केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में 24 नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. 10 वकीलों और 14 न्यायिक अधिकारियों को जज बनाया गया है. कर्नाटक हाई कोर्ट में तीन और हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में दो नए जज नियुक्त हुए हैं.
इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने 24 नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी है. राष्ट्रपति भवन की अधिसूचना के अनुसार, 160 जजों की क्षमता वाले इस हाई कोर्ट में अब जजों की संख्या 109 हो गई है, जिससे रिक्तियां 74 से घटकर 50 रह गई हैं.
इनमें 10 वकील और 14 वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें जज बनाया गया है. नए जजों में 14 न्यायिक अधिकारियों के नाम हैं: डॉ. अजय कुमार , चवन प्रकाश, दिवेश चंद्र सामंत, प्रशांत मिश्र , तरुण सक्सेना, रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती, पदम नारायण मिश्र, लक्ष्मीकांत शुक्ल, जय प्रकाश तिवारी, देवेंद्र सिंह , संजीव कुमार, वाणी रंजन अग्रवाल, अचल सचदेव, और बबीता रानी.वहीं, जिन 10 वकीलों को जज बनाया गया है उनके नाम हैं: विवेक सरन, विवेक कुमार सिंह, गरिमा प्रसाद, सुधांशु चौहान, अवधेश कुमार चौधरी, स्वरूपमा चतुर्वेदी, सिद्धार्थ नंदन, कुणाल रवि सिंह, इंद्रजीत शुक्ल, और सत्यवीर सिंह. इन दो हाई कोर्ट में भी जजों की नियुक्तिकर्नाटक हाई कोर्ट में तीन अधिवक्ताओं- गीता कड़बा भरत राजा शेट्टी, बोरकट्टे मुरलीधर पाई, और त्यागराज नारायण इनावली को दो वर्ष के लिए अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया है. हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में दो अधिवक्ताओं- जिया लाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा को जज बनाया गया है. Advertisement देश के 25 हाई कोर्ट में 330 पद हैं खालीदेश के 25 हाई कोर्ट में कुल स्वीकृत पद 1,122 हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 792 जज कार्यरत हैं, जिससे 330 पद रिक्त हैं. विधि और न्याय मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, कई हाई कोर्ट कॉलेजियम ने 200 से अधिक रिक्तियों के लिए नाम अनुशंसित नहीं किए हैं. केंद्र को भेजे गए कई नामों की बैकग्राउंड जांच चल रही है, और कुछ सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. यह कदम लंबित मामलों के बोझ को कम करने और न्यायिक प्रक्रिया को तेज करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा.---- समाप्त ----
Appointment Of 24 New Judges Karnataka High Court Himachal Pradesh High Court Legal News Supreme Court Collegium इलाहाबाद उच्च न्यायालय 24 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति कर्नाटक उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय कानूनी समाचार सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बाबो... 373% पाऊस! महाराष्ट्रातील 'या' जिल्ह्यात मोडले सर्व विक्रम; तर मराठवाड्यात...Marathwada Flood Live updates: मराठवाड्यात अतिवृष्टीमुळे सुमारे ५० टक्के खरीप पिकांचे नुकसान झाले आहे. गेल्या 50 वर्षात असा पाऊस कधीच कोसळला नाहीये.
Read more »
यूपी की बड़ी खबरें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नए जजों की नियुक्ति, अब न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 110केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति की स्वीकृति के पश्चात इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी है। शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्रालय द्वारा इन सभी नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की गई। इन नियुक्तियों के बाद 160 स्वीकृत पदों वाले हाईकोर्ट में मुख्य...
Read more »
तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भगदड़, मरने वालों की संख्या 39तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल, सीएम स्टालिन ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा।
Read more »
5 दिन में 57 तक रिटर्न देने वाले धमाकेदार शेयर, FD-Mutual Fund से कई गुना कमाई; 5 शेयरों ने किया कमालFII की बिकवाली अमेरिकी टैरिफ H-1B वीजा शुल्क और गिरते रुपये के कारण भारतीय बाजारों में गिरावट आई। निफ्टी 50 2.65 गिरकर 24654.70 पर और सेंसेक्स 2.66 गिरकर 80426.
Read more »
Gold Price Today: एक साल में 40000 हजार रुपये महंगा हुआ सोना, 50 हजार रुपये बढ़े चांदी के दामGold became costlier by Rs 40,000 in a year, silver price increased by Rs 50,000 एक साल में 40000 हजार रुपये महंगा हुआ सोना, 50 हजार रुपये बढ़े चांदी के दाम
Read more »
45 मिनट के सिर्फ 50 रुपये! अमेरिकी महिला की बात सुनकर कहेंगे 'मेरा भारत महान'45 मिनट के सिर्फ 50 रुपये! अमेरिकी महिला ने सुनाई ऐसी कहानी, आप भी कहेंगे मेरा भारत महान
Read more »
