ईरान के चारों ओर अमेरिका का घेरा, 50 हजार सैनिक टूट पड़ने को तैयार

अमेरिका ईरान युद्ध News

ईरान के चारों ओर अमेरिका का घेरा, 50 हजार सैनिक टूट पड़ने को तैयार
ट्रंप सैन्य रणनीतिमध्य-पूर्व अमेरिकी सैनिकहोर्मुज़ जलडमरूमध्य
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 63%

मिडिल-ईस्ट में ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका ने अपनी सैन्य ताकत को खतरनाक स्तर तक बढ़ा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस इलाके में अब 50 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं.

ईरान जंग हर रोज एक नई करवट लेती हुई नजर आ रही है. तेहरान झुकने को तैयार नहीं है और अमेरिका से भी कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है. इसी बीच, मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों की तादाद 50 हजार के पार पहुंच गई है, जो आम दिनों के मुकाबले करीब 10 हजार ज्यादा है.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2500 मरीन और 2500 नाविकों के नए जत्थों के दाखिल होने से इलाके में अमेरिकी घेराबंदी मजबूत हुई है. किसी भी वक्त कुछ भी हो सकता है. राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के साथ एक महीने से चल रहे युद्ध में अपने अगले कदम पर फैसला लेने वाले हैं. इनमें रणनीतिक द्वीपों पर कब्जे की योजना भी शामिल हो सकती है. और पढ़ेंअमेरिकी सेना के 82वीं एयरबोर्न डिवीज़न के 2000 पैराट्रूपर्स भी ईरान से हमला करने लायक दूरी के अंदर तैनात किए गए हैं. यह सैन्य जमावड़ा होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलने और ईरानी हमलों का जवाब देने के लिए किया गया है. हालांकि, मिलिट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि ईरान जैसे बड़े देश पर कब्जा करने के लिए 50 हजार सैनिकों की तादाद बहुत कम है. फिलहाल अमेरिकी लड़ाकू विमान ईरान के मुख्य तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप सहित 90 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर बमबारी कर चुके हैं.होर्मुज़ जलमार्ग को खोलने की चुनौतीदुनिया का करीब 20 फीसदी तेल जिस संकरे जलमार्ग से गुजरता है, वह ईरानी सेना के हमलों की वजह से काफी हद तक बंद हो गया है. ट्रंप प्रशासन इस रास्ते को फिर से सुरक्षित करने के लिए किसी द्वीप या जमीन के हिस्से पर कब्जे की कोशिश कर सकता है. 31वीं मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट के सैनिकों को इसी तरह के कठिन सामरिक ऑपरेशन्स के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है, जिससे तेल की वैश्विक आपूर्ति बहाल की जा सके. Advertisement यह भी पढ़ें: इजरायल पर ईरानी हमलों की 86वीं लहर, औद्योगिक क्षेत्र निशाना; देखें 100 शहर, 100 खबरपेंटागन ने हाल ही में 2,000 पैराट्रूपर्स को मिडिल ईस्ट भेजा है, जिनकी लोकेशन फिलहाल सीक्रेट रखी गई है. जानकारों का मानना है कि इन सैनिकों का इस्तेमाल उत्तरी फारसी खाड़ी में स्थित ईरान के मुख्य तेल निर्यात केंद्र, खार्ग द्वीप पर कब्जा करने के लिए किया जा सकता है. मरीन सैनिकों के साथ मिलकर ये पैराट्रूपर्स जमीन पर बड़े ऑपरेशन्स को अंजाम दे सकते हैं, जिससे ईरान की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके.अभी तक कोई सीधी बातचीत नहींपाकिस्तान, तुर्की और मिस्र जैसे मध्यस्थों के ज़रिए बैकचैनल कोशिशों के बावजूद, वॉशिंगटन और तेहरान के बीच अब तक कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा है कि ये तैयारियां रूटीन का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा, "कमांडर-इन-चीफ़ को ज़्यादा से ज़्यादा विकल्प देने के लिए तैयारियां करना पेंटागन का काम है. इसका मतलब यह नहीं है कि राष्ट्रपति ने कोई फ़ैसला ले लिया है." ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

ट्रंप सैन्य रणनीति मध्य-पूर्व अमेरिकी सैनिक होर्मुज़ जलडमरूमध्य खर्ग द्वीप हमला US Iran War Trump Military Strategy Middle East US Troops Strait Of Hormuz Kharg Island Attack.

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ram Mandir: हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे 'बजरंगी', 50 साधु-संतों सहित 200 विशिष्ट मेहमान आमंत्रितRam Mandir: हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे 'बजरंगी', 50 साधु-संतों सहित 200 विशिष्ट मेहमान आमंत्रितयूपी के अयोध्या में राम मंदिर के परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में दो अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण
Read more »

RCB vs SRH Live Score: 50 रन के पार पहुंचा हैदराबाद का स्कोरRCB vs SRH Live Score: 50 रन के पार पहुंचा हैदराबाद का स्कोरआईपीएल 2026, RCB vs SRH Today Match Live Score: आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के साथ आज हो रही है। आरसीबी की टीम ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।
Read more »

कंडोम 50% तक महंगे हो सकते हैं: ईरान जंग के कारण रॉ-मटेरियल की सप्लाई रुकी; तेल-गैस के बाद अमोनिया और सिलिक...कंडोम 50% तक महंगे हो सकते हैं: ईरान जंग के कारण रॉ-मटेरियल की सप्लाई रुकी; तेल-गैस के बाद अमोनिया और सिलिक...Iran war disrupts supply chain, impacting condom manufacturing. Follow latest updates. देश में कंडोम की कीमत 50% तक बढ़ सकती है, क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग के कारण सप्लाई चेन टूट गई है।
Read more »

यदुनंदन लाल वर्मा की जीभ काटने पर 50 हजार का इनाम, संभल के कथावाचक के बयान पर सियासी संग्रामयदुनंदन लाल वर्मा की जीभ काटने पर 50 हजार का इनाम, संभल के कथावाचक के बयान पर सियासी संग्रामSambhal Kathavachak Ritupurn Shama Statement Row: संभल के कथावाचक ऋतुपूर्ण शर्मा ने सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा की जीभ काटने वाले को 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
Read more »

MI vs KKR: MI vs KKR: 6 चौके, 6 छक्के और 23 गेंद में सबसे तेज पचासा, रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ीMI vs KKR: MI vs KKR: 6 चौके, 6 छक्के और 23 गेंद में सबसे तेज पचासा, रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ीरोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक जड़कर आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगा दी. इससे पहले उनका सबसे तेज पचासा 2015 में 25 गेंदों में आया था. इस पारी के साथ रोहित आईपीएल में 50 बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए.
Read more »

सत्ता संभालते ही नेपाल PM बालेन शाह का धमाका, 72 घंटों में 'जय महाकाली' गाना 50 लाख पारसत्ता संभालते ही नेपाल PM बालेन शाह का धमाका, 72 घंटों में 'जय महाकाली' गाना 50 लाख पारनेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बालेन शाह का गाना ‘जय महाकाली’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. रैपर से नेता बने बालेन शाह के इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं, वहीं उनके सख्त फैसले भी चर्चा में हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:38:58