National Museum Budapest: अगर आप पुरानी चीजों को देखने के शौकीन हैं तो आपको हंगेरियन नेशनल म्यूजियम जरूर देखना चाहिए. दरअसल ये एक ऐसा म्यूजियम है, जो घूमने के लिए तो खास है ही, बल्कि आपको यहां इतिहास के जुड़ी कई जानकारियां मिलेंगी.
Hungarian National Museum 15th century artifacts : अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें आर्ट और हिस्ट्री से प्यार है तो हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट का हंगेरियन नेशनल म्यूजियम आपके लिए एक जन्नत जैसा है. यह सिर्फ एक पुरानी इमारत नहीं है, बल्कि यह वह जगह है, जहाँ हंगरी का पूरा इतिहास और गौरव आज भी जिंदा है.
इस म्यूजियम को देखने के बाद आपको लगेगा जैसे आप किसी टाइम मशीन में बैठकर सदियों पुरानी ट्रिप पर निकल पड़े हैं. यहां न सिर्फ आपको 15वीं शताब्दी की अनमोल और दुर्लभ चीजें देखने को मिलेंगी, बल्कि इस जगह का हंगरी की आजादी की लड़ाई से भी गहरा नाता रहा है. 15वीं शताब्दी का की चीजें हंगेरियन नेशनल म्यूजियम खास तौर पर 15वीं सदी की चीजों का संभाल कर रखने के लिए जाना जाता है. यह वो दौर था जब मध्यकालीन यूरोप की राजनीति, समाज और धार्मिक आस्था अपने चरम पर थी. यहां आपको कई दुर्लभ पांडुलिपियां और डॉक्यूमेंट्स मिलेंगे, जो उस समय के हंगेरियन कुलीन वर्ग के हाथ से लिखे गए हैं. साथ ही यहां मूर्तियां और पेंटिंग्स भी हैं. ये भी 15वीं शताब्दी के आर्ट स्टाइल और धार्मिक मान्यताओं को दिखाती हैं. यहां सोने-चाँदी से जड़ी धार्मिक किताबें हैं. दरअसल कई धार्मिक ग्रंथों के कवर को सोने, चांदी और कीमती रत्नों से सजाया गया है. यहां 15वीं शताब्दी के अलावा 11वीं सदी का मशहूर सोने का ताज और न्यू स्टोन एज से लेकर आधुनिक काल तक के कई ऐतिहासिक अवशेष भी मौजूद हैं. ये भी पढ़ें- रानी की वाव से लेकर कोणार्क तक! भारत के 5 ऐतिहासिक स्थल, जिन्हें यूनेस्को ने दिया विश्व धरोहर का दर्जा क्रांति का गवाह इस म्यूजियम की इमारत सिर्फ पुरानी आर्ट से ही जुड़ी हुई नहीं है, बल्कि यह हंगरी के राष्ट्रीय गौरव का एक बहुत बड़ा प्रतीक है. यह शानदार इमारत 1837 से 1847 के बीच नियोक्लासिकल स्टाइल में बनी थी. 15 मार्च 1848 को यह म्यूजियम हंगरी की आजादी की लड़ाई का केंद्र बना. इसी इमारत की सीढ़ियों पर खड़े होकर क्रांतिकारी युवाओं ने आजादी के विचार और प्रसिद्ध देशभक्ति कवितानेम्ज़ेती दाल को पढ़कर क्रांति की आग जलाई थी. इस घटना ने हंगरी की राष्ट्रीय पहचान को मजबूत किया, इसलिए आज भी 15 मार्च को यहां नेशनल हॉलिडे मनाया जाता है.
National Museum Of Hungry 15Th Century Artifacts Hungry National Museum National Museum Budapest Travel Plan Travel Update Travel News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RBI का बड़ा फैसला, मृतक के परिजनों को 15 लाख तक का क्लेम अब आसानी से मिलेगा; बैंकों को दिया गया निर्देशभारतीय रिजर्व बैंक RBI ने मृतक के परिजनों के लिए नया नियम जारी किया है। अब परिजन बैंक खाते में जमा 15 लाख रुपये तक की राशि आसानी से क्लेम कर सकते हैं। सहकारी बैंकों के लिए यह सीमा 5 लाख रुपये है। RBI ने बैंकों को 15 दिनों के भीतर क्लेम प्रोसेस करने का निर्देश दिया है देरी होने पर जुर्माना...
Read more »
ઈટાલિયાની ઈફેક્ટ : એક ચાલથી રત્નકલાકારોને થયો મોટો ફાયદો, અધિકારીઓ દોડતા થયાMLA Italia Padyatra For Ratna Kalakar : ઈટાલિયાએ પદયાત્રાની જાહેરાત કરતા સુરત જિલ્લા ઉદ્યોગના અધિકારીઓ સફાળા જાગ્યા:રત્નકલાકારોના 50,241 બાળકોને શિક્ષણ માટેની ફી સહાય 15 દિવસમાં ચૂકવવાની જાહેરાત
Read more »
UP Road Widening: यूपी के इन शहरों में 15 सड़कों की सुधरेगी सूरत, चौड़ीकरण के लिए 9.99 करोड़ रुपये आवंटितबरेली मंडल की 15 सड़कों के लिए राज्य सड़क निधि से 9.
Read more »
छत्तीसगढ़ होगी झमाझम बारिश, 15 जिलों में अलर्ट, दुर्ग से बिलासपुर तक गिरेगा पानीछत्तीसगढ़ में रविवार को भी अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है. बीते 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हुई है, जबकि आज भी बारिश की संभावना जताई गई है.
Read more »
छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में बारिश की संभावनामौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। बारिश का दौर 30 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। इस साल राज्य में बारिश का कोटा पूरा हो गया है।
Read more »
15 साल की खोज के बाद, नताशा को मिली अपनी जैविक माँस्विट्जरलैंड में रहने वाली नताशा ने 38 साल की उम्र में अपनी जैविक माँ को खोज निकाला, जिसे 11 दिन की उम्र में अनाथालय में छोड़ दिया गया था। 15 साल की अथक खोज के बाद, नताशा को पता चला कि उसकी माँ मुंबई में है और वे आखिरकार मिल गए।
Read more »
