इंडोनेशिया के नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, 16 लोगों की गई जान
"जकार्ता, 29 दिसंबर । इंडोनेशिया में एक नर्सिंग होम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है। आग लगने की वजह क्या थी, इसके बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। जांच टीम मौके पर पहुंचकर घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।Advertisment न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी है कि इंडोनेशियाई पुलिस नॉर्थ सुलावेसी प्रांत की राजधानी मनाडो के एक नर्सिंग होम में आग लग गई। इस आग में 16 लोग मारे गए, जिनकी पहचान की जा रही है ताकि पीड़ित परिवार को उनका शव सौंप कर आगे की कार्रवाई की जा सके। पोल्डा सुलुत के पब्लिक रिलेशन्स हेड अलमस्याह पी.
हसीबुआन के मुताबिक, नॉर्थ सुलावेसी रीजनल पुलिस के भायंगकारा हॉस्पिटल में पीड़ितों के शवों की पहचान की जा रही है। पहचान की प्रक्रिया का मकसद पीड़ितों के परिवारों के साथ आगे सहयोग से पहले उनकी पूरी पहचान करना है। सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया, आग रविवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 8:36 बजे मनाडो के पाल दुआ डिस्ट्रिक्ट में मौजूद पैंटी वेरधा दमाई नर्सिंग होम में लगी। मनाडो शहर की सरकार द्वारा भेजी गई तीन फायर इंजन के मौके पर पहुंचने के बाद रात करीब 9:30 बजे आग बुझाई गई। आग की खबर मिलने के बाद पुलिस अधिकारी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने इलाके को सुरक्षित करने और बचाव कार्य में मदद का काम शुरू कर दिया। बचे हुए लोगों को मानाडो सिटी रीजनल हॉस्पिटल और परमाता बुंडा हॉस्पिटल ले जाया गया। हसीबुआन ने कहा कि पुलिस फोरेंसिक टीमें घटनाओं के क्रम और आग लगने के शुरुआती कारण का पता लगाने के लिए क्राइम सीन की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही घटना के चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आग लगने के कारण का पता चल सके। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 22 दिसंबर को सोमवार सुबह सेंट्रल जावा प्रांत के सेमारंग शहर में क्राप्याक टोल एग्जिट के चौराहे पर एक बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 19 अन्य घायल हो गए। सेमारंग सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के अनुसार, यात्री बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी और ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसकी वजह से गाड़ी एक सड़क अवरोधक से टकराकर पलट गई। सेमारंग सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख बुडियोनो ने कहा, यात्रियों को निकालने की प्रक्रिया काफी मुश्किल थी, क्योंकि कुछ पीड़ित बस के अंदर फंस गए थे और टूटे हुए कांच के कारण रास्ता रुका हुआ था, हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद सभी पीड़ितों को सफलतापूर्वक निकालकर पास के अस्पतालों में भेज दिया गया। --आईएएनएस केके/वीसी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
अंतरराष्ट्रीय इंडोनेशिया के नर्सिंग होम में लगी भीषण आग 16 लोगों की गई जान न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Fog In UP: वाराणसी में कोहरे के चलते 16 उड़ाने रद, कई विलंबितवाराणसी में खराब मौसम और घने कोहरे के कारण लगातार 11वें दिन हवाई यात्रा प्रभावित हुई। शुक्रवार को 16 उड़ानें रद्द कर दी गईं और कई अन्य विलंबित हुईं। सुबह दृश्यता मात्र दस मीटर थी, जिससे विमानों की आवाजाही में भारी दिक्कत हुई। एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी उड़ान 31 दिसंबर तक निरस्त कर दी गई है। अकासा और इंडिगो की उड़ानें भी घंटों देरी से पहुंचीं,...
Read more »
देवघर: जसीडीह-झाझा रेल मार्ग पर मालगाड़ी दुर्घटना, 16 बोगियां पटरी से उतरीं, रेल परिचालन ठपपूर्व रेलवे के आसनसोल डिविजन के जसीडीह-झाझा रेल मार्ग पर टेलवा हाल्ट के पास एक मालगाड़ी शनिवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 16 बोगियां पटरी से उतर गईं। दो बोगियां पुल से नीचे नदी में गिर गईं। हादसे के बाद रेल परिचालन ठप है, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। गार्ड घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी।
Read more »
रामदास आठवले जागावाटपावरुन नाराज; भाजपकडे 26 जागांचा प्रस्ताव, किमान 16 तरी द्याRamdas Athawale unhappy: मुंबईतील महायुतीच्या जागावाटपात RPIला डावललं गेल्याचं सांगत RPI आठवले गटाचे अध्यक्ष रामदास आठवले यांनी नाराज व्यक्त केली आहे. रामदास आठवलेंनी भाजपला मुंबई महानगरपालिकेसाठी 26 जागांचा प्रस्ताव दिला आहे.
Read more »
वो हैंडसम हंक स्टार, सेट पर हुआ जिसे को-स्टार से प्यार, 12 साल में कर चुका 16 फिल्मों में कामपुलकित सम्राट ने अपने करियर में ज्यादातर रोमांटिक रोल ही निभाए हैं. इसके अलावा उनका कॉमिक अंदाज भी दर्शकों के दिल में घर कर जाता है. एक्टर की पहली शादी टूट गई थी. लेकिन कृति खरबंदा से शादी से पहले उनका कई एक्ट्रेसेस संग भी नाम जुड़ा.आज उनके बर्थडे पर जानिए उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ी कुछ खास जानकारियां.
Read more »
आज सबसे सस्ता मिल रहा iPhone 17! Vijay Sales दे रहा धुआंधार डिस्काउंट्स, आईफोन 16 भी मिल रहा कम कीमत मेंVijay Sales के ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी खरीदारी कर सकते हैं. सेल में iPhone, iPad, MacBook, Apple Watch, AirPods और Apple एक्सेसरीज शामिल हैं, जिससे Apple यूजर्स के लिए यह एक बड़ा मौका बन गया है.
Read more »
ये है भारत का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन, इस साल बिके 64 लाख यूनिट्सभारत में iPhone 16 इस साल का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन रहा है. कंपनी ने iPhone 16 के कुल 65 लाख यूनिट्स को सेल किया है.
Read more »
