इम्यूनिटी से लेकर स्किन तक फायदेमंद हैं ये 8 तेल! 40 साल के अनुभवी डॉक्टर ने बताया कैसे करें इस्तेमाल

हीलिंग ऑयल्स के फायदे News

इम्यूनिटी से लेकर स्किन तक फायदेमंद हैं ये 8 तेल! 40 साल के अनुभवी डॉक्टर ने बताया कैसे करें इस्तेमाल
Healing Oils For Daily Lifeडॉ. आलोक चोपड़ा हेल्थ टिप्सBenefits Of Black Seed Oil In Hindi
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 166 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 136%
  • Publisher: 63%

आजकल हीलिंग ऑयल्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. 40 साल के अनुभवी डॉक्टर ने 8 ऐसे तेल बताए हैं जो इम्यूनिटी, त्वचा, बाल और दिमाग के लिए फायदेमंद हैं. जानिए इनका सही इस्तेमाल कैसे करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

How to use healing oils in daily life: अपनी सेहत को लेकर लोगों के बीच आज के दौर में जागरूकता काफी बढ़ गई है और लोग अपनी हेल्थ का पहले ज्यादा ध्यान रखने लगे हैं. इसके साथ ही अब लोग फिर से नेचुरल चीजों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं, अब हर कोई ऐसी चीजों की तलाश में रहता है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाएं और लंबे समय तक फायदा दें.

सोशल मीडिया पर भी अब लोग नेचुरल चीजों के फायदे बताने लगे हैं और इन दिनों हीलिंग ऑयल यानी औषधीय गुणों वाले तेलों का भी ट्रेंड जोरों से चल रहा है. और पढ़ेंऔषधीय गुणों वाले तेलों को कुछ लोग इन्हें घरेलू नुस्खों का हिस्सा मानते हैं, तो कुछ इनके फायदे को लेकर शक में रहते हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि सही जानकारी और सही तरीके से इस्तेमाल के साथ ये तेल हमारे शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.नई दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में स्थित आशलोक हॉस्पिटल के फाउंडर-डायरेक्टर और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक चोपड़ा, जिनको 40 सालों का अनुभव है, मानते हैं कि ये तेल सिर्फ ट्रेंड नहीं हैं, बल्कि सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये शरीर को कई लेवल पर सपोर्ट करते हैं.उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने ऐसे 8 हीलिंग ऑयल के बारे में बताया है. जो इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर त्वचा, बाल, पाचन और दिमाग तक के लिए कारगार साबित हो सकते हैं. डॉ. चोपड़ा का कहना है कि इन तेलों का ज्यादा इस्तेमाल नहीं, बल्कि समझदारी से इस्तेमाल करना जरूरी है. Advertisement कलौंजी का तेलसबसे पहले है ब्लैक सीड ऑयल जिसे कलौंजी का तेल कहा जाता है. यह तेल इम्यूनिटी बढ़ाने, सूजन कम करने और पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसे आधा चम्मच गुनगुने पानी या शहद के साथ लिया जा सकता है. लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं को इस तेल से बचना चाहिए.अलसी का तेलअलसी का तेल यानी फ्लैक्ससीड ऑयल. इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो ब्रेन और हार्मोन बैलेंस के लिए अच्छा माना जाता है. इसे रोज़ एक चम्मच कच्चा ही लेना चाहिए. ध्यान रखें कि इसे गर्म नहीं करना चाहिए और ज्यादा मात्रा से बचना चाहिए.अरंडी का तेल कैस्टर ऑयल जिसे आम भाषा में अरंडी का तेल कहते हैं. यह शरीर को डिटॉक्स करने, डाइजेशन सुधारने और लिवर को सपोर्ट करने में मदद करता है. इसे रोजाना नहीं बल्कि कभी-कभी कुछ बूंदें गुनगुने दूध के साथ लिया जा सकता है. प्रेग्नेंट लेडीज को इससे बचना चाहिए.तिल का तेलतिल का तेल हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है और स्किन के लिए भी फायदेमंद है. तिल को कैल्शियम का पावरहाउस कहा जाता है और इसलिए इसके तेल को आप खाना पकाने और मालिश दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि जिन लोगों का शरीर पहले से ज्यादा गर्म रहता है, उन्हें इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. Advertisement एमसीटी ऑयलएमसीटी ऑयल तुरंत एनर्जी देने और दिमागी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करता है. एमसीटी ऑयल एक ऐसा हेल्दी तेल है जो नारियल से बनाया जाता है. इसे कॉफी या स्मूदी में एक चम्मच मिलाकर लिया जा सकता है, शुरुआत में कम मात्रा से शुरू करना चाहिए क्योंकि इससे पेट में थोड़ी परेशानी हो सकती है.नीम का तेलएंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण नीम का तेल बहुत लाभकारी माना जात है, खासतौर पर बालों और स्किन के लिए इसका बहुत इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसका सिर्फ बाहरी इस्तेमाल करना चाहिए, इसे कभी भी पीना नहीं चाहिए.बादाम का तेलप्रोटीन से भरपूर बादाम का तेल हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है. यह तेल बॉडी को पोषण देता है, दिमाग और त्वचा के लिए फायदेमंद है. इसे एक चम्मच कच्चा लिया जा सकता है या मालिश के लिए भी सही होता है. जिन लोगों को नट्स से एलर्जी है, उन्हें इससे बचना चाहिए.आंवला तेलविटामिन सी का आंवला को बेस्ट सोर्स माना जाता है और इसी वजह आंवला का तेल स्किन और हेयर के लिए अच्छा होता है. आंवला का तेल ठंडा असर करता है और बालों के स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसे केवल बाहरी उपयोग के लिए ही इस्तेमाल करना चाहिए.Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Healing Oils For Daily Life डॉ. आलोक चोपड़ा हेल्थ टिप्स Benefits Of Black Seed Oil In Hindi कलौंजी तेल के फायदे Flaxseed Oil Benefits For Brain अलसी के तेल का इस्तेमाल Castor Oil For Detox अरंडी तेल के लाभ Sesame Oil For Bone Health तिल के तेल के फायदे MCT Oil Benefits In Hindi नीम तेल के फायदे Almond Oil For Skin And Hair बादाम तेल का उपयोग Amla Oil For Hair Growth औषधीय तेलों के लाभ Natural Healing Oils India How To Use Essential Oils Safely इम्यूनिटी बढ़ाने वाले तेल.

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वुमन हेल्थ: 40 से पहले मेनोपॉज तो दिल की बीमारी का खतरा 40% ज्यादावुमन हेल्थ: 40 से पहले मेनोपॉज तो दिल की बीमारी का खतरा 40% ज्यादाdainikbhaskar
Read more »

'कांच के टुकड़ों पर नंगे पैर दौड़े जवान', छिंदवाड़ा बस हादसे में 40 जानें बचाने वाले 113 पुलिसकर्मियों को CM मोहन यादव देंगे नकद इनाम'कांच के टुकड़ों पर नंगे पैर दौड़े जवान', छिंदवाड़ा बस हादसे में 40 जानें बचाने वाले 113 पुलिसकर्मियों को CM मोहन यादव देंगे नकद इनामChhindwara Bus Accident Rescue: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुए भीषण बस हादसे के दौरान देवदूत बनकर उभरे पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़े सम्मान और इनाम की घोषणा की है. अपनी जान की परवाह किए बिना, कांच के टुकड़ों पर नंगे पैर दौड़कर 40 लोगों की जान बचाने वाले 113 पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा.
Read more »

हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट: MP के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; UP के 3 जिलो...हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट: MP के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; UP के 3 जिलो...Madhya Pradesh (MP) 40 districts 3 days rain warning. Uttar Pradesh (UP) 3 districts hailstorm. Follow Latest Updates. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, रायबरेली और अमेठी में ओले गिरे। प्रयागराज और वाराणसी बारिश हुई।
Read more »

UP Weather Today, 29 March: बारिश का अलर्ट 31 मार्च तक, 40 Km की स्‍पीड से चलेंगी धूल भरीं हवाएं, IMD अपडेटUP Weather Today, 29 March: बारिश का अलर्ट 31 मार्च तक, 40 Km की स्‍पीड से चलेंगी धूल भरीं हवाएं, IMD अपडेटUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 29 March 2026: उत्‍तर प्रदेश में 29 से 31 मार्च तक नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई शहरों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसका असर पूर्वी यूपी में भी दिखेगा।
Read more »

हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट: MP के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; UP के 3 जिलो...हिमाचल समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट: MP के 40 जिलों में 3 दिन बारिश की चेतावनी; UP के 3 जिलो...Madhya Pradesh (MP) 40 districts 3 days rain warning. Uttar Pradesh (UP) 3 districts hailstorm. Follow Latest Updates. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, रायबरेली और अमेठी में ओले गिरे। प्रयागराज और वाराणसी बारिश हुई।
Read more »

नोएडा एयरपोर्ट से गाजियाबाद के उद्योग भरेंगे उड़ान, सिर्फ 40 से 50 मिनट में तय होगी दूरीनोएडा एयरपोर्ट से गाजियाबाद के उद्योग भरेंगे उड़ान, सिर्फ 40 से 50 मिनट में तय होगी दूरीजेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ से गाजियाबाद में खुशी का माहौल है, जिससे जिले के उद्योगों को नई गति मिलेगी। गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए नमो भारत ट्रेन प्रस्तावित है, जिसकी डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:58:43