आज से 16 दिनों तक बिहार में रहेंगे राहुल, सासाराम से 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत, जानें पूरा शेड्यूल

Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra News

आज से 16 दिनों तक बिहार में रहेंगे राहुल, सासाराम से 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत, जानें पूरा शेड्यूल
Rahul GandhiRahul Gandhi In BiharVote Adhikar Yatra
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 208 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 117%
  • Publisher: 51%

राहुल गांधी आज से 16 दिनों तक बिहार में रहेंगे। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से लोगों के मताधिकार पर कथित हमले को उजागर करने के लिए 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत करेंगे। फिर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ 'वोट अधिकार यात्रा' का समापन...

सासाराम: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ 'वोटर अधिकार यात्रा' आज से शुरू करेंगे, जिसमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और 'इंडिया' गठबंधन के कई अन्य नेता शामिल हो रहे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की इस यात्रा में बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे को भी उठाया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में 16 दिन में 20 से ज्यादा जिलों में कुल 1300 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'हम वोटर अधिकार यात्रा लेकर जनता के बीच आ रहे हैं। यह सबसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार- 'एक व्यक्ति, एक वोट' की रक्षा की लड़ाई है। संविधान को बचाने के लिए बिहार में हमारे साथ जुड़िए।'' वोट अधिकार यात्रा ' के पहले दिन का कार्यक्रमसासाराम के सुअरा हवाई अड्डे पर सभा से ' वोट अधिकार यात्रा ' की आज से शुरुआत होगी। इसमें नेता राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित गठबंधन के सभी सहयोगियों के बड़े नेता शामिल होंगे। अब तक के जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पूरी यात्रा के दौरान साथ चलेंगे। सुबह 10.

30 बजे राहुल गांधी गया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। गया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सासाराम के एसपी जैन कॉलेज पहुंचेंगे। फिर सुअरा हवाई अड्डे स्थित सभास्थल पहुंचकर करीब 12 बजे 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत होगी। उसके बाद ये यात्रा डेहरी ऑन सोन बाजार पहुंचेगी। फिर औरंगाबाद एंट्री करेगी। यात्रा का रात्रि विश्राम औरंगाबाद जिले के कुटुंबा स्थित बभनडीह खेल मैदान में होगा। कांग्रेस के निशाने पर EC और केंद्र सरकारकांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, 'चुनाव आयोग को भाजपा के 'डबल इंजन' का एक डिब्बा नहीं बनाने दिया जा सकता। आजाद भारत में आजादी से सांस लेना इसलिए संभव है, क्योंकि हमारे पास वोट करने की ताकत है। राहुल गांधी जी ने संघर्ष शुरु किया है, ताकि देश में हर एक नागरिक आजादी से सांस ले सके।' हमारे 'इंडिया' गठबंधन के साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर अपील की, तो उच्चतम न्यायालय को भी इसमें दखल देना पड़ा। ये षड्यंत्र सिर्फ वोट छीनने का नहीं था। ये आपकी, हमारी पहचान छीनने का षड्यंत्र था। आज दलित, वंचित, पीड़ित, शोषित, अल्पसंख्यक से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है, कल उनकी भागीदारी छीनी जाएगी।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया, 'चुनाव आयोग इस 'डबल इंजन' का एक डब्बा बनकर रह जाए, ये हमें स्वीकार नहीं होगा। हम इसे लेकर संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। बिहार के लोगों से हम आग्रह करते हैं कि ये आपके अधिकार और हक की यात्रा है। आप भी इस यात्रा में शामिल हों, ताकि बिहार से लोकतंत्र को दिशा मिल सके। 'वोटर अधिकार यात्रा' एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। हम सबके अस्तित्व की लड़ाई के लिए ये यात्रा एक मील का पत्थर साबित होगी।'इन जिलों से गुजरेगी राहुल की 'वोट अधिकार यात्रा'राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के कई अन्य घटक दलों के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण तथा कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ यह यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। सासाराम से इस यात्रा की आज से शुरुआत हो रही है। इसका समापन एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 'वोटर अधिकार रैली' के साथ होगा। इस जनसभा में 'इंडिया' गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। ये यात्रा औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा से होकर गुजरेगी। फिर 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।SIR पर बीजेपी और नीतीश कुमार चुप रहे: अखिलेशकुल मिलाकर करीब दो सप्ताह तक राहुल गांधी बिहार में रहेंगे। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी सासाराम से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। संबंधित अधिकारियों से सभी आवश्यक अनुमति प्राप्त की गई है। ये यात्रा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विपक्षी इंडिया गठबंधन के लिए जनसमर्थन में मदद करेगी।' उन्होंने ये भी कहा कि लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई, मगर एसआईआर पर सरकार ने चर्चा करना जरूरी नहीं समझा। भारतीय जनता पार्टी और नीतीश कुमार एसआईआर पर मौन धारण किए हुए हैं। एसआईआर में बिहार के मतदाताओं के साथ अन्याय होता रहा। एक-एक घर में विभिन्न जातियों के लोगों को दिखाया गया। इस कारण कांग्रेस ने इस यात्रा को जरूरी समझा। राहुल गांधी इस लड़ाई के लिए आगे आएं। इस यात्रा के अलावा कोई रास्ता नहीं था। कांग्रेस नेता ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के एक बयान की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि संविधान अच्छा तब ही हो सकता है जब चुनाव कराने वाले इलेक्शन कमीशन मूर्ख और धूर्त न हों। इस बात को कहे 75 साल हो गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की लड़ाई लड़ रहे हैं। 'वोटर अधिकार यात्रा' ऐतिहासिक होगी: तेजस्वीबिहार के सासाराम से अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत आज से राहुल गांधी कर रहे हैं। इस यात्रा में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक होगी और बिहार के 14 करोड़ लोगों का आशीर्वाद हम लोगों को मिलेगा। लोकतंत्र में जनता मालिक है। हम लोग जनता के बीच जा रहे हैं। सिर्फ वोटर का अधिकार वोट देना ही नहीं है। हम उन्हें वोट की रक्षा को लेकर जागरूक करेंगे और उनकी समस्याओं को भी उठाएंगे और स्थानीय मुद्दों की भी चर्चा करेंगे। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हम लोग क्या करेंगे, इसे भी लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस बार महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत देने जा रही है। सभी जाति और धर्म के लोगों का आशीर्वाद हम लोगों को मिल रहा है और महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यही कारण है कि अन्य राजनीतिक पार्टियां डरी हुई हैं और ऊटपटांग बातें बोल रही हैं।इनपुट- एजेसियां

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Rahul Gandhi Rahul Gandhi In Bihar Vote Adhikar Yatra Vote Adhikar Yatra Schedule राहुल गांधी समाचार बिहार में राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा वोट अधिकार यात्रा कार्यक्रम राहुल गांधी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगितएसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगितएसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगित
Read more »

राहुल गांधी की 'वोट बचाओ अधिकार यात्रा' कांग्रेस की समाप्ति यात्रा साबित होगी : गिरिराज सिंहराहुल गांधी की 'वोट बचाओ अधिकार यात्रा' कांग्रेस की समाप्ति यात्रा साबित होगी : गिरिराज सिंहराहुल गांधी की 'वोट बचाओ अधिकार यात्रा' कांग्रेस की समाप्ति यात्रा साबित होगी : गिरिराज सिंह
Read more »

शेरशाह की धरती से मौर्य साम्राज्य की राजधानी तक! बिहार में 16 दिन रहेंगे राहुल, वोटर अधिकार यात्रा का पूरा शेड्यूलशेरशाह की धरती से मौर्य साम्राज्य की राजधानी तक! बिहार में 16 दिन रहेंगे राहुल, वोटर अधिकार यात्रा का पूरा शेड्यूलबिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शुरू हो रही है। रूटमैप आ गया है। राहुल गांधी ने इसे निर्णायक संग्राम कहा है। 17 अगस्त से 1 सितंबर तक राहुल गांधी बिहार में रहेंगे। इस दौरान 25 से अधिक जिलों को कवर करने का अनुमान है। वोटर लिस्ट से जुड़े मसले पर राहुल गांधी बिहार की चुनावी वैतरणी को पार करने की कोशिशों में जुटे...
Read more »

बिहार में 'वोट चोरी' के खिलाफ महाआंदोलन, इस दिन से 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर राहुल गांधीबिहार में 'वोट चोरी' के खिलाफ महाआंदोलन, इस दिन से 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर राहुल गांधीबिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में मतदाता अधिकार यात्रा 17 अगस्त से शुरू हो रही है। इस यात्रा का उद्देश्य कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाना और मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाना है। तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेता भी शामिल होंगे। यात्रा विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी जनसभाएं होंगी और 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली के साथ...
Read more »

राहुल गांधी बिहार में निकालेंगे 'वोटर अधिकार यात्रा', कल सासाराम से होगी शुरुआत, ये होगा रूटराहुल गांधी बिहार में निकालेंगे 'वोटर अधिकार यात्रा', कल सासाराम से होगी शुरुआत, ये होगा रूटपवन खेड़ा ने कहा कि ये यात्रा ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ के अधिकार की लड़ाई के लिए निकाली जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी तरीके से वोट जोड़ने और काटने में रंगे हाथों पकड़ी गई है. बिहार में SIR प्रक्रिया से 'वोट चोरी' की साजिश स्पष्ट रूप से सामने आई है. अब सामान्य नागरिक भी वोट चोरी के सबूत निकालकर दे रहे हैं.
Read more »

17 अगस्त से सासाराम से शुरू होगी राहुल गांधी की मेगा ‘वोटर अधिकार यात्रा’17 अगस्त से सासाराम से शुरू होगी राहुल गांधी की मेगा ‘वोटर अधिकार यात्रा’यात्रा कुल 16 दिनों तक चलेगी और करीब 1,300 किलोमीटर का सफर तय करेगी, इसमें कांग्रेस के सभी CWC सदस्य शामिल होंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:19:20