ईरान : कोयला खदान में विस्फोट, 30 की मौत, 17 घायल
तेहरान, 22 सितंबर । ईरान के पूर्वी प्रांत दक्षिण खुरासान में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए। ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय संकट प्रबंधन मुख्यालय के महानिदेशक मोहम्मद अली अखौंदी ने रविवार सुबह बताया कि तबास काउंटी में मदनजू कंपनी की खदान में शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 9 बजे विस्फोट हुआ। एक सुरंग में मीथेन गैस की मात्रा बढ़ने की वजह से धमाका हुआ।ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि उन्होंने फंसे हुए लोगों को बचाने और उनके परिवारों की मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जांच शुरू हो गई है। स्टेट मीडिया ने बताया कि यह दुर्घटना खदान के बी और सी ब्लॉक में मीथेन गैस के रिसाव के बाद विस्फोट के कारण हुई। दक्षिण खोरासान प्रांत के गवर्नर अली अकबर रहीमी ने रविवार को सरकारी टीवी को बताया, देश को 76 प्रतिशत कोयला इसी क्षेत्र से मिलता है और इस क्षेत्र में करीब आठ से 10 बड़ी कंपनियां काम कर रही हैं, जिनमें मदनजू कंपनी भी शामिल है।सरकारी न्यूज एजेंसी ईआरएनए ने स्थानीय अभियोजक अली नेसेई के हवाले से कहा कि खदान में गैस के जमाव के कारण खोज अभियान मुश्किल हो गया है। इससे पहले अखौंदी ने जानकारी दी थी कि 40 टीमें बचाव अभियान में लगी हैं। इसमें 100 बचावकर्मी शामिल हैं। दो एम्बुलेंस बसें और 13 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं। ईरान के खनन उद्योग में यह पहला हादसा नहीं है। पिछले साल, उत्तरी शहर दमघन में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह धमाका भी संभवतः मीथेन गैस की वजह से हुआ था। मई 2021 में, उसी साइट पर दो खनिकों की मौत हो गई थी। 2017 में उत्तरी ईरान के आजाद शहर में हुए विस्फोट में 43 खनिकों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद अधिकारियों के प्रति लोगों में गुस्सा भड़क उठा था। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लेबनान में पेजरों में विस्फोट से आठ लोगों की मौत, 2,700 से अधिक घायललेबनान में पेजरों में विस्फोट से आठ लोगों की मौत, 2,700 से अधिक घायल
Read more »
Iran Coal Blast : कोयला खदान में गैस विस्फोट, 28 मजदूरों की मौत, 17 से अधिक घायलIran Blast : जानकारी के मुताबिक, जैसे ही कोयला खदान में गैस ब्लास्ट हुआ कि मजदूर इधर उधर भागने लगे. पूरे खदान में हड़कंप मच गया. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह विस्फोट हुआ कैसे.
Read more »
Iran Mine Blast: ईरान की खदान में विस्फोट, 30 लोगों की मौतIran Mine Blast: ईरान की खदान में विस्फोट, 30 लोगों की मौत Explosion in Iran mine due to Methane Gas leak 30 people died विदेश
Read more »
ईरान की कोयला खदान में जबरदस्त धमाका, 30 लोगों की मौत और 17 घायलईरानी सरकारी टेलीविजन ने बताया कि पूर्वी ईरान में एक खदान में हुए विस्फोट में कम से कम 30 लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
Read more »
ईरान की कोयला खदान में विस्फोट, कम से कम 51 लोगों की मौतपूर्वी ईरान के कोयला खदान में हुए एक विस्फोट से कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई है. इलाक़े के गवर्नर का कहना है कि विस्फोट के समय ब्लॉक में 69 लोग मौजूद थे.
Read more »
ईरान की कोयला खदान में मीथेन गैस लीक होने के बाद विस्फोट, 51 लोगों की मौत, 20 घायलईरान के दक्षिणी खुरासान प्रांत में मीथेन गैस के रिसाव से एक कोयले की खदान में बड़ा विस्फोट हुआ है, जिसमें 51 लोगों की मौत हो गई है.
Read more »
