्य प्रवक्ता डैनियल हैगरी ने संवाददाताओं से कहा कि इज़रायली वायु सेना अपने दुश्‍मनों पर हमले जारी रखेगी। उन्‍होंने कहा क‍ि इज़रायली और अमेरिकी वायु रक्षा प्रणालियों ने प्रभावी ढंग से काम किया और ईरान की ओर से दागी गई म‍िसाइलों में से एक बड़ी संख्‍या को रास्‍ते में ही नष्‍ट कर द‍िया। डैनियल हैगरी के हवाले से द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल कहा, ईरान ने आज रात एक गंभीर कार्रवाई की और मध्य पूर्व को एक गहरे संकट की ओर धकेल रहा है। हम अपनी पसंद के स्थान और समय पर इसका समुचि‍त जवाब देंगेे यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने दागी 150 मिसाइलेंलेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने दागी 150 मिसाइलेंलेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने दागी 150 मिसाइलें
Read more »

इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 300 से अधिक ठिकानों पर किया हमलाइजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 300 से अधिक ठिकानों पर किया हमलाइजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 300 से अधिक ठिकानों पर किया हमला
Read more »

हूतियों ने यमन से दागी बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में ही इजरायल ने किया काम तमामहूतियों ने यमन से दागी बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में ही इजरायल ने किया काम तमामHouthis Fire Missile At Israel: यमन के हूती विद्रोहियों की करीब 2000 हजार किलोमीटर दूर से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को आसमान में ही मार गिराया है. इस मिसाइल के टुकड़े गिरने से लोगों को बचाने के लिए वॉर्निंग के सायरन जारी किए गए.
Read more »

ईरान ने इजरायल पर की मिसाइलों की बारिश, बचाने के लिए आगे आया अमेरिकाईरान ने इजरायल पर की मिसाइलों की बारिश, बचाने के लिए आगे आया अमेरिकाईरान ने इजरायल पर हमला कर दिया है. ईरान की तरफ से कई मिसाइलें इजरायल पर दागे गए हैं.
Read more »

'ये हानिया और नसरल्लाह की शहादत का बदला', इजरायल पर हमले के बाद ईरान का पहला बयान'ये हानिया और नसरल्लाह की शहादत का बदला', इजरायल पर हमले के बाद ईरान का पहला बयानईरान ने इजरायल पर सीधा हमला कर दिया है. ईरान की तरफ से एक के बाद एक 100 से अधिक मिसाइलें दागी गई हैं. इस हमले के बाद ईरान ने पहली बार बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि ये हमला इस्माइल हानिया और नसरल्लाह की शहादत का बदला लेने के लिए किया गया है.
Read more »

ईरान ने इजरायल पर बोला हमला, दागीं 100 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलईरान ने इजरायल पर बोला हमला, दागीं 100 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलअमेरिका की चेतावनी के बाद ईरान ने इजरायल पर हमला बोल दिया है. बताया जा रहा है कि ईरान ने 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं. इजरायली सेना ने बताया कि ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है. देखिए VIDEO
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:46:07