इंडोनेशिया : सोने की खदान में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, 11 घायल

United States News News

इंडोनेशिया : सोने की खदान में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, 11 घायल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

इंडोनेशिया : सोने की खदान में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, 11 घायल

इंडोनेशिया : सोने की खदान में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, 11 घायलजकार्ता, 28 सितंबर । इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के सोलोक रीजेंसी में एक सोने की खदान में बड़ा हादसा हुआ है। भूस्खलन के कारण 12 खनिकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ बचावकर्मी ने शनिवार को बताया कि गुरुवार दोपहर भारी बारिश के दौरान हुए भूस्खलन के बाद संचार सुविधाओं की कमी और चुनौतीपूर्ण भूभाग के कारण बचाव अभियान में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख अब्दुल मलिक ने कहा कि शेष दो खनिकों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि उनकी स्थिति पता नहीं चल पाई है। मलिक ने कहा, नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि 12 लोग मारे गए हैं और 11 घायल हुए हैं। घायलों को उचित चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है। बचाव दल ने शेष बचे दो खनिकों के स्थान की पहचान कर ली है और उन्हें खदान से बाहर निकालने के लिए काम कर रहे हैं। बता दें कि खोज और बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए 229 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों में स्थानीय बचाव कार्यालय के 29 लोग और स्थानीय अधिकारियों और समुदाय के सदस्यों की संयुक्त टीम के 200 से ज्यादा लोग शामिल हैं। मलिक ने ऑपरेशन में आने वाली चुनौतियों का हवाला देते हुए कहा, साइट पर कोई संचार सुविधा नहीं है और जमीन के रास्ते खदान तक पहुंचने में कई घंटे लगते हैं।इंडोनेशिया में खदान दुर्घटनाएं आम बात हैं। यहां कई खदानें अक्सर बिना लाइसेंस के और कम सुरक्षा मानकों के साथ संचालित होती हैं। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फिलीपींस में हाईवे से नीचे गिरी कार, छह लोगों की मौत और दो घायलफिलीपींस में हाईवे से नीचे गिरी कार, छह लोगों की मौत और दो घायलफिलीपींस में हाईवे से नीचे गिरी कार, छह लोगों की मौत और दो घायल
Read more »

पाकिस्तान में भूस्खलन की चपेट में आई यात्री वैन, दो सैनिकों समेत तीन लोगों की मौतपाकिस्तान में भूस्खलन की चपेट में आई यात्री वैन, दो सैनिकों समेत तीन लोगों की मौतपाकिस्तान में भूस्खलन की चपेट में आई यात्री वैन, दो सैनिकों समेत तीन लोगों की मौत
Read more »

उत्तरी वियतनाम में यागी तूफान से चार लोगों की मौत, 78 घायलउत्तरी वियतनाम में यागी तूफान से चार लोगों की मौत, 78 घायलउत्तरी वियतनाम में यागी तूफान से चार लोगों की मौत, 78 घायल
Read more »

तुर्की : ट्रक-मिनी बस में टक्कर, कम से कम तीन लोगों की मौत, आठ घायलतुर्की : ट्रक-मिनी बस में टक्कर, कम से कम तीन लोगों की मौत, आठ घायलतुर्की : ट्रक-मिनी बस में टक्कर, कम से कम तीन लोगों की मौत, आठ घायल
Read more »

लेबनान में पेजरों में विस्फोट से आठ लोगों की मौत, 2,700 से अधिक घायललेबनान में पेजरों में विस्फोट से आठ लोगों की मौत, 2,700 से अधिक घायललेबनान में पेजरों में विस्फोट से आठ लोगों की मौत, 2,700 से अधिक घायल
Read more »

ईरान : कोयला खदान में विस्फोट, 30 की मौत, 17 घायलईरान : कोयला खदान में विस्फोट, 30 की मौत, 17 घायलईरान : कोयला खदान में विस्फोट, 30 की मौत, 17 घायल
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:09:28