बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रहा है। एनडीए को मिली इस जीत में कम से कम 21 मंत्रियों ने जीत दर्ज की है। इनमें प्रेम
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रहा है। एनडीए को मिली इस जीत में कम से कम 21 मंत्रियों ने जीत दर्ज की है। इनमें प्रेम कुमार, महेश्वर हजारी और संजय सरावगी और अन्य मंत्री शामिल हैं। नीतीश कुमार की सरकार में कृषि मंत्री रहे भाजपा नेता प्रेम कुमार ने गया शहर पर 1990 से लगातार जीत के अपने रिकॉर्ड को कायम रखा है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अखौरी ओंकार नाथ को 26 हजार वोटों से शिकस्त दी। तारापुर से पहली बार चुनाव लड़ रहे बिहार उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। राजद के प्रत्याशी अरुण कुमार पर सम्राट चौधरी ने 45 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना रखी है। वहीं, लखीसराय से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी 19 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। जदयू नेता महेश्वर हजारी नीतीश सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री रहे हैं। हजारी ने कल्याणपुर की अपनी सुरक्षित सीट पर सीपीआई लिबरेशन के प्रतिद्वंदी रंजीत कुमार राम को 38 हजार वोटों के अंतर से हराया है। उन्होंने लगातार चौथी बार इस सीट पर जीत दर्ज की है। बिहार की जाति आधारित राजनीति में मारवाड़ी चेहरे के तौर पर संजय सरावगी ने लगातार पांचवीं बार दरभंगा की सीट से जीत दर्ज की। राजस्व और भूमि सुधार मंत्री रहे भाजपा नेता सरावगी ने विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी उमेश सहनी के खिलाफ 24,500 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने 2020 में वीआईपी के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने साहेबगंज सीट पर राजद के प्रत्याशी पृथ्वी नाथ राय को 13 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह ने भी जीत हासिल की है। वहीं, मोकामा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह ने भी जीत दर्ज की है। जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या से जुड़े मामले में जेल में बंद अनंत सिंह ने राजद की प्रत्याशी वीणा देवी को शिकस्त दी। वीणा देवी स्थानीय राजनीति में उनके पुराने प्रतिद्वंदी सूरज भान सिंह की पत्नी हैं। इस लिस्ट में चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी का नाम भी शामिल है। राजू तिवारी ने 2015 में गोविंदगंज सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, 2015 में लोजपा ने एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ा था.
हालांकि, इस बार गोविंदगंज सीट पर उन्होंने जीत हासिल की है। उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी शशि भूषण को 32 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से शिकस्त दी। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद हालिया आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 30 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 61 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, जदयू 19 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 64 सीटों पर आगे चल रही है। लोजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है और 17 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं, महागठबंधन में राजद के खाते में पांच सीटें आई हैं और 20 पर पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस एक सीट पर जीत हासिल कर पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एआईएमआईएम चार सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और एक पर बड़त बनाए हुए है।
Bihar Assembly Election Results 2025 Bihar Election Results Bihar Assembly Election Nitish Kumar Nda Bihar Ministers Winner List India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SIR In Bengal: ভোট দিয়েছি, কিন্তু নাম নেই, SIR নিয়ে বিভ্রান্তি চরমে, কমিশনের পোর্টালে...21 names not found in Election commission portal at Burdwan
Read more »
सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय और अनंत सिंह आगे, बीजेपी 35 सीटों पर आगे, जेडीयू 13 पर आगे, आरजेडी 21 सीटों पर बढ़तबिहार में मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। बीजेपी 35 सीटों पर आगे है, जबकि जेडीयू 13 और आरजेडी 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय और अनंत सिंह भी आगे चल रहे हैं। बीजेपी और जेडीयू गठबंधन आरजेडी से आगे है, लेकिन अंतिम परिणाम का इंतजार...
Read more »
OTT पर देखिए रकुल प्रीत सिंह की 7 फिल्में, एक में 21 साल बडे़ हीरो संग किया रोमांस, मस्ट वॉच है चौथी मूवीRakul Preet Singh 7 Movies On OTT: रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की पॉपुलर हीरोइनों में से एक हैं. इन दिनों वह अपनी नई फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. उन्होंने साल 2014 में 'यारियां' फिल्म से डेब्यू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
Read more »
OTT पर देखिए रकुल की 7 फिल्में, 1 मूवी में 21 साल बडे़ हीरो संग किया रोमांसOTT पर देखिए रकुल प्रीत सिंह की 7 फिल्में, एक में 21 साल बडे़ हीरो संग किया रोमांस, मस्ट वॉच है चौथी मूवी
Read more »
Bihar Assembly Election Results 2025 Live Updates: JDU(78), BJP(76), LJPRV(21) vs RJD(39), Cong(7), Left(6)Bihar Assembly Election Results 2025 Live, Bihar Chunav Result 2025: The Bihar assembly elections results have now taken a decisive turn with strong lead for the NDA while the Mahagathbandhan led by the RJD is confined below 65 seats.
Read more »
बिहार चुनाव: CM मोहन यादव का मैजिक, 27 में से 21 सीटों पर जलवा, 90% स्ट्राइकबिहार चुनाव में CM मोहन यादव का मैजिक, 27 में से 21 सीटों पर जलवा, 90% स्ट्राइक रेट
Read more »
