इंडोनेशिया में बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 300 के पार

आपदा News

इंडोनेशिया में बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 300 के पार
अंतरराष्ट्रीयइंडोनेशिया में बाढ़ का कहरमृतकों की संख्या 300 के पार
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 27 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

इंडोनेशिया में बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 300 के पार

"जकार्ता, 29 नवंबर । इंडोनेशिया में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की वजह से 303 लोग मारे गए हैं। सुमात्रा के तीन प्रांतों में अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा में 279 लोग लापता हैं। देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी।Advertisment बीएनपीबी चीफ सुहार्यंतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उत्तरी सुमात्रा में सबसे ज्यादा 166 लोगों की मौत हुई और 143 लोगों का अभी भी पता नहीं चला है। पश्चिम सुमात्रा में 90 लोगों की मौत की पुष्टि हुई और 85 लोग लापता हैं, जबकि आचेह में 47 मौतें दर्ज की गईं और 51 लोग लापता हैं। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि सुहार्यंतो ने तीनों प्रांतों में तैनात बीएनपीबी यूनिट्स के साथ एक बैठक की, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि जैसे ही उन इलाकों में मौसम बेहतर होने लगे, ऑपरेशन तेज कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि एजेंसी तीन जरूरी कामों को प्राथमिकता दे रही है: जो लोग अभी भी लापता हैं उनके लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना, बाधित कम्युनिकेशन एक्सेस को ठीक करना, और प्रभावित निवासियों तक लॉजिस्टिक्स की तेजी से डिलीवरी सुनिश्चित करना। इस बीच, स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि दक्षिणी थाईलैंड में भयंकर बाढ़ से मरने वालों की संख्या भी 150 के करीब है, क्योंकि पानी का लेवल कम होने लगा है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, सरकारी प्रवक्ता सिरिपोंग अंगकासाकुलकियात ने कहा कि आठ दक्षिणी प्रांतों में जान-माल की हानि का पता चला है, सोंगखला में सबसे ज्यादा 110 लोगों की मौत हो गई है। डिजास्टर प्रिवेंशन एंड मिटिगेशन डिपार्टमेंट के अनुसार, दक्षिणी इलाके में आई बड़ी बाढ़ का असर 35.

4 लाख लोगों पर पड़ा है, हालांकि कई इलाकों में पानी का स्तर कम हो गया है। सबसे ज्यादा नुकसान हाट याई शहर को पहुंचा है। इस हफ्ते की शुरुआत में तेज मॉनसून के दौरान सबसे ज्यादा बारिश हुई, जिसके बाद सरकार ने सोंगखला प्रांत में इमरजेंसी की घोषणा कर दी ताकि लोगों को निकालने और बचाव के कामों को आसान बनाया जा सके। --आईएएनएस केआर/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

अंतरराष्ट्रीय इंडोनेशिया में बाढ़ का कहर मृतकों की संख्या 300 के पार न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कोहरा, धुंध.... प्रदूषण की मोटी चादर से लिपटा दिल्ली-NCR, AQI 300 पारकोहरा, धुंध.... प्रदूषण की मोटी चादर से लिपटा दिल्ली-NCR, AQI 300 पारआज का मौसम : दिन में गर्मी-रात में कड़ाके की सर्द... प्रदूषण की मोटी चादर से लिपटा दिल्ली एनसीआर, AQI 300 पार
Read more »

हांगकांग में भीषण आग: 94 की मौत, 300 लापताहांगकांग में भीषण आग: 94 की मौत, 300 लापताहांगकांग के ताई पो इलाके में वांग फुक कोर्ट आवासीय कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग ने शहर को हिला दिया है। आग में 94 लोगों की मौत हो गई है और 300 से अधिक लापता हैं। यह पिछले 80 वर्षों में हांगकांग की सबसे घातक आग की घटना है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण रिनोवेशन कार्य के दौरान लापरवाही और ज्वलनशील सामग्रियों का उपयोग बताया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
Read more »

Hong Kong Fire: હોંગકોંગની ભીષણ આગમાં મૃત્યુઆંક 94 સુધી પહોંચ્યો, 300 લોકો હજુ પણ ગૂમHong Kong Fire: હોંગકોંગની ભીષણ આગમાં મૃત્યુઆંક 94 સુધી પહોંચ્યો, 300 લોકો હજુ પણ ગૂમHong Kong Residential Building Fire: હોંગકોંગના તાઈ પો વિસ્તારમાં એક રહેણાંક કોમ્પલેક્સમાં લાગેલી ભીષણ આગે અત્યાર સુધીમાં 94 લોકોના જીવ લીધા છે. જ્યારે હજુ પણ 300થી વધુ લોકો ગૂમ છે. જાણો વધુ વિગતો.
Read more »

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी अस्पतालों में अब मिलेंगे 300 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरपंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी अस्पतालों में अब मिलेंगे 300 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरPunjab News: जिन श्रेणियों में डॉक्टरों को एम्पैनल किया जाएगा, उनमें मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स एवं टीबी, सर्जरी, गायनेकोलॉजी, शामिल हैं. राज्य। पंजाब
Read more »

पंजाब कैबिनेट ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए उठाए महत्वपूर्ण कदम, 300 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को लिस्टेड कियापंजाब कैबिनेट ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए उठाए महत्वपूर्ण कदम, 300 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को लिस्टेड कियापंजाब को-ऑपरेटिव सोसायटीज नियम, 1963 के तहत एकसमान अनुशासनात्मक एवं अपीलीय ढांचे को मंजूरी मिल गई है. कैबिनेट ने पंजाब को-ऑपरेटिव सोसायटीज नियम, 1963 के अंतर्गत नियम 28ए यानी एकसमान अनुशासनात्मक एवं अपीलीय ढांचे को भी मंजूरी दे दी है.
Read more »

सैन जोस खजाने की खोज: 300 साल बाद फिर चर्चा में डूबा जहाजसैन जोस खजाने की खोज: 300 साल बाद फिर चर्चा में डूबा जहाजकैरेबियन सागर में डूबे हुए स्पेनिश जहाज सैन जोस से कोलंबियाई पुरातत्वविदों ने पहली बार खजाने की बरामदगी की है। 1708 में डूबा यह जहाज लगभग $20 बिलियन से अधिक के सोने, चांदी और पन्नों के खजाने के लिए जाना जाता है। इस खोज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें कोलंबिया सरकार और एक अमेरिकी बचाव कंपनी, सी सर्च आर्माडा (SSA) के बीच अधिकारों को लेकर कानूनी लड़ाई शामिल है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:19:13