इजरायल ने शुक्रवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों सहित लेबनान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की. आईडीएफ ने आरोप लगाया कि हिज्बुल्लाह रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स में अपने हथियारों को छिपाकर रखा है. इसलिए इजरायली एयर फोर्स उन बिल्डिंग्स पर टारगेटेड अटैक कर रही है.
इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक हवाई हमले में हिज्बुल्लाह की मिसाइल यूनिट के कमांडर मुहम्मद अली इस्माइल और डिप्टी कमांडर हुसैन अहमद इस्माइल को मार गिराने का दावा किया है है. आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि मुहम्मद अली इस्माइल इजराइल के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों को निर्देशित करने के लिए जिम्मेदार था.
हाल ही में हिज्बुल्लाह ने इजरायली क्षेत्र में रॉकेट दागे थे. मध्य इजरायल को निशाना बनाकर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल भी दागी गई थी. हिज्बुल्लाह ने अपनी मिसाइल यूनिट के कमांडरों को लेकर इजरायल की घोषणा की पुष्टि या खंडन नहीं किया है. ताजा हवाई हमले शुक्रवार को बेरूत में हिज्बुल्लाह के मुख्यालय पर इजरायली हमले के कुछ घंटों बाद हुए हैं. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली फाइटर जेट्स ने घनी आबादी वाले इलाके में कई इमारतों को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए. बचावकर्मी अब भी मलबे में जीवित बचे लोगों और अन्य पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं. लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है. यह भी पढ़ें: यमन से लौटा था हिज्बुल्लाह का ड्रोन चीफ, इजरायली एयरस्ट्राइक में हुआ ढेर, देखें रणभूमि इससे पहले इजरायली एयर स्ट्राइक में हिज्बुल्लाह की मिसाइल और रॉकेट फोर्स यूनिट के प्रमुख इब्राहिम मुहम्मद कबीसी के साथ-साथ कई अन्य वरिष्ठ कमांडर भी मारे गए थे. इजरायल ने शुक्रवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों सहित लेबनान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की. आईडीएफ ने आरोप लगाया कि हिज्बुल्लाह रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स में अपने हथियारों को छिपाकर रखा है. इसलिए इजरायली एयर फोर्स उन बिल्डिंग्स पर टारगेटेड अटैक कर रही है. हालांकि, हिज्बुल्लाह ने इन आरोपों का खंड किया है. उसने कहा है कि दक्षिणी बेरूत के दहियाह इलाके में जिन रिहायशी भवनों को इजरायल ने निशाना बनाया, उनमें किसी भी तरह के हथियार नहीं रखे गए थे.Advertisementयह भी पढ़ें: अंडरग्राउंड कमांड रूम से इजरायली रक्षा मंत्री ने की लेबनान पर हमले की निगरानी, देखें वीडियोपश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष का रुख अब गाजा से लेबनान की ओर शिफ्ट हो गया है. इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच एक तरह से युद्ध की शुरुआत हो चुकी है. इजरायल ने बीते दिनों में लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं. लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि इजरायली हमने में अब तक 700 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि 2200 के करीब लोग घायल हुए हैं. पिछले साल अक्टूबर से लेबनान में मरने वालों की कुल संख्या 1540 है, जबकि 77,000 से अधिक लोग देश के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों से विस्थापित हुए हैं. ये भी देखें
Hezbollah IDF Attack On Lebanon Hezbollah Missile Unit Hezbollah Commander Muhammad Ali Ismail Hezbollah Commander Hussein Ahmad Ismail लेबनान पर इजरायली हवाई हमला हिज्बुल्लाह लेबनान पर आईडीएफ हमला हिज्बुल्लाह मिसाइल यूनिट हिज्बुल्लाह कमांडर मुहम्मद अली इस्माइल हिज्बुल्लाह कमांडर हुसैन अहमद इस्माइल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इजरायली हवाई हमले में गाजा में इस्लामिक जिहाद के 2 कमांडर मारे गएइजरायली हवाई हमले में गाजा में इस्लामिक जिहाद के 2 कमांडर मारे गए
Read more »
हिजबुल्लाह ने इजरायली हवाई हमले में टॉप कमांडर इब्राहिम अकील के मारे जाने की पुष्टि कीहिजबुल्लाह ने इजरायली हवाई हमले में टॉप कमांडर इब्राहिम अकील के मारे जाने की पुष्टि की
Read more »
इज़रायली हमले में हिज्बुल्लाह के मिसाइल कमांडर की हत्याइजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच चल रहा संघर्ष बुरे दौर में प्रवेश कर चुका है. दोनों के बीच लड़ाई छिड़ने के बाद कोबेसी हिज्बुल्लाह समूह का पहला सदस्य है, जिसे मृत घोषित किया गया है.
Read more »
इजरायली एयरस्ट्राइक से हिज्बुल्लाह को एक और झटका, ड्रोन यूनिट का चीफ मुहम्मद सरूर मारा गयाइजरायल ने बेरूत पर ताबड़तोड़ हवाई हमले करके हिज्बुल्लाह के ड्रोन यूनिट के चीफ मुहम्मद हुसैन सरूर को खत्म कर दिया है. इस हमले में चार और लोग मारे गए हैं. जबकि कई हिज्बुल्लाह लड़ाके बुरी तरह से जख्मी हुए हैं.
Read more »
बेरूत में इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह वायुसेना का एक और कमांडर ढेर : सूत्रइजरायल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और सहयोगी देशों ने 21 दिनों के युद्धविराम की अपील की.
Read more »
हिजबुल्लाह का एक और टॉप कमांडर ढेर, बमों की बारिश से लेबनान को कब्रिस्तान बना रहा इजरायलIsrael Hezbollah War News in Hindi: इजरायली सेना के मुताबिक, उसने एक हवाई हमले में हिजबुल्लाह की एयर फोर्स विंग के मुखिया और टॉप कमांडर मुहम्मद हुसैन सरूर को मार गिराया है.
Read more »
