इस साल भी जनवरी में किसी दिन 100 से नीचे नहीं गया दिल्ली का एक्यूआइ

Delhi AQI News

इस साल भी जनवरी में किसी दिन 100 से नीचे नहीं गया दिल्ली का एक्यूआइ
Air Pollution DelhiJanuary Air QualityDelhi Pollution 2026
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 28 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 53%

जनवरी 2026 में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI एक भी दिन 100 से नीचे नहीं गया। महीने के 30 में से 28 दिन हवा प्रदूषित रही, जिसमें 'गंभीर', 'बहुत खराब' और 'खराब' श्रेणियां शामिल थीं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मई 2015 से यह 11वीं बार है जब जनवरी में दिल्ली की हवा 'अच्छी' या 'संतोषजनक' नहीं रही। शुक्रवार को भी दिल्ली का समग्र AQI...

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। वर्ष 2026 की जनवरी में भी दिल्ली का एक्यूआई एक बार भी 100 से नीचे नहीं गया। शुक्रवार तक महीने के 30 दिनों में से 28 दिन हवा प्रदूषित रही। सिर्फ दो दिन एक्यूआई 200 से नीचे यानी 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया। शनिवार को माह के अंतिम दिन भी दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में ही रहने की संभावना है। 100 से 200 के बीच 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी में दो दिन दिल्ली का एक्यूआई 400 से ऊपर यानी 'गंभीर' श्रेणी में रहा। 14 दिन 300 से 400 के बीच यानी 'बहुत खराब', 12 दिन 200 से 300 के बीच यानी 'खराब' और दो दिन 100 से 200 के बीच 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज हुआ। सीपीसीबी ने मई 2015 से एक्यूआई मापना शुरू किया था, तब से अब तक यह 11वीं बार है जब जनवरी में एक भी दिन दिल्ली की हवा 'अच्छी' या 'संतोषजनक' श्रेणी में नहीं गई। 2016 से 2026 के दौरान जनवरी में कितने दिन किस श्रेणी की रही हवा वर्ष ''अच्छी'' ''संतोषजनक'' ''मध्यम'' ''खराब'' ''बहुत खराब'' ''गंभीर'' औसत एक्यूआई 2016- 0 0 0 2 22 7 370 2016- 0 0 0 2 22 7 370 2017- 0 0 2 9 20 0 3042018- 0 0 0 10 18 3 3282019- 0 0 2 9 14 6 3242020- 0 0 3 16 10 2 2862021- 0 0 2 7 14 8 3242022- 0 2 3 12 13 1 2782023 0 0 1 11 15 3 3112024 0 0 0 1 27 2 3542025 0 0 2 13 16 0 3062026 0 0 2 12 14 2 307 कड़वा सच कड़वा सच यही है कि हम दिल्ली में प्रदूषण के आंतरिक और बाहरी स्रोतों की मात्रा निर्धारित करने में विफल रहे हैं। इस दिशा में न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर बल्कि मैदानी क्षेत्रों के सभी राज्यों के लिए तुरंत गंभीर प्रयास करने की जरूरत है। इस साल भी जनवरी में 21 दिनों तक प्रमुख पैरामीटर पीएम 10 रहा, जो दिल्ली के बाहर से लंबी दूरी की धूल के प्रवेश को दर्शाता है। -डाॅ.

दीपांकर साहा, पूर्व अपर निदेशक, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली के 12 इलाकों का एक्यूआई रहा 'बहुत खराब' केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई समग्र तौर पर 253 रहा। इस स्तर की हवा को ''खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले गुरुवार को यह 226 था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 27 अंकों की वृद्धि देखने को मिली। 12 इलाकों का एक्यूआई 300 से ज्यादा यानी ''बहुत खराब'' श्रेणी में दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली में जनवरी की ठंड ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, IMD ने जारी किया तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Air Pollution Delhi January Air Quality Delhi Pollution 2026 CPCB Report Air Quality Index PM10 Delhi New Delhi Pollution Environmental News Air Quality Data New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तेलंगाना में 100 आवारा कुत्तों को जहर देकर मारा गया, सरपंच और पंचायत सचिव पर आरोपतेलंगाना में 100 आवारा कुत्तों को जहर देकर मारा गया, सरपंच और पंचायत सचिव पर आरोपतेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में थिम्माइपल्ली गांव में 100 आवारा कुत्तों को जहर के इंजेक्शन देकर मार डाला गया। पुलिस ने सरपंच के बेटे, पंचायत सचिव और एक ग्रामीण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह सामूहिक हत्या दिसंबर में हुए ग्राम पंचायत चुनावों से पहले आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के वादे को पूरा करने के लिए की गई। इसी बीच सिद्दीपेट जिले में भी 50 कुत्तों को जंगल में छोड़ने का मामला सामने आया है।
Read more »

BPSC Vacancy 2026: बिहार के पंचायती राज विभाग में आई ऑडिटर भर्ती, 5 फरवरी से शुरू फॉर्म, ₹100 में करें अप्लाईBPSC Vacancy 2026: बिहार के पंचायती राज विभाग में आई ऑडिटर भर्ती, 5 फरवरी से शुरू फॉर्म, ₹100 में करें अप्लाईBihar Auditor Notification 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने पंचायती राज विभाग में ऑडिटर की भर्ती निकाली है। सभी कैटेगिरी के कैंडिडेट्स 100 रुपये में इस वैकेंसी का फॉर्म भर सकेंगे।
Read more »

नीतीश कैबिनेट का मास्टरस्ट्रोक: SC-ST छात्रों की छात्रवृत्ति में 100% का इजाफानीतीश कैबिनेट का मास्टरस्ट्रोक: SC-ST छात्रों की छात्रवृत्ति में 100% का इजाफाNitish Cabinet-बिहार में नीतीश कैबिनेट ने वर्ग 1 से 10 तक सरकारी विद्यालयों स्थाई मान्यता प्राप्त एवं स्थापना प्रस्वीकृत विद्यालयों में अध्यनरत एससी और एसटी के विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति दोगुनी की गई। इससे 27 लाख छात्रों को लाभ होगा। इसके लिए 519.
Read more »

2047 पर्यंत भारत सर्वाधिक विमानतळ असलेल्या देशांच्या यादीत; 100, 200 नव्हे तर तब्बल...2047 पर्यंत भारत सर्वाधिक विमानतळ असलेल्या देशांच्या यादीत; 100, 200 नव्हे तर तब्बल...India aviation: विमानतळामुळे छोट्या शहरांमुळे दुर्गम भागांना जोडण्यासाठी मदत होते. पूर्वी 2014 मध्ये फक्त 70 विमानतळ होते. ती आता ते 160 पेक्षा जास्त झाली आहेत. सरकारने 100 पेक्षा जास्त एरोड्रोम सुरू केले आहेत. उडान योजनेद्वारे स्वस्त हवाई प्रवास उपलब्ध झाला आहे.
Read more »

ग्रेटर नोएडा में चला प्राधिकरण का डंडा! 8 रिहायशी टावर सील, अनाधिकृत रूप से बने थे फ्लैटग्रेटर नोएडा में चला प्राधिकरण का डंडा! 8 रिहायशी टावर सील, अनाधिकृत रूप से बने थे फ्लैटGreater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने खेड़ा चौगानपुर में बिना अनुमति बनाए गए 8 रिहायशी टावरों को सील कर दिया है, जिनमें 100 से अधिक फ्लैट हैं।है।
Read more »

दिल्ली में ट्रीटेड पानी की बर्बादी रोकने का मेगा प्लान, हर बूंद की लाइव चौकसी की तैयारीदिल्ली में ट्रीटेड पानी की बर्बादी रोकने का मेगा प्लान, हर बूंद की लाइव चौकसी की तैयारीदिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) अब अपने 100 पार्कों में लगे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से साफ किए गए पानी के इस्तेमाल पर रियल टाइम में नजर रखेगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:26:34