इंटरनेट पर वायरल हुआ HR का ये मेल, लिखा- ऑफिस से ये सब सामान चुराकर ले जाती थी लड़की

HR Warning Email News

इंटरनेट पर वायरल हुआ HR का ये मेल, लिखा- ऑफिस से ये सब सामान चुराकर ले जाती थी लड़की
Viral HR Issues Warning EmailUsing Netflix During Office HoursHR Issues Warning To Employee
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 63%

HR Warning Email: सोशल मीडिया पर कंपनी की एक एचआर का मेल धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Viral HR Issues Warning Email: इंटरनेट पर इन दिनों वायरल एक ईमेल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, यह ईमेल कंपनी की एचआर द्वारा महिला कर्मचारी को भेजा गया था, जिसमें कुछ ऐसा लिखा था जिसकी वजह से ईमेल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल, इस ईमेल के जरिये महिला कर्मचारी को काम के घंटों के दौरान दूसरी चीजें देखने को लेकर चेतावनी दी गई है. इस ईमेल में कंपनी ने लिखा था, 'हमें पता चला है कि ऑफिस के इंटरनेट, बिजली और टाइम में आप नेटफ्लिक्स, नौकरी डॉट कॉम और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करती हैं.' यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर कंपनी की एक एचआर का मेल धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. बात यही खत्म नहीं हुई मेल में एचआर ने इस बात का भी जिक्र किया है कि, महिला कर्मचारी ऑफिस हार्स में नेटफ्लिक्स, नौकरी डॉट कॉम और इंस्टाग्राम के अलावा नौकरी खोजने के साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग भी करती थीं. एचआर यही नहीं रुकी उन्होंने मेल में आगे लिखा कि, महिला कर्मचारी इन सब कामों के अलावा दफ्तर से डिस्पोजल और चीनी के पाउच भी चुराकर ले जाती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'लिंक्डइन' पर मेल के इस स्क्रीनशॉट को सुमित मिश्रा नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने बताया कि, कैसे उनकी एक दोस्त को काम के दौरान इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने को लेकर चेतावनी मिली है. कंपनी के मेल में लिखा है कि, 'पिछले शुक्रवार को आपने ऑफिस में छह घंटे तक 'अजियो डॉट कॉम' का इस्तेमाल किया. काम के दौरान आपका निजी काम निपटाना हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं है.' इस लंबे चौड़े मेल में एचआर ने आगे लिखा है कि, 'कृपया याद रखें, हमनें आपको पिछले सप्ताह एक चेतावनी दी थी, जब आप ड्यूटी के दौरान बाबिल खान के इंटरव्यू देखते हुए पकड़ी गईं थी. आपके कई सहकर्मियों ने भी रिपोर्ट की है कि आप और श्रेया निजी इस्तेमाल के लिए पेंट्री से कॉफी पाउच, चीनी के पाउच, मैगी, कांटे और डिस्पोजेबल प्लेट ले जाते हैं. कृपया ध्यान रखें कि ऑफिस की संपत्ति से सामान चुराना सख्त मना है.'वायरल हो रहे इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि HR सही है सुमित मिश्रा. चोरी में शामिल होना, चाहे वह किसी भी पैमाने पर हो, अस्वीकार्य व्यवहार है, जो कार्यस्थल में विश्वास और अखंडता को कमजोर करता है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस तरह की साफ बातचीत की भी बहुत आवश्यकता है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'कंपनी काम करने के लिए वेतन देती हैं, बाकी कामों के लिए नहीं। और कंपनी की संपत्ति चुराना एक खराब मानसिकता को दर्शाता है'पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं फॉलो करे: HR Warning Email, Viral HR Issues Warning Email, Using Netflix During Office Hours, HR Issues Warning To Employee, Female Employee

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Viral HR Issues Warning Email Using Netflix During Office Hours HR Issues Warning To Employee Female Employee

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फ्री में बनेगी तगड़ी बॉडी! शख्स ने Desi Jugaad से बनाया गजब का ट्रेडमिल, नहीं हुआ जरा भी खर्चाफ्री में बनेगी तगड़ी बॉडी! शख्स ने Desi Jugaad से बनाया गजब का ट्रेडमिल, नहीं हुआ जरा भी खर्चाDesi jugaad viral video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये शख्स का ये देसी जुगाड़, इस वायरल वीडियो Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

शोले को मात देने के लिए 44 साल पहले बनी थी ये फिल्म, 8 सुपरस्टार ने किया काम फिर भी हो गई फ्लॉप, विलेन बना स्टार कहलाई क्लासिकशोले को मात देने के लिए 44 साल पहले बनी थी ये फिल्म, 8 सुपरस्टार ने किया काम फिर भी हो गई फ्लॉप, विलेन बना स्टार कहलाई क्लासिकबॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हुई थी ये फिल्म
Read more »

दिल्ली मेट्रो में महिला ने भोजपुरी गाने पर किया अश्लील डांस, सोशल मीडिया पर Viral हुई रीलदिल्ली मेट्रो में महिला ने भोजपुरी गाने पर किया अश्लील डांस, सोशल मीडिया पर Viral हुई रीलDelhi Metro Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लड़की का डांस. लड़की ने दिल्ली मेट्रो में अश्लील Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

धोनी का सबसे बड़ा राज, शादी से पहले जिंदगी में थी एक लड़की, ये रही गर्लफ्रेंड की डेथ स्टोरीधोनी का सबसे बड़ा राज, शादी से पहले जिंदगी में थी एक लड़की, ये रही गर्लफ्रेंड की डेथ स्टोरीधोनी का सबसे बड़ा राज, शादी से पहले जिंदगी में थी एक लड़की, ये रही गर्लफ्रेंड की डेथ स्टोरी
Read more »

CineCrime: पहले दोस्तों ने दिया ड्रग फिर हार्ट अटैक का बनाया बहाना, Bigg Boss की इस कंटेस्टेंट की मौत बन गई थी पहेलीCineCrime: सोनाली फोगाट की मौत से पहले का एक वीडियो उस वक्त इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी।
Read more »

HR Warning Email: ऑफिस से ये सब सामान चुराकर ले जाती थी लड़की, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ HR का मेलHR Warning Email: ऑफिस से ये सब सामान चुराकर ले जाती थी लड़की, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ HR का मेलViral HR Issues Warning Email: सोशल मीडिया पर एक ईमेल वायरल हो रहा है। यह ईमेल कंपनी द्वारा महिला कर्मचारी को भेजा गया था, जिसमें उन्होंने लिखा है- हमें पता चला है कि आप ऑफिस के इंटरनेट, बिजली और टाइम में आप नेटफ्लिक्स, नौकरी डॉट कॉम और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करती...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:46:50