आम चुनाव की अनिश्चितताओं को लेकर निवेशकों में संशय, Sensex 204 अंक टूटा AbkiBaarKiskiSarkar
में गिरावट के बाद 14 मई यानी मंगलवार को उछाल दर्ज किया गया था. 11वें दिन को एकबार फिर से Sensex में गिरावट दर्ज की गई. बंबई शेयर बाजार का प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को मिले-जुले वैश्विक रुख के बीच उतार चढ़ाव भरे कारोबार में 203.
65 अंक टूट गया. अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध तथा भारत में आम चुनावों से जुड़ी अनिश्चितता की वजह से निवेशक आशंका में हैं. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 500 अंक घूमने के बाद अंत में 203.65 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,114.88 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स नीचे-ऊपर 37,047.87 से 37,559.67 अंक के दायरे में रहा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.05 अंक या 0.58 प्रतिशत के नुकसान से 11,157 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 11,136.95 अंक के निचले स्तर तक आया और इसने 11,286.80 अंक का उच्चस्तर भी छुआ.शेयर बाजार मंगलवार को नौ दिन तक लगातार गिरावट के बाद लाभ में रहा था. विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक अभी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने से कतरा रहे हैं और प्रत्येक तेजी के बाद वे मुनाफा काट रहे हैं. सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे अधिक नुकसान यस बैंक और टाटा मोटर्स में रहा और ये शेयर आठ प्रतिशत टूट गए.इंडसइंड बैंक, कोल इंडिया, सन फार्मा, पावरग्रिड, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी 3.66 प्रतिशत तक नीचे आ गए. वहीं दूसरी ओर बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक 4.11 प्रतिशत के लाभ में रहा. आईटीसी, कोटक बैंक, इन्फोसिस और टीसीएस के शेयर 1.05 प्रतिशत लाभ में रहे.शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के प्रमुख हेमांग जानी ने कहा कि वैश्विक वृद्धि तथा अमेरिका चीन व्यापार संबंधों को लेकर निवेशक आशंकित हैं. अमेरिका चीन व्यापार विवाद बढ़ने के बीच यूरोपीय बाजार भी नुकसान में हैं. जानी ने कहा कि ब्रेंट कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रहा है. कच्चे तेल के ऊंचे दाम की वजह से राजकोषीय घाटा प्रभावित हो सकता है और नयी सरकार को ढांचागत खर्च में कटौती करनी पड़ सकती है.इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 2,011.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,242.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वैश्विक मोर्चे पर बाजारों में मिलाजुला रुख रहा. चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के बाजार लाभ में रहा. यूरोपीय बाजार शुरुआती कारोबार में नुकसान में चल रहे थे. इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 70.33 प्रति डॉलर पर चल रहा था. वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल 0.66 प्रतिशत टूटकर 70.77 डॉलर प्रति बैरल पर था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आम लोगों को मिली राहत, दिल्ली में 73 रुपये से नीचे आया पेट्रोलपेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हुई है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 73 रुपये के नीचे आ गया है.
Read more »
चुनावी माहौल, सेंसेक्स बेहाल: 10 दिन में 1500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी फिसलनशुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली. यह लगातार आठवां कारोबारी दिन है जब बाजार लाल निशान पर बंद हुआ.
Read more »
चुनावी मौसम में आम लोगों को राहत, 4 दिन में 1.27 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोलपेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. बीते 4 दिन में पेट्रोल 1 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है.
Read more »
एक बजे तक झारखंड में सबसे ज्यादा 45% मतदान, मप्र में 37% वोट पड़े; बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलाआज 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान, 2014 में एनडीए इनमें से 46 जीती थी दिल्ली की 7, बिहार की 8, हरियाणा की 10, मप्र की 8, उप्र की 14, बंगाल की 8 और झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग इस चरण में दिग्विजय, ज्योतिरादित्य, अखिलेश यादव, गौतम गंभीर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सीटों पर भी मतदान | 6th phase of Lok Sabha polls, voting on 59 seats of 7 states news and update
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
उत्तराखंड में पौड़ी जिले में सड़क हादसे में दो की मौत, आठ घायलघायलों को बाहर निकाल कर उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया . अन्य आठ घायलों का उपचार किया जा रहा है.
Read more »
मध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकइस प्रकार इस चुनाव में इन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान राजगढ़ लोकसभा सीट पर 73.45 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम मतदान भिण्ड लोकसभा सीट में 53.09 प्रतिशत हुआ. अधिकारी ने कहा कि रात नौ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार मुरैना में 60.67 प्रतिशत, भिण्ड में 53.09 प्रतिशत, ग्वालियर में 59.60 प्रतिशत, गुना में 67.69 प्रतिशत, सागर में 65.41 प्रतिशत, विदिशा में 70.80 प्रतिशत, भोपाल में 65.33 प्रतिशत और राजगढ़ में 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Read more »
छठे चरण में 63% मतदान, पश्चिम बंगाल में हिंसा, दिल्ली में कम मतदानछठे चरण के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
सेंसेक्स 228 अंक चढ़कर 37319 पर बंद, 10 सत्रों में पहली बार फायदे में रहानिफ्टी 74 प्वाइंट ऊपर 11222 पर बंद, इंट्रा-डे में 11295 तक पहुंचा पिछले 9 सत्रों में बाजार लगातार गिरावट में रहा, इस दौरान सेंसेक्स ने 1941 अंक गंवाए | stock market sensex falls below 37000 jet airways stocj down 13 pc
Read more »
उप्र में भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान पहले चरण में पश्चिमी हिस्से में हो सकता हैपिछले चुनाव में मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगों का फायदा भाजपा को मिला था, जिसे मोदी लहर मान लिया गया पिछली बार भाजपा विरोधी चारों दल अलग थे, मतों के बिखराव के कारण बसपा को एक भी सीट नहीं मिली थी | BJP Vs SP-BSP in UP
Read more »
