आयुर्वेद डॉक्टर से सीएम तक का सफर, जानिए गोवा के नए सीएम प्रमोद सावंत के बारे में सब कुछ PramodSawant GoaCM
गो सावंत के अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सुदीन धवलीकर को डिप्टी सीएम बनाया गया है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राज्य में नई सरकार गठित करने के लिए रविवार रात से सोमवार रात तक मोर्चा संभाले रहे। उनके सक्रिय प्रयासों से ही भाजपा के सहयोगी दल महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी को मनाया जा सका। भाजपा के सावंत के नाम पर राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के सहयोगी दलों के साथ सहमति बन गई।डॉ.
प्रमोद सावंत का जन्म 24 अप्रैल, 1973 को हुआ। सैंकलिम विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए डॉ. प्रमोद सावंत का पूरा नाम डॉ. प्रमोद पांडुरंग सावंत है। उनकी मां पद्मिनी सावंत और पिता पांडुरंग सावंत हैं। प्रमोद सावंत ने आयुर्वेदिक चिकित्सा में महाराष्ट्र के कोल्हापुर की गंगा एजुकेशन सोसायटी से ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएशन पुणे की तिलक महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी से किया। प्रमोद सावंत किसान और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रेक्टिशनर हैं। प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा केमिस्ट्री की शिक्षिका हैं। वह बीकोलिम के श्री शांतादुर्गा हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापन करती हैं। इसके साथ ही सुलक्षणा सावंत भाजपा नेत्री हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की गोवा इकाई की अध्यक्ष हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में डॉ. प्रमोद सावंत ने 10,058 वोट हासिल करके कांग्रेस के धर्मेश प्रभुदास सगलानी को मात दी थी। उन्होंने सगलानी से 32 फीसद अधिक वोट हासिल किए थे। 2012 के चुनाव में प्रमोद सावंत ने कांग्रेस के प्रताप गौंस को हराया था। तब सावंत को 14,255 वोट मिले थे।मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद प्रमोद सावंत ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जो भी जिम्मेदारी मिली उसे वह अच्छी तरह से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें दिवंगत पर्रीकर के साथ काम करने का मौका और उनका आशीर्वाद मिला है।सीएम और दोनों डिप्टी सीएम को पहले सोमवार रात 11 बजे का शपथ दिलाई जानी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया क्योंकि सत्ता में साझेदारी और विभागों के वितरण को लेकर भाजपा नेताओं की सहयोगी दलों से बातचीत लंबी खींच गई थी। हालांकि देर रात प्रमोद सावंत ने पत्रकारों को बताया कि वह शपथ ग्रहण के लिए राजभवन जा रहे हैं, लेकिन तब तक पत्रकारों को राजभवन में जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।इससे पहले राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कवलेकर ने पार्टी के सभी 14 विधायकों के साथ राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले शुक्रवार और रविवार को भी कांग्रेस ने भाजपा सरकार के अल्पमत में आने का दावा करते हुए कांग्रेस का दावा पेश किया था। कांग्रेस सबसे बड़े दल के नाते सरकार बनाने का दावा कर रही थी।राकांपा : 01
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गोवा के विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत बन सकते हैं राज्य के नए मुख्यमंत्रीगोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद उपजे सियासी हालात के बीच प्रमोद सावंत सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं.
Read more »
LIVE: प्रमोद सावंत बन सकते हैं गोवा के नए मुख्यमंत्री, देर रात होगा शपथग्रहणगोवा विधानसभा के स्पीकर प्रमोद सावंत राज्य के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं
Read more »
प्रमोद सावंत हो सकते हैं गोवा के नए सीएम, रात में ही शपथ संभव-Navbharat TimesHindi Samachar: गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत सूबे के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। हालांकि, गोवा बीजेपी चीफ विनय तेंडुलकर ने सावंत को अगला सीएम बनाए जाने की रिपोर्ट्स पर कहा है कि अभी कुछ भी पक्का नहीं हुआ है।
Read more »
LIVE: गोवा में अब होंगे दो डिप्टी सीएम, प्रमोद सावंत बनेंगे नए मुख्यमंत्री : सूत्रगोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य में उपजे सियासी हालात के बीच खबर है कि प्रदेश में नए सीएम के नाम साथ ही दो डिप्टी सीएम का भी एलान होगा.
Read more »
LIVE: गोवा में आधी रात को शपथ ग्रहण समारोह, प्रमोद सावंत बनेंगे नए सीएमगोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य में उपजे सियासी हालात के बीच खबर है कि प्रदेश में नए सीएम के नाम साथ ही दो डिप्टी सीएम का एलान हो गया है.
Read more »
LIVE: गोवा में आधी रात को शपथ ग्रहण समारोह, प्रमोद सावंत बने नए सीएमगोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य में उपजे सियासी हालात के बीच खबर है कि प्रदेश में नए सीएम के नाम साथ ही दो डिप्टी सीएम का एलान हो गया है.
Read more »
प्रमोद सावंत होंगे गोवा के नए सीएम, दो डिप्टी सीएम सुदीन धवलीकर और विजय सरदेसाई बनेंगेगोवा विधानसभा के स्पीकर प्रमोद सावंत का मनोहर पर्रीकर के स्थान पर राज्य का नया मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है।
Read more »
प्रमोद सावंत बने गोवा के नए सीएम, 11 और मंत्रियों को दिलाई गई शपथ-Navbharat TimesHindi Samachar: दिनभर की राजनीतिक हलचल के बाद मंगलवार रात करीब 2 बजे प्रमोद सावंत को गोवा के नए सीएम के तौर पर शपथ दिलाई गई।
Read more »
चुनावी हलचल Live: प्रमोद सावंत बने गोवा के नए सीएम, रात दो बजे ली शपथ- Amarujalaगोवा के विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सावंत ने रात 2 बजे राज्यभवन में आयोजित
Read more »
