इलेक्ट्रिक कार और 1200 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज। जी हां, अमेरिकी कंपनी ल्यूसिड की इलेक्ट्रिक कार लूसिड एयर के ग्रैंड टूरिंग मॉडल ने स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिज से जर्मनी के म्यूनिख का सफर सिंगल चार्ज में निपटाकर सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार का वर्ल्ड रेकॉर्ड बना दिया...
Longest Range Electric Car Of The World: दुनिया में सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार कौन सी है? इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है और अब एक हालिया वर्ल्ड रेकॉर्ड में इसका जवाब मिल गया है। जी हां, ल्यूसिड एयर ने एक बार फुल चार्ज में 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया है। इस इलेक्ट्रिक कार ने बिना रुके तीन देशों की यात्रा पूरी की। लूसिड एयर के ग्रैंड टूरिंग मॉडल ने स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिज से जर्मनी के म्यूनिख तक लगभग 750 मील की दूरी तय की। इस यात्रा में कार को कहीं भी चार्ज नहीं किया गया।3 देशों की नॉन-स्टॉप यात्रा लंदन के बिजनेसमैन उमीत सबानसी, जो कि हाइपर-माइलिंग एक्सपर्ट हैं, ने ल्यूसिड एयर को यूरोप के 3 देशों में लगातार 1200 किलोमीटर से ज्यादा चलाकर यह रेकॉर्ड बनाया। ल्यूसिड कंपनी को अब गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड्स की ट्रॉफी मिलेगी। इलेक्ट्रिक कार से 3 देशों की नॉन-स्टॉप यात्रा में कई तरह की सड़कें शामिल थीं। घुमावदार पहाड़ी रास्ते और हाई स्पीड हाइवे के साथ ही तंग रास्तों में भी इस इलेक्ट्रिक कार को भगाया गया। रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम की इसमें काफी मदद मिली और कार ने ज्यादा रेंज हासिल किया। इससे पता चलता है कि ल्यूसिड कंपनी इलेक्ट्रिक वीइकल सेगमेंट में रेंज के मामले में लीडिंग पोजिशन पर है।पावर और स्पीड जबरदस्त अब आपको Lucid Air Grand Touring मॉडल की खूबियों के बारे में बताएं तो यह इलेक्ट्रिक कार 831 हॉर्सपावर जेनरेट करती है। इसमें पावरफुल बैटरी लगी है, जिससे मैक्सिमम कितनी रेंज मिल सकती है, ये आप इस लेख में जान भी सकते हैं। यह केवल 1.
89 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसी वजह से यह दुनिया की सबसे तेज सेडान बन जाती है। बाद बाकी इसकी टॉप स्पीड 270 kmph से ज्यादा है।कीमत और खासियत अब आपको ल्यूसिड एयर की कीमत और खासियतों के बारे में बताएं तो इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसमें एयरोडायनैमिक डिजाइन, लग्जरी और फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर, स्पेसियर केबिन, प्यूटर स्पेस डिजाइन फिलॉसफी, ग्लास कॉकपिट, 34-इंच का कर्व्ड डिस्प्ले, पायलट पैनल टचस्क्रीन, ग्लास रूफ और अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम समेत दुनियाभर की खूबियां हैं।
Lucid Air Range Lucid Air World Record Of Longest EV Journey Lucid Air Price Features Lucid Air Performance Lucid Air Grand Touring Model Top Speed ल्यूसिड एयर की कीमत खासियत ल्यूसिड एयर की रेंज और स्पीड ल्यूसिड एयर ने सबसे ज्यादा रेंज का बनाया रेकॉर्ड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देखते रह गए टाटा-महिंद्रा! इस इलेक्ट्रिक कार पर टूट पड़े लोग, बिक गईं 27,000 कारेंMG Windsor EV: कंपनी ने सिर्फ़ आठ महीने में इस इलेक्ट्रिक कार के 27,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.
Read more »
इलेक्ट्रिक हवाई जहाज में करें सैर, हेलीकॉप्टर से 20 गुना सस्ता किराया; जानिए पूरी डिटेलअमेरिका में पहली बार चार यात्रियों ने बीटा टेक्नोलॉजीज के इलेक्ट्रिक विमान सीएक्स-300 से मात्र 8 डॉलर में 130 किलोमीटर की यात्रा की। यह विमान जॉन एफ.
Read more »
आक्रामक मोड में आया भारत, 57 मुस्लिम देशों की क्लास लगाने के बाद UN में अब इस देश की उड़ा दी धज्जियांआक्रामक मोड में आया भारत, 57 मुस्लिम देशों की क्लास लगाने के बाद UN में अब इस देश की उड़ा दी धज्जियां India Slams Pakistan In UN news in hindi
Read more »
भीलवाड़ा में सस्ती जमीन की चाहत पर फिरा पानी! लॉटरी प्रक्रिया पर कोर्ट का स्टेBhilwara News: भीलवाड़ा UIT की सस्ती भूखंड लॉटरी योजना जहां चर्चा में रही, वहीं एक वर्ग की अनदेखी के चलते कोर्ट ने इस प्रक्रिया पर अंतरिम रोक (स्टे) लगा दी है.
Read more »
दो दिन में 187.1 मिमी बारिश, आज भी अलर्ट: आगरा में पिछले 10 साल में सबसे कम तापमान इस जुलाई में रहा, कल से ...आगरा में इस बार झमाझम बारिश हो रही है। सूरज की तपिश को बादलों ने ठंडा कर दिया है। जून ही नहीं, जुलाई में भी काफी बारिश हो रही है।
Read more »
जबलपुर में पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर, तीन लोगों की मौत, शवों को कटर से निकालना पड़ाजबलपुर में एक पिकअप वैन और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों ने दर्दनाक तरीके से दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more »
