ईरान पर हमला कर ट्रंप ने आजाद कर दिया 'जिन्न', दुनिया में शुरू होने वाली है न्यूक्लियर पावर बनने की रेस

Iran Nuclear Program News

ईरान पर हमला कर ट्रंप ने आजाद कर दिया 'जिन्न', दुनिया में शुरू होने वाली है न्यूक्लियर पावर बनने की रेस
US Iran ConflictDonald Trump PolicyNuclear Proliferation
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 147 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 53%

ईरान में अमेरिका-इजरायल के साथ 31 दिन से जारी संघर्ष और ट्रंप की ईरान को परमाणु हथियार न रखने की जिद ने वैश्विक परमाणु हथियारों की दौड़ शुरू कर दी है। IAEA के अनुसार, ईरान के पास पर्याप्त संवर्धित यूरेनियम है, जो कई वॉरहेड के लिए काफी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान में शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के युद्ध को आज 31 दिन हो गए हैं। लेकिन दोनों में से कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। हमेशा की तरह ट्रंप अपने बयानों से पलट रहे हैं, लेकिन वह एक बात पर अडिग हैं कि ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं होने चाहिए। इस एक जिद ने दुनिया को एक ऐसे मुहाने पर खड़ा कर दिया है, जहां जल्दग ही न्यूक्लियर पावर बनने की रेस शुरू होने वाली है। ट्रंप के इस कदम ने एक ऐसा न्यूक्लियर जिन्न बाहर ला दिया है, जिसे वापस बोतल में डालना मुश्किल होगा। ईरान के पास एनरिच्ड यूरेनियम अपने मकसद को हासिल करने के लिए अमेरिका ने पहले भी ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए थे। ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होंगे, तो मिडिल ईस्ट में कभी भी शांति नहीं हो पाएगी। ट्रंप का ये डर सिर्फ उनके दिमाग की उपज ही नहीं है। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के मुताबिक, ईरान ने 408.

6 किलोग्राम यूरेनियम को 60 फीसदी तक एनरिच कर लिया है। इतना यूरेनियम 9 वॉरहेड में इस्तेमाल करने के लिए काफी है। IAEA का ये भी कहना है कि ईरान के पास 200 किलो तक 20 फीसदी फिसाइल मैटेरियल भी है, जिसे आसानी से 90 प्रतिशत वेपन-ग्रेड यूरेनियम में बदला जा सकता है। अपनी ताकत बढ़ाना चाहता है ईरान ईरान ने मिडिल ईस्ट में खुद को शक्तिशाली बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। उसके पास करीब 2500 बैलेस्टिक मिसाइलें हैं, जो मिडिल ईस्ट में सबसे ज्यादा हैं। वह पूरे इलाके में आतंकवादी प्रॉक्सी को समर्थन देता है, जिससे उसकी रक्षा क्षमता में इजाफा हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान पर अमेरिका का हमला भले ही कुछ समय के लिए उसकी न्यूक्लियर पावर बनने की महत्वाकांक्षाओं को धीमा कर दे, लेकिन अगर वहां का शासन इस युद्ध में बच गया, तो वह परमाणु हथियार हासिल करने के लिए और भी दृढ़ हो जाएगा, क्योंकि अपने अस्तित्व को बचाने के लिए उसके पास यही एकलौता साधन होगा। ट्रंप की मनमौजी से दुनिया परेशान इन उपजी स्थितियों के लिए सिर्फ ईरान का पागलपन ही जिम्मेदार नहीं है। अमेरिका और खासकर ट्रंप ने भी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी है। पहले अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु संधि की और फिर ट्रंप ने हाथ पीछे खींच लिए। ट्रंप ईरान को बातचीत के मंच पर भी लेकर आए और फिर उसी दौरान उस पर हमला कर दिया। इससे दुनिया को यह संदेश गया कि मनमौजी अमेरिका के साथ कोई समझौता करना बेकार है, जहां कोई भी प्रशासन अपने से पहले वाले प्रशासन द्वारा किए गए वादों से पीछे हट सकता है। ईरान के लिए न्यूक्लियर पावर अब सिर्फ अपने दुश्मनों के बराबर ओहदे तक पहुंचने की कोशिश भर नहीं है, बल्कि उससे आगे बढ़कर वहां के कट्टरपंथी शासन के खिलाफ उठने वाली आवाजों को हमेशा के लिए खत्म करने का एक जरिया भी बनेगा। पूरी दुनिया में शुरू होगी रेस न्यूक्लियर पावर बनने की यह रेस सिर्फ ईरान तक सीमित भी नहीं रहने वाली है। पिछले हफ्ते नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कह दिया है कि ईरान के मौजूदा हालात उस फैसले को सही साबिक करते हैं, जब नॉर्थ कोरिया ने न्यूक्लियर हथियारों को न छोड़ने का जो फ़ैसला किया था। दुनिया के सामने लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी और इराक के सद्दाम हुसैन का उदाहरण भी मौजूद है, जिन्हें न्यूक्लियर प्रोग्राम छोड़ने के बाद सत्ता से हटा दिया गया था। सोवियत संघ के विघटन के बाद न्यूक्लियर प्रोग्राम छोड़ने के फैसले पर यूक्रेन को भी जरूर अफसोस होता होगा। ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी और नाटो की आलोचना कर ट्रंप ने पहले ही अपने साथियों को नाराज कर दिया है। अमेरिका की गारंटी का महत्व खत्म दूसरी तरफ एशिया में भारत और पाकिस्तान दोनों ही पहले से परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं और हाल ही में संघर्ष के बाद दोनों देशों में से कोई भी अपने प्रयासों में कमी नहीं करेगा। ताइवान भी एक वक्त परमाणु शक्ति बनना चाहता था, लेकिन 1988 में अमेरिका ने दबाव डालकर उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। दक्षिण कोरिया के 76 फीसदी लोगों ने न्यूक्लियर प्रोग्राम के लिए समर्थन दिया है। यह दिखाता है कि अब कोई भी देश सिर्फ अमेरिका की सुरक्षा गारंटी पर निर्भर नहीं रहना चाहता। अब दुनिया में न्यूक्लियर हथियारों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। यह अंतहीन रेस कहां जाकर खत्म होगी, इसकी कल्पना करना भी अभी मुश्किल है। यह भी पढ़ें- ईरान-हिजबुल्ला का इजरायल पर डबल अटैक, ऑयल रिफाइनरी और सैन्य अड्डों पर मिसाइलों की बौछार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

US Iran Conflict Donald Trump Policy Nuclear Proliferation Global Nuclear Race Enriched Uranium IAEA Report Middle East Security Ballistic Missiles Iran Nuclear Weapons Hpjagranspecial

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Iran latest News: ईरान झुकेगा नहीं... अयातुल्ला अली खामेनेई ने फ‍िर ट्रंप-नेतन्‍याहू को ललकारा, क्‍या फ‍िर ...Iran latest News: ईरान झुकेगा नहीं... अयातुल्ला अली खामेनेई ने फ‍िर ट्रंप-नेतन्‍याहू को ललकारा, क्‍या फ‍िर ...अयातुल्ला अली खामेनेई ने डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू को ललकारा, ईरान ने अमेरिका के दबाव को नकारा, परमाणु वार्ता पर यूरोप और IAEA चिंतित हैं.
Read more »

தினசரி ராசிபலன்: ஆவணி 15 - இன்று இந்த ராசிகளுக்கு வாழ்வில் மாற்றம் வரும் நாள்!தினசரி ராசிபலன்: ஆவணி 15 - இன்று இந்த ராசிகளுக்கு வாழ்வில் மாற்றம் வரும் நாள்!August 31 Today Rasipalan: ஆவணி மாதம் 15ஆம் நாளான இன்று (ஆகஸ்ட் 31), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »

இன்றைய ராசிபலன்: ஐப்பசி 14 - இன்று இந்தெந்த ராசிகளுக்கு மகிழ்ச்சியான நாள்...?இன்றைய ராசிபலன்: ஐப்பசி 14 - இன்று இந்தெந்த ராசிகளுக்கு மகிழ்ச்சியான நாள்...?October 31 Today Rasipalan: ஐப்பசி மாதம் 14ஆம் நாளான இன்று (அக்டோபர் 31), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »

Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: मिथुन वालों को हो सकती है आर्थिक हानि, तुला वाले पाएंगे रुका धन! पढ़ें पूरा राशिफलAaj Ka Rashifal 31 December 2025: मिथुन वालों को हो सकती है आर्थिक हानि, तुला वाले पाएंगे रुका धन! पढ़ें पूरा राशिफलAaj ka Rashifal 31 December 2025, Horoscope Today: 31 दिसंबर 2025, बुधवार यानी आज 31 दिसंबर 2025 को
Read more »

Nuclear Energy: मुर्गी के अंडे जितना यूरेनियम 88 टन कोयले के बराबर, परमाणु ऊर्जा क्या है, 2026 में पूछे जाएंगे ये सवाल?Nuclear Energy: मुर्गी के अंडे जितना यूरेनियम 88 टन कोयले के बराबर, परमाणु ऊर्जा क्या है, 2026 में पूछे जाएंगे ये सवाल?what is nuclear energy: पुराने साल में लोगों ने एनर्जी को लेकर कई सवाल पूछे हैं। IAEA ने अपनी वेबसाइट पर कुछ दिलचस्प सवालों की बात की है।
Read more »

बिहार में इस साल नियोजित शिक्षक मामले में 31 FIR, 31 टीचर बनाए गए आरोपितबिहार में इस साल नियोजित शिक्षक मामले में 31 FIR, 31 टीचर बनाए गए आरोपितबिहार में नियोजित शिक्षकों के फर्जी प्रमाण-पत्रों की जांच जारी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने जनवरी 2026 से फरवरी 2026 तक 31 मामलों में एफआईआर दर्ज कर 31 शिक्षकों को अभियुक्त बनाया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:14:05