ईरान ने इजरायल पर हमला कर दिया है. ईरान की तरफ से कई मिसाइलें इजरायल पर दागे गए हैं.
ईरान ने इजरायल पर मंगलवार शाम को मिसाइलों से हमला कर दिया. ईरान का दावा है कि उसने इजरायल पर 400 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. इजरायल में लगातार सायरन बज रहा है. इसके बाद वहां के लोगों ने बंकरों में शरण ले ली है.
हालांकि, इजरायल का कहना है कि उसने कई मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया है. साथ ही नागरिकों को सतर्क करते हुए कहा है कि हम सब जरूरी इंतजाम कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिसाइलें दागने के बाद ईरान ने इजरायल को खुली धमकी देते हुए कहा है कि युद्ध का करारा जवाब मिलेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी सेना को इजरायल की मदद करने का आदेश दिया है. इजरायल की तरफ से कहा गया है कि ईरान को इस हमले की सजा भुगतनी होगी. सरकारी प्रवक्ता ने ईरान को मुहतोड़ जवाब देने की बात कही है. वहीं ईरान ने भी और अधिक हमले करने की बात कही है. इजरायल के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि कुछ ही समय पहले ईरान की ओर से इजराइल की तरफ मिसाइलें दागी गईं. इजरायलियों को सतर्क रहने और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का सटीक रूप से पालन करने का निर्देश दिया गया है. पिछले कुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में जीवन रक्षक निर्देश जारी किए हैं. आईडीएफ इजराइल के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और करेगा. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});⭕️ IDF: A short while ago, missiles were launched from Iran towards the State of Israel.Israelis are instructed to remain alert and precisely follow the Home Front Command's instructionsIn the last few minutes, the Home Front Command has distributed life-saving instructions…— Israel Foreign Ministry October 1, 2024इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा कि ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागी हैं और देश के सभी नागरिक हमलों से बचने के लिए बम से बचने के लिए बनाए गए जगहों पर हैं. All Israeli civilians are in bomb shelters as rockets from Iran are fired at Israel. pic.twitter.com/bKXPdqMsBr— Israel Defense Forces October 1, 2024एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम को हवाई हमले के सायरन बजे. जेरूसलम में कई विस्फोट हुए. ईरान की तरफ से दावा किया गया है कि इस हमले में इजरायल में भारी नुकसान हुई है साथ ही युद्ध का करारा जवाब देने की बात कही है. आईडीएफ की तरफ से कहा गया है कि ईरान के हमले में लगभग 1 करोड़ लोग निशाने पर थे. ईरान की ओर से इज़राइल पर रॉकेट दागे जाने के कारण सभी इज़राइली नागरिक बम आश्रय स्थलों में हैं.भारतीयों के लिए एडवाइजरीइजरायल में बिगड़ते हालात तो देखते हुए भारत ने अपनी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी है. इजरायल में भारत के दूतावास ने अपने नागरिकों से सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा है. साथ ही कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन के सिक्यूरिटी प्रोटोकॉल का पालन करें. एडवाइजरी में कहा गया है कि सावधान रहें, बिना जरूरत के देश में यात्रा ना करें और सेफ्टी शेल्टर के नजदीक रहें. भारतीय दूतावास हालातों पर लगातार नजदीकी से नजर बनाए हुए है और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित इजरायली अधिकारियों से लगातार संपर्क में है. इसके अलावा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.📢*IMPORTANT ADVISORY FOR INDIAN NATIONALS IN ISRAEL*Link : https://t.co/OEsz3oUtBJ pic.twitter.com/llt83IwIZ0— India in Israel October 1, 2024अमेरिका ने पहले ही किया था आगाहपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने पहले ही दावा किया था कि ईरान इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले की तैयारी कर रहा है. साथ ही इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के साथ फोन पर बातचीत में अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने वॉशिंगटन का समर्थन की बात कही थी. हालांकि उन्होंने इजरायल-लेबनान सीमा के दोनों ओर नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक कूटनीतिक समाधान की जरुरत पर बल दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि आज सुबह मैंने और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ईरान के इजरायल पर हमले की आशंका को देखते हुए हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम की बैठक बुलाई थी. हमने चर्चा की थी कि संयुक्त राज्य अमेरिका इन हमलों से बचाव में इज़राइल की मदद करने और क्षेत्र में अमेरिकी लोगों की सुरक्षा के लिए कितना तैयार है. This morning, @VP and I convened our national security team to discuss Iranian plans to launch an imminent missile attack against Israel.We discussed how the United States is prepared to help Israel defend against these attacks, and protect American personnel in the region.— President Biden October 1, 2024इजरायल हिजबुल्लाह के खिलाफ कर रहा है जमीनी सैन्य कार्रवाईइजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए सीमित स्तर पर जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. इजरायल लेबनान में अभी तक हवाई हमले कर रहा था, जिसके बाद उसने जमीनी हमला शुरू करने की तैयारी भी शुरू कर दी थी. इस मामले में इजरायल डिफेंस फोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया था और बताया था कि इन हमलों को पूरी तरह से राजनीतिक नेतृत्व के तहत किया जा रहा है और जो भी सटीक खुफिया जानकारी मिली है, उसके आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. ये भी पढ़ें-:तेल अवीव में मोसाद हेडक्वार्टर पर दागी मिसाइल, हिज्बुल्लाह का इजरायल में हमले का दावा
Iran Missile Attack America इजरायल ईरान मिसाइल हमला अमेरिका
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फिलाडेल्फी कॉरिडोर पर आईडीएफ की तैनाती इजरायल के लिए रणनीतिक जरूरत : नेतन्याहूफिलाडेल्फी कॉरिडोर पर आईडीएफ की तैनाती इजरायल के लिए रणनीतिक जरूरत : नेतन्याहू
Read more »
इजरायल ने हमास के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, तीन आतंकियों की मौतइजरायल ने हमास के ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, तीन आतंकियों की मौत
Read more »
UN: 'यदि यूक्रेन की आड़ में नाटो ने हमला किया तो दुनिया भुगतेगी परिणाम'; संयुक्त राष्ट्र में रूस की चेतावनीयूक्रेन, अमेरिका और पश्चिमी देशों से लगातार मांग कर रहा है कि उसे रूस के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों की जरूरत है।
Read more »
इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष: अमेरिका और उसके सहयोगियों ने की 21 दिवसीय युद्धविराम की अपीलइजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष: अमेरिका और उसके सहयोगियों ने की 21 दिवसीय युद्धविराम की अपील
Read more »
'इस्लामी दुनिया चुनौतियों का सामना कर रही...', लेबनान में इजरायली हमलों के बीच ईरान ने बुलाई OIC देशों की मीटिंगईरान ने लेबनान और फिलिस्तीन में इजरायल के हमलों से निपटने के लिए इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के सदस्य देशों के नेताओं की तत्काल बैठक बुलाने का आह्वान किया.
Read more »
हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह मारे गए, लेबनान में शोकहसन नसरल्लाह की मौत के बाद लेबनान और ईरान में शोक, 5 दिन का शोक अवकाश घोषित किया गया। इजरायल ने बंधकों की रिहाई तक युद्ध जारी रखने की चेतावनी दी है।
Read more »
