Khalistani Terrorist Gurpatwant Singh Pannu Viral Video; Follow Canada Comedian Kapil Sharma Cafe Firing Video Update Latest News, and Updates On Dainik Bhaskarखालिस्तान रेफरेंडम अभियान चला रही संस्था सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत संह पन्नू ने कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके कनाडा के सरे स्थित कैप्स कैफे को लेकर तीखा हमला बोला है। संस्था ने...
बोला- कनाडा में बिजनेस क्यों कर रहे, हिंदुस्तान जाओ; कैफे पर फायरिंग के बाद VIDEO जारीखालिस्तान आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को कनाडा में कैफे खोलने पर धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो जारी करके कहा कि कपिल खुद को हिंदूवादी बताता है। उसके कैफे पर फिर गोलियां चलाई जा सकती हैं और खालिस्तानी समर्थकों पर आरोप लगाए जा सकते हपन्नू ने कहा- भारत के लोग कनाडा के सर्रे शहर में निवेश कर रहे हैं। क्या कपिल का कैफे सिर्फ एक कॉमेडी कैफे है या हिंदुत्व का वैश्विक विस्तार करने की एक रणनीति का हिस्सा है? ये लोग कनाडा में बिजनेस कर रहे हैं, भारत में क्यों नहीं? जब वो कनाडा के कानून को नहीं मानते तो यहां क्यों आ रहे हैं, ये कोई खेल का मैदान नहीं है। अपना पैसा लेकर वापस हिंदुस्तान जाओ। यहां हिंदुत्व विचारधारा नहीं चलेगी। हालांकि दैनिक भास्कर पन्नू के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का मामला जानिए.
..कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई। कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले 7 जुलाई को कैप्स कैफे नाम के इस कैफे का उद्घाटन किया था। दावा किया गया कि हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की। इसका वीडियो भी सामने आया।मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कपिल के कैफे पर हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है। वह भारत में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की लिस्ट में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में शामिल है।हमले के बाद कैप्स कैफे की तरफ से पोस्ट में लिखा गया- हमने कैप्स कैफे को सिर्फ एक बिजनेस के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह के रूप में शुरू किया था, जहां लोग कॉफी के साथ बातचीत करते हुए सुकून पा सकें। मगर, इस सपने के साथ इस तरह की हिंसा का टकराव होना दिल तोड़ने वाला है। हम इस सदमे से जूझ रहे हैं, पर हार नहीं मानेंगे।शो में निहंगों पर टिप्पणी करने का दावा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हरजीत सिंह लाडी ने एक कॉमेडी शो के दौरान निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग कराई। सोशल मीडिया पर हरजीत सिंह लाडी और तूफान सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो के जरिए कपिल शर्मा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की चेतावनी दी और कहा कि माफी नहीं मांगी तो मामला और बिगड़ सकता है। दोनों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कई बार कपिल शर्मा के मैनेजर से संपर्क करने की कोशिश की, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया। आखिरकार उन्हें कॉमेडियन का ध्यान खींचने के लिए कैफे के बाहर फायरिंग करनी पड़ी।गुरपतवंत सिंह पन्नू मूलरूप से पंजाब में अमृतसर के खानकोट का रहने वाला है। वो फिलहाल अमेरिका में रहता है और सिख फॉर जस्टिस नाम का संगठन चलाता है। उसके पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है। भारत सरकार ने 2019 में आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत पन्नू के संगठन SFJ पर बैन लगाया था। सिखों के लिए रेफरेंडम की आड़ में SFJ पंजाब में अलगाववाद और उग्रवादी विचारधारा का समर्थन कर रहा था। पन्नू पर साल 2020 में अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए भड़काने का आरोप लगा। इसके बाद केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2020 को पन्नू को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कथित साजिश का यही मुख्य टारगेट था। हालांकि FBI की चार्जशीट में इसका जिक्र नहीं है।कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग:हमलावर ने 9 गोलियां चलाईं, VIDEO भी बनाया कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर 9 जुलाई की रात फायरिंग हुई। कपिल शर्मा ने 7 जुलाई को कैप्स कैफे नाम के इस कैफे का उद्घाटन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की।कानपुर में रेलवे ट्रैक धंसा, चित्रकूट में सड़क पर नावरिमझिम बरसात से मौसम हुआ सुहावनाप्रयागराज में रुक-रुक कर हो रही बारिशनागौर में आज भी बारिश की संभावना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर फायरिंग, अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी, देखेंमशहूर कलाकार कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग की घटना हुई है. शर्मा ने हाल ही में इस कैफे की शुरुआत की थी. अज्ञात हमलावरों ने कैफे पर कई राउंड फायरिंग की. घटना के बाद हमलावर एक कार से फरार हो गए. शर्मा अपनी पत्नी के साथ कैफे में मौजूद थे जब यह घटना हुई. कनाडा में उन्होंने यह कैफे खोला है और वहीं पर फायरिंग की खबर है.
Read more »
एक FIR तक नहीं फिर भी बना आतंकी....कौन है Kapil Sharma के Canada कैफे पर गोलियां चलाने वाला हरजीत सिंह उर्फ लाडी ?Kapil Sharma News: कपिल शर्मा की बीवी गिन्नी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके कनाडा में नए कैफे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
'हार नहीं मानी, जल्द मिलेंगे', फायरिंग के बाद कपिल शर्मा के कैप्स कैफे से आया पहला स्टेटमेंट- 'सदमे से उभर ...कपिल शर्मा के कैफे पर बुधवार रात कनाडा में गोलीबारी हुई और प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बीकेआई ने हमले की जिम्मेदारी ली.
Read more »
कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' पर फायरिंग से हड़कंप, सदमे में कॉमेडियन, वापसी का किया वादाकॉमेडियन कपिल शर्मा ने कनाडा में 7 जुलाई को कैप्स कैफे का उद्धाटन किया था. सोशल मीडिया पर इसके आलीशान इंटीरियर की फोटो भी वायरल हुई थी. लेकिन फिर वो हुआ जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. गुरुवार को कॉमेडियन के कैफे पर फायरिंग की गई. गोलीबारी की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली है. इस पर कैफे का रिएक्शन आया है.
Read more »
Net Worth: कभी 500₹ महीना कमाते थे कपिल, बहन की शादी के लिए नहीं थे पैसे, TKSS से नहीं, इस शो ने बदली किस्म...कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट 'कैप्स कैफे' पर कई राउंड फायरिंग हुई. इसके बाद उन्हें आतंकी धमकी भी मिली है. खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने कपिल को धमकी देने की जिम्मेदार ली है. आतंकी पन्नू के इस संगठन ने वीडियो जारी किया और कपिल शर्मा पर कनाडा में हिंदुत्व की विचारधारा को फैलाने का आरोप लगाया है.
Read more »
कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हमला!कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के खुले नए कैफे के बाहर जबरदस्त Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
