जाने- माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा की ओर से कोटा के ट्रैफिक सिग्नल फ्री करने के कॉन्सेप्ट की तारीफ किए जाने के बाद अब इस मामले में पॉलिटिकल रिएक्शन भी आना शुरू हो गए हैं। वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंहिद्रा को चंबल रिवर फ्रंट देखने का न्यौता दिया...
कोटा: दुनिया के दूसरे ट्रैफिक सिग्नल फ्री शहर के नाम से इन दिनों कोटा शहर चर्चित हो गया है। देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने वीडियो पोस्ट कर कोटा के डवलपमेंट की तारीफ की। वहीं इसके बाद राजस्थान में पॉलिटिक्स कंट्रोवर्सी शुरू हो गई। दुनिया ने हमारे कार्यों को सराहा , लेकिन भाजपा मान नहीं रही आनंद महिंद्रा की पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि पूरी दुनिया हमारी सरकार में किए गए कार्यों व प्रयासों को सराह रही है। लेकिन ये भाजपा सरकार मान ही नहीं है। कोटा चंबल रिवर फ्रंट को बर्बाद करके रख दिया। रिवर फ्रंट की पहचान दुनियाभर में हो, इसके लिए प्रचार-प्रसार के लिए हमने केडीए में 64 करोड़ रुपए का बजट रखा था। सरकार बदल गई तो नई सरकार ने उसमें से एक रुपए खर्च नहीं किया। ये सरकार पर्यटन-पर्यटन करती हैं, लेकिन इस रिवर फ्रंट या पर्यटन के मामले में आज तक एक विज्ञापन नहीं किया। अब ये उसका रखरखाव तक नहीं कर पा रहे हैं। आए दिन चोरियां हो रही है। धारीवाल ने सिग्नल फ्री ट्रैफिक शहर बनाने का आइडिया किया उजागर कोटा को रेड-ग्रीन सिग्नल फ्री ट्रैफिक शहर बनाने व चंबल रिवर फ्रंट बनाने का आइडिया उजागर किया। धारीवाल बोले कि कांग्रेस शासन में देश-विदेश के प्रमुख रिवर फ्रंट देखे और फिर कोटा में उससे अलग रिवर फ्रंट बनाने की कल्पना की। इसी प्रकार जब भूटान के थींपू शहर के बारे में पता चला तो उसकी स्टडी की और फिर कोटा में भी वैसा बनाने के लिए कल्पना की। हम या कोई भी नेता आइडिया दे सकता है, कल्पना कर सकता है और उस कल्पना को इंजीनियर्स व आर्किटेक्ट को बता सकते हैं। उसके बाद बनाने और उसे लागू करने का काम तो इंजीनियर्स का होता है। हां, मॉनीटरिंग का जिम्मा फिर हमारा हो जाता है। गहलोत ने आनंद महिंद्रा को कोटा आने और चंबल रिवर फ्रंट देखने का दिया न्यौताउद्योगपति आनंद महिंद्रा की X पोस्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम सबको संतोष मिलता है जब हमारी कांग्रेस सरकार के शासन में कोटा में हुए विकास की सराहना होती है। कांग्रेस सरकार के प्रयास से ट्रैफिक सिग्नल फ्री कोटा शहर आज दुनिया के सबसे व्यवस्थित, विकसित शहरों में गिना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि मैं आनंद महिंद्रा को आमंत्रित करता हूं कि वे कोटा का रिवर फ्रंट देखें।.
कोटा: दुनिया के दूसरे ट्रैफिक सिग्नल फ्री शहर के नाम से इन दिनों कोटा शहर चर्चित हो गया है। देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने वीडियो पोस्ट कर कोटा के डवलपमेंट की तारीफ की। वहीं इसके बाद राजस्थान में पॉलिटिक्स कंट्रोवर्सी शुरू हो गई। दुनिया ने हमारे कार्यों को सराहा , लेकिन भाजपा मान नहीं रहीआनंद महिंद्रा की पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि पूरी दुनिया हमारी सरकार में किए गए कार्यों व प्रयासों को सराह रही है। लेकिन ये भाजपा सरकार मान ही नहीं है। कोटा चंबल रिवर फ्रंट को बर्बाद करके रख दिया। रिवर फ्रंट की पहचान दुनियाभर में हो, इसके लिए प्रचार-प्रसार के लिए हमने केडीए में 64 करोड़ रुपए का बजट रखा था। सरकार बदल गई तो नई सरकार ने उसमें से एक रुपए खर्च नहीं किया। ये सरकार पर्यटन-पर्यटन करती हैं, लेकिन इस रिवर फ्रंट या पर्यटन के मामले में आज तक एक विज्ञापन नहीं किया। अब ये उसका रखरखाव तक नहीं कर पा रहे हैं। आए दिन चोरियां हो रही है। धारीवाल ने सिग्नल फ्री ट्रैफिक शहर बनाने का आइडिया किया उजागर कोटा को रेड-ग्रीन सिग्नल फ्री ट्रैफिक शहर बनाने व चंबल रिवर फ्रंट बनाने का आइडिया उजागर किया। धारीवाल बोले कि कांग्रेस शासन में देश-विदेश के प्रमुख रिवर फ्रंट देखे और फिर कोटा में उससे अलग रिवर फ्रंट बनाने की कल्पना की। इसी प्रकार जब भूटान के थींपू शहर के बारे में पता चला तो उसकी स्टडी की और फिर कोटा में भी वैसा बनाने के लिए कल्पना की। हम या कोई भी नेता आइडिया दे सकता है, कल्पना कर सकता है और उस कल्पना को इंजीनियर्स व आर्किटेक्ट को बता सकते हैं। उसके बाद बनाने और उसे लागू करने का काम तो इंजीनियर्स का होता है। हां, मॉनीटरिंग का जिम्मा फिर हमारा हो जाता है। गहलोत ने आनंद महिंद्रा को कोटा आने और चंबल रिवर फ्रंट देखने का दिया न्यौताउद्योगपति आनंद महिंद्रा की X पोस्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम सबको संतोष मिलता है जब हमारी कांग्रेस सरकार के शासन में कोटा में हुए विकास की सराहना होती है। कांग्रेस सरकार के प्रयास से ट्रैफिक सिग्नल फ्री कोटा शहर आज दुनिया के सबसे व्यवस्थित, विकसित शहरों में गिना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि मैं आनंद महिंद्रा को आमंत्रित करता हूं कि वे कोटा का रिवर फ्रंट देखें।
Kota Traffic Signal Rajasthan Politics Ashok Gehlot Shanti Dhariwal Kota आनंद महिंद्रा कोटा ट्रेफिक सिग्नल राजस्थान पॉलिटिक्स अशोक गहलोत शांति धारीवाल
