आलू-प्याज रखेगा महंगाई को नियंत्रित, बागवानी फसलों के उत्पादन में 20 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि

Potato Price News

आलू-प्याज रखेगा महंगाई को नियंत्रित, बागवानी फसलों के उत्पादन में 20 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि
Onion PriceInflation NewsOnion Rate In Delhi
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 53%

कृषि मंत्रालय का अनुमान बता रहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बागवानी फसलों के उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। घरेलू आपूर्ति पर्याप्त रहेगी तो अगले तीन से चार महीने में आलू-प्याज एवं अन्य सब्जियों का मूल्य बेहिसाब नहीं बढ़ सकेगा इससे काफी हद तक महंगाई पर नियंत्रण रखने में मदद मिल सकती...

अरविंद शर्मा, नई दिल्ली। इस बार रबी मौसम ने बागवानी फसलों का भरपूर साथ दिया है। अनुकूल स्थिति में किसानों का उत्साह भी दिखा है। आलू-प्याज समेत कई अन्य सब्जियों का रकबा बढ़ा है। सब्जियों का मूल्य बेहिसाब नहीं बढ़ सकेगा कृषि मंत्रालय का अनुमान बता रहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बागवानी फसलों के उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। घरेलू आपूर्ति पर्याप्त रहेगी तो अगले तीन से चार महीने में आलू-प्याज एवं अन्य सब्जियों का मूल्य बेहिसाब नहीं बढ़ सकेगा, इससे काफी हद तक महंगाई पर नियंत्रण रखने में मदद मिल सकती है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 में कुल बागवानी उत्पादन लगभग 3620.

90 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दो प्रतिशत ज्यादा है। प्याज की खेती में सबसे ज्यादा वृद्धि देखी गई है। प्याज की खेती में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2024-25 में प्याज की बुआई में 2.82 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 9.76 लाख हेक्टेयर में प्याज की खेती की गई थी, जो इस बार बढ़कर 12.58 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। प्याज की खेती में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा जाता है। किसी वर्ष मूल्य बढ़ जाने के कारण किसान अगले वर्ष इसका रकबा बढ़ा देते हैं। किंतु जब कीमतें गिर जाती हैं तो फिर अगले वर्ष किसानों का मोहभंग हो जाता है। इस बार रकबे में वृद्धि से अनुमान है कि आने वाले समय में प्याज की कीमत स्थिर रह सकती है। आलू के रकबे में मामूली 47 हजार हेक्टेयर की ही बढ़ोतरी हालांकि आलू के रकबे में मामूली 47 हजार हेक्टेयर की ही बढ़ोतरी हुई है, लेकिन उन्नत तकनीक से खेती के कारण पैदावार में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है। आलू बुआई का क्षेत्रफल समान अवधि में 19.56 से बढ़कर 20.03 हो गया है। उत्पादन भी बढ़कर 595.72 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 25.19 लाख टन अधिक है। बारिश के मौसम में टमाटर भी बाजार से गायब हो जाता है। किंतु समीक्षा रिपोर्ट में बताया गया है कि चालू सीजन में टमाटर के साथ प्याज की भी बुआई तेजी से चल रही है। टमाटर, लौकी, गोभी, गाजर, करेला एवं खीरे के उत्पादन में वृद्धि कृषि मंत्रालय का प्रयास है कि बाजार में सब्जियों की बढ़ती मांग को देखते हुए टमाटर का रकबा भी बढ़ सकता है। इस वर्ष सब्जियों का उत्पादन 2072.08 लाख टन होने का अनुमान है। इसमें टमाटर, लौकी, गोभी, गाजर, करेला एवं खीरे के उत्पादन में वृद्धि देखी जा रही है। टमाटर के उत्पादन में करीब पांच प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। केंद्र सरकार ने प्याज के भंडारण की भी व्यवस्था कर रखी है कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक महंगाई बढ़ाने में सबसे ज्यादा आलू-प्याज का ही योगदान रहता है। मगर अब महंगाई को नियंत्रित रखने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। केंद्र सरकार ने प्याज के भंडारण की भी व्यवस्था कर रखी है। पहले अधिकतम तीन लाख टन का बफर स्टाक था, जिसे बढ़ाकर पांच लाख टन कर दिया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Onion Price Inflation News Onion Rate In Delhi Potato Rate In Mumbai Inflation Under Control

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

डोसे में बाजार जैसा आलू मशाला बनाने के लिए अपनाइए ये तरीके, झटपट नोट कर लें रेसिपीडोसे में बाजार जैसा आलू मशाला बनाने के लिए अपनाइए ये तरीके, झटपट नोट कर लें रेसिपीडोसा के आलू मसाला बनाने की सरल रेसिपी में उबले आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, राई, हल्दी, करी पत्ते, हींग, नमक और हरा धनिया का उपयोग होता है.
Read more »

मध्य प्रदेश में कृषि आधारित मॉडल स्थापित करेगा पतंजलि : आचार्य बालकृष्णमध्य प्रदेश में कृषि आधारित मॉडल स्थापित करेगा पतंजलि : आचार्य बालकृष्णआचार्य बालकृष्ण ने कहा कि इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन से किसानों की आय में एक महत्वपूर्ण वृद्धि होने की संभावना है, जो उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेगी.
Read more »

अचानक गदर मचाने लगा Justdial का शेयर, 13% उछला, जानिए वजहअचानक गदर मचाने लगा Justdial का शेयर, 13% उछला, जानिए वजहJustdial का स्टॉक सोमवार को 956 रुपये पर खुला और दोपहर 12 बजे तक इसका भाव 13 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 1039.40 रुपये पर पहुंच गया.
Read more »

भारत के जॉब मार्केट के लिए शानदार रहा वित्त वर्ष 2025, फ्रेशर्स और टेक टैलेंट की जबरदस्त मांग रहीभारत के जॉब मार्केट के लिए शानदार रहा वित्त वर्ष 2025, फ्रेशर्स और टेक टैलेंट की जबरदस्त मांग रहीभारत के जॉब मार्केट में जनवरी-मार्च 2025 के बीच 82 प्रतिशत कंपनियों ने सक्रिय रूप से नियुक्तियां कीं, जो कि पिछली तिमाही से 3 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.
Read more »

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, धामी सरकार ने बढ़ाया 2 फीसद महंगाई भत्ताउत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, धामी सरकार ने बढ़ाया 2 फीसद महंगाई भत्ताUttarakhand 2 Percent DA Increase News: उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता वृद्धि का लाभ देने की घोषणा की है। अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को 53 फीसदी की जगह 55 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार की ओर से प्रस्ताव पर हरी झंडी दे दी गई है। आधारभूत संरचना के विकास की योजनाओं को भी हरी झंडी दी गई...
Read more »

नतीजे आते ही 17% चढ़ गया ये शेयर, डिविडेंड का भी ऐलाननतीजे आते ही 17% चढ़ गया ये शेयर, डिविडेंड का भी ऐलानमार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 64 प्रतिशत और रेवेन्‍यू 26 फीसदी से ज्‍यादा बढ़ा तो निवेशकों के बीच इस शेयर को खरीदने की होड़ मच गई.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:46:34