इरफान सोलंकी की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट का आदेश सुरक्षित, महराजगंज जेल में बंद हैं पूर्व विधायक

Prayagraj-General News

इरफान सोलंकी की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट का आदेश सुरक्षित, महराजगंज जेल में बंद हैं पूर्व विधायक
Irfan SolankiIrfan Solanki NewsIrfan Solanki Case
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 4 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 22%
  • Publisher: 53%

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर के पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी और अन्य की जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित कर लिया है। जाजमऊ थाने में दर्ज आगजनी के मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट कानपुर नगर ने पूर्व विधायक समेत पांच लोगों को सात साल की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ पूर्व विधायक ने हाई कोर्ट में अपील दायर की...

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। आगजनी मामले में जेल में बंद कानपुर के पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी व अन्य की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश सुरक्षित कर लिया है। राज्य सरकार की तरफ से दलील पूरी हो गई। न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई चल रही है। जाजमऊ थाने दर्ज कराई गई आगजनी की प्राथमिकी के मद्देनजर एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट कानपुर नगर ने पूर्व विधायक समेत पांच लोगों को सात साल कैद की सजा सुनाई है। सजा से इरफान की विधायकी खत्म हो गई। इस सजा के खिलाफ पूर्व विधायक ने हाई कोर्ट में अपील दायर की है तथा अपील लंबित रहने तक जमानत पर रिहाई की मांग की है। राज्य सरकार की अपील राज्य सरकार ने सजा को उम्र कैद में तब्दील करने के लिए अपील दायर की है। बचाव पक्ष ने वादी मुकदमा नज़ीर फातिमा के बयानों में विरोधाभास का दावा करते हुए कहा है कि राजनीतिक रंजिश के कारण झूठे मुकदमे में फंसाया गया है जबकि राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि इरफान घटना के समय मौके पर मौजूद थे। पूर्व विधायक इस समय महराजगंज जेल में बंद हैं। क्या है आरोप? नवंबर 2022 में इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान और अन्य 10 आरोपियों के खिलाफ कानपुर की रहने वाली महिला नजीर फातिमा ने झोपड़ी में आग लगाने का मुकदमा दर्ज कराया था। जून 2024 में कानपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने इरफान सोलंकी, भाई रिजवान और पांच आरोपियों को सात साल की सजा सुनाई थी। सीसामऊ विधानसभा सीट उपचुनाव आगजनी कांड में दोषी सिद्ध होने के बाद सोलंकी की विधायकी चली गई। अब सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी चुनावी मैदान में हैं।सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने दर्शनपुरवा के सर्वधर्म चौक से अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने सभी धर्माें के प्रति अपने सम्मान और आदर का प्रदर्शन करते हुए लोगों से चुनाव में समर्थन देने के लिए कहा था। कौशलपुरी वार्ड में जनसंपर्क अभियान में आइएनडीआइए गठबंधन के नेता भी शामिल रहे। आलोक मिश्रा,विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व विधायक सजीव दरियाबादी और सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि जुड़ेंगे और जीतेंगे क्योंकि महंगाई बेरोजगारी तथा बढ़ते हुए हाउस टैक्स से जनता परेशान है। ये भी पढ़ें - यूपी में घरों पर चला बुलडोजर, महिलाएं-बच्चे रोते रहे.

.. नहीं पसीजा किसी का दिल; हटाया 15 साल पुराना अतिक्रमण

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Irfan Solanki Irfan Solanki News Irfan Solanki Case Allahabad High Court Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सपा से सीसामऊ में इरफान की पत्नी नसीम को टिकट: महिला का घर जलाने के आरोप में जेल में बंद हैं पूर्व विधायक, ...सपा से सीसामऊ में इरफान की पत्नी नसीम को टिकट: महिला का घर जलाने के आरोप में जेल में बंद हैं पूर्व विधायक, ...समाजवादी पार्टी ने बुधवार को सीसामऊ उपचुनाव को लेकर अधिकृत रूप से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने विधायक रहे इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। सपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब भाजपा खेमे में भी हलचल तेजसमाजवादी पार्टी ने बुधवार को सीसामऊ उपचुनाव को लेकर अधिकृत रूप से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने विधायक रहे...
Read more »

सपा के गढ़ में दिलचस्प होगा मुकाबला, सीसामऊ सीट पर अखिलेश ने खोले पत्ते; आज भाजपा भी जारी कर सकती है लिस्टसपा के गढ़ में दिलचस्प होगा मुकाबला, सीसामऊ सीट पर अखिलेश ने खोले पत्ते; आज भाजपा भी जारी कर सकती है लिस्टUP ByPolls 2024 सीसामऊ विधानसभा सीट पर सपा का दबदबा कायम है और भाजपा के लिए उसे हराना बड़ी चुनौती है। सपा ने जेल में बंद पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को इस सीट पर उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के कई दावेदार टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं। कांग्रेस का रुख भी साफ नहीं है। सीसामऊ का सियासी रण रोचक होने के आसार...
Read more »

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की पत्नी तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में रिहापाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की पत्नी तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में रिहापाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के करीब नौ महीने बाद गुरुवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया.
Read more »

कर्नाटक हाईकोर्ट ने जेल में बंद अभिनेता दर्शन की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षितकर्नाटक हाईकोर्ट ने जेल में बंद अभिनेता दर्शन की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षितकर्नाटक हाईकोर्ट ने जेल में बंद अभिनेता दर्शन की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित
Read more »

Road Accident: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां सड़क हादसे में घायल, बेटियों को भी आई चोटRoad Accident: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां सड़क हादसे में घायल, बेटियों को भी आई चोटकानपुर के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मां खुर्शीदा बेगम और दो बेटियों जारा और जाबिया की कार बस्ती में एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हुए लेकिन खतरे से बाहर हैं। खुर्शीदा बेगम को सिर पर गंभीर चोट लगी जबकि दोनों बेटियों को मामूली चोटें आईं। परिवार इलाज के बाद कानपुर लौट आया है। वे इरफान सोलंकी से मिलने महराजगंज जेल जा रहे...
Read more »

यूपी की सीसामऊ सीट पर नहीं होगा उपचुनाव? इरफान सोलंकी की याचिका ने फंसाया पेचयूपी की सीसामऊ सीट पर नहीं होगा उपचुनाव? इरफान सोलंकी की याचिका ने फंसाया पेचSisamau By-election 2024: महराजगंज जेल में बंद सपा नेता इरफान सोलंकी की विधायकी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी. हाईकोर्ट सोलंकी की सजा पर रोक लगाता है तो सीसामऊ सीट पर होने वाला उपचुनाव टल सकता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:34:00