ईडन गार्डन्स में भारत के सामने पहाड़ जैसा टारगेट, साउथ अफ्रीका को हराने के लिए तोड़ना होगा 21 साल पुराना रिकॉर्ड

India Vs South Africa News

ईडन गार्डन्स में भारत के सामने पहाड़ जैसा टारगेट, साउथ अफ्रीका को हराने के लिए तोड़ना होगा 21 साल पुराना रिकॉर्ड
India Vs South Africa TestHighest Successful Run Chases In Test Cricket AtHighest Successful Run Chases At Eden Gardens
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 63%

Highest Successful Run Chases in Test cricket at Eden Gardens: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 124 रनों का टारगेट का हासिल करना भारत के लिए किसी पहाड़ चढ़ने से कम नहीं होगा. अब तक इस मैदान पर इतना बड़ा टारगेट हासिल नहीं हुआ है. इसके अलावा भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी रन चेज में अच्छा नहीं रहा है.

Highest Successful Run Chases in Test cricket at Eden Gardens: साउथ अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा है. उसने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मैच के तीसरे दिन रविवार को दूसरी पारी में 153 रन बनाए.

इससे पहले पहली पारी में उसका स्कोर 159 रन था और भारत ने 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. इस तरह साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में 123 रनों की बढ़त ही मिली और टीम इंडिया को 124 रन का टारगेट मिला. ईडन गार्डन्स में पहाड़ जैसा टारगेट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 124 रनों का टारगेट का हासिल करना भारत के लिए किसी पहाड़ चढ़ने से कम नहीं होगा. अब तक इस मैदान पर इतना बड़ा टारगेट हासिल नहीं हुआ है. इसके अलावा भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी रन चेज में अच्छा नहीं रहा है. पिछले कुछ वर्षों में इस मैदान पर केवल एक बार ही 100 से ज्यादा रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया गया है. भारत ने 2004 में इसी टीम के खिलाफ 117 रनों के टारगेट के चेज किया था. हरभजन-कुंबले के बाद छा गए थे सचिन-द्रविड़ मेजबान टीम द्वारा पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद हरभजन सिंह ने सात विकेट लिए. अनिल कुंबले ने बाकी तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 222 रनों पर समेट दिया था. जीत के लिए 117 रनों की जरूरत थी. सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और भारत को आसानी से जीत दिला दी. ये भी पढ़ें: IPL 2026 Retention: 73 खिलाड़ी रिलीज, 10 टीमों के खाते में बचे अब ₹237.55 करोड़, एक क्लिक में जानें रिटेंशन के हाईलाइट्स ईडन गार्डन्स पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज 117 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2004 79 - भारत बनाम इंग्लैंड, 1993 41 - इंग्लैंड बनाम भारत, 2012 39 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, 1969 16 - इंग्लैंड बनाम भारत, 1977 ये भी पढ़ें: दिग्गज क्रिकेटर का IPL करियर खत्म, रिलीज होते ही लग गया ग्रहण, ऑक्शन में रहेंगे अनसोल्ड? बावुमा ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन पहली पारी में 30 रनों की बढ़त लेने के बाद जब टीम इंडिया दूसरी पारी में गेंदबाजी के लिए उतरी तो उसका लक्ष्य अफ्रीकी टीम को जल्द से जल्ट समेटने पर थी. उसने एक समय 91 रन पर 7 विकेट भी झटक लिए थे, लेकिन यहां से कप्तान तेम्बा बावुमा को कार्बिन बॉश का साथ मिला. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की. बावुमा 55 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने टीम को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाया. बॉश ने 25 रनों की अहम पारी खेली. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज 2-2 विकेट झटके.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

India Vs South Africa Test Highest Successful Run Chases In Test Cricket At Highest Successful Run Chases At Eden Gardens Ind Vs Sa Eden Gardens India Vs South Africa Eden Gardens भारत बनाम साउथ अफ्रीका भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच ईडन गार्डन्स में हाईएस्ट स्कोर ईडन गार्डन्स में हाईएस्ट रन चेज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार चुनाव: CM मोहन यादव का मैजिक, 27 में से 21 सीटों पर जलवा, 90% स्ट्राइकबिहार चुनाव: CM मोहन यादव का मैजिक, 27 में से 21 सीटों पर जलवा, 90% स्ट्राइकबिहार चुनाव में CM मोहन यादव का मैजिक, 27 में से 21 सीटों पर जलवा, 90% स्ट्राइक रेट
Read more »

Rashmika Mandanna: 21 ఏళ్ల వయస్సులో రష్మిక మందన్నాకు లవ్‌ ఫెయిల్యూర్‌.. ఎవరా హీరో తెలుసా?Rashmika Mandanna: 21 ఏళ్ల వయస్సులో రష్మిక మందన్నాకు లవ్‌ ఫెయిల్యూర్‌.. ఎవరా హీరో తెలుసా?Rashmika Mandanna Love Fail With Her At Age Of 21 Years Know Who That Hero: సినీ పరిశ్రమలో స్టార్‌డమ్‌ వెనుక అనేక కష్టనష్టాలు ఉంటాయి. ఇప్పుడు ఉన్న గుర్తింపు కన్నా వారి వ్యక్తిగత జీవితంలో చోటుచేసుకున్న కీలక ఘట్టాలు ప్రేక్షకులకు ఆసక్తికరంగా ఉంటాయి.
Read more »

बिहार चुनाव: नीतीश सरकार के 21 मंत्रियों ने दर्ज की जीत, जानें लिस्ट में कौन से नेता शामिलबिहार चुनाव: नीतीश सरकार के 21 मंत्रियों ने दर्ज की जीत, जानें लिस्ट में कौन से नेता शामिलबिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रहा है। एनडीए को मिली इस जीत में कम से कम 21 मंत्रियों ने जीत दर्ज की है। इनमें प्रेम
Read more »

बिहार में प्रचंड जीत के बाद अब 21 राज्यों में NDA की सरकार, 2026 की अग्निपरीक्षा पास की तो टूटेगा रिकॉर्डबिहार में प्रचंड जीत के बाद अब 21 राज्यों में NDA की सरकार, 2026 की अग्निपरीक्षा पास की तो टूटेगा रिकॉर्डबिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने 202 सीटों पर बढ़त बनाई है। इस जीत के साथ, देश के 21 राज्यों में एनडीए की सरकार है, जो 2018 के रिकॉर्ड की बराबरी है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने सफलता प्राप्त की है। अब 2026 में पश्चिम बंगाल, असम समेत अन्य राज्यों के चुनावों में एनडीए की अग्निपरीक्षा...
Read more »

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: कतर में बिहार के इन दो खिलाडियों ने दिखाया कमाल, मिलकर लगा दिया 21 छक्काएशिया कप राइजिंग स्टार्स: कतर में बिहार के इन दो खिलाडियों ने दिखाया कमाल, मिलकर लगा दिया 21 छक्काasia cup rising stars: शुक्रवार को भारत ए और यूएई के खिलाफ मैच खेला गया. इस मैच में बिहार के रहने वाले दो खिलाड़ी आमने-सामने थे. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 297 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड तोड़ 144 रन की पारी खेली है.
Read more »

IND vs SA Live Score: दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल समाप्त, भारत द.अफ्रीका से 21 रन पीछे; जडेजा-जुरेल क्रीज परIND vs SA Live Score: दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल समाप्त, भारत द.अफ्रीका से 21 रन पीछे; जडेजा-जुरेल क्रीज परLive Cricket Score Today IND vs SA 1st Test Day 2: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:49:36