मसूद अजहर की मौत की खबरों पर अटकलबाजी का बाजार सजने लगा.
पुलवामा में 40 जवानों की शहादत का गुनाहगार जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मौलाना मसूद अजहर क्या सचमुच मर गया है या सिर्फ ये एक अफवाह ही है. ये सवाल रविवार शाम से ही सोशल मीडिया पर घूम रहा है. हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है और ना ही भारत की सुरक्षा एजेंसियां इसे मान रही हैं.
लेकिन एक और पाकिस्तान के इस तरह के पैंतरे जारी हैं तो वही भारत भी हर तरह से मुस्तैद है. खबर है कि दोनों गुर्दे फेल होने से जैश सरगना की मौत हो गई. जबकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये अटकलें भी जोरों पर है कि मसूद अजहर भारत के द्वारा की गई बालाकोट में एयर स्ट्राइक से इतना बुरी तरह घायल हुआ था कि उसके आखिरकार दम तोड़ दिया. हालांकि, ये सब अटकलें ही हैं किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है. खबरों को हवा इसलिए भी मिली क्योंकि कुछ दिन पहले ही उसके पनाहगार पाकिस्तान ने साफ कहा था कि मसूद अजहर ‘साहब’ बेहद बीमार हैं.26 फरवरी को भारत ने अपने मिराज 2000 फाइटर प्लेन्स से पाकिस्तान के बालाकोट में मसूद अजहर के आतंकी ठिकानों को मटियामेट किया था. उस एयर स्ट्राइक के बाद से ही मसूद अजहर पर जबरदस्त सस्पेंस बरकरार है, उसके बाद से ना उसे किसी ने देखने का दावा किया और ना ही सुनने का. हां, पाकिस्तान के मंत्री जरुर उसके बारे में आधी अधूरी जानकारियां गाहे बेगाहे देते रहे. ये भी एक बड़ी वजह है कि मसूद अजहर की मौत की खबरों पर अटकलबाजी का बाजार सजने लगा. हालांकि, जैश-ए-मोहम्मद ने अपने एक बयान में इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है.मसूद अजहर पाकिस्तान में है इसकी तस्दीक तो खुद वहां के विदेश मंत्री शाह कुरैशी ने ही कर दी थी. कहा था कि मसूद अजहर पाकिस्तान में ही अपने घर में है और इतना बीमार है कि घर से बाहर निकलने की हालत में भी नहीं है.सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई ने मसूद अजहर को रावलपिंडी के मिलिट्री अस्पताल से निकाल लिया है. मसूद को बहावलपुर के पास कोटघनी में एक खुफिया ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया है. आईएसआई ने इस हरकत को 17 या 18 फरवरी को ही अंजाम दिया है. सूत्र ये भी बता रहे हैं कि भारत के हमले और दबाव के बाद मसूद की सुरक्षा सेना और आईएसआई ने और मजबूत कर दी है.एक तरफ पाकिस्तान कई तरह के पैतरें चल रहा है तो वहीं भारत भी सख्त रुख अपनाए हुए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात नहीं की है. जबकि इमरान खान तो कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को फोन करने की कोशिश कर चुके हैं. तो वहीं रविवार को उन्होंने सुरक्षा पर एक बड़ी बैठक बुलाई. जिसमें मौजूदा हालात का जायजा लिया गया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा- जैश सरगना मसूद अजहर मारा गया, पाकिस्तान ने नहीं की पुष्टिमीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, पाकिस्तान के रावलपिंडी के एक सैन्य अस्पताल में उसकी मौत हो गई है.
Read more »
क्या मर गया आतंक का सरगना मसूद अजहर?आतंक के सौदागर मसूद अजहर की पाकिस्तानी आर्मी के इस्लामाबाद हॉस्पिटल में मौत की खबर आ रही है. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तानी सेना और इमरान खान सरकार ने भी मसूद अजहर के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है. इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद की ओर से भी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है. इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मौलाना मसूद अजहर के बीमार होने का दावा किया था.
Read more »
आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर की मौत की खबरMasood Azhar Jaish e Mohammad आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर की मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार यह जानकारी मिली है लेकिन पाकिस्तान ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Read more »
मसूद अजहर की मौत की अटकलें, रिपोर्टों की जांच में जुटीं खुफिया एजेंसियां-Navbharat TimesIndia News: पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर की मौत को लेकर अटकलें चल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़ी खबरें वायरल हैं। ऐसे में अब देश की खुफिया एजेंसियां भी इन रिपोर्ट्स की जांच में जुट गई हैं।
Read more »
जैश सरगना मसूद अजहर की मौत की अटकलें, सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर की मौत की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. भारत में ट्विटर पर तो यह खबर टॉप ट्रेंड पर चल रही है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर जवाब सवाल-जवाब भी हो रहे हैं. जानिए आखिर इस पर सोशल मीडिया पर लोगों का क्या रिएक्शन है.
Read more »
पाकिस्तानी मीडिया का दावा- 'जिंदा' है जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर– News18 हिंदीपाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर के रहने वाले अजहर ने 2000 में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन बनाया था.साल 1999 में तत्कालीन एनडीए सरकार ने इंडियन एयरलाइन्स के अपहृत विमान आईसी-814 को छुड़ाने के बदलने अजहर को छोड़ दिया था.
Read more »
आतंकी मसूद अजहर की मौत की अटकलों पर पाकिस्तान का दावा, 'जिंदा है जैश सरगना'पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर के रहने वाले अजहर ने 2000 में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन बनाया था.
Read more »
Masood Azhar। जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर की मौत की खबर का सच...इस्लामाबाद। भारत में हुए कई आतंकी हमलों के जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर क्या वाकई मौत की नींद सो चुका है? रविवार देर शाम एक बार फिर इस आतंकी के मरने की खबर आई लेकिन किसी भी एजेंसी के अलावा खुद पाकिस्तान ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है कि इस दरिंदे की मौत हो चुकी है। यह भी कहा जा रहा है कि मसूद की मौत की आधिकारिक जानकारी पाकिस्तानी की सेना की अनुमति के बाद दी जाएगी। यह घोषणा कब होगी, कोई नहीं जानता...।
Read more »
