राहुल गांधी बिहार में निकालेंगे 'वोटर अधिकार यात्रा', कल सासाराम से होगी शुरुआत, ये होगा रूट

Rahul Gandhi News

राहुल गांधी बिहार में निकालेंगे 'वोटर अधिकार यात्रा', कल सासाराम से होगी शुरुआत, ये होगा रूट
Voter Adhikar YatraBihar Voter Adhikar YatraVoter Adhikar Yatra Route Map
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 25 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 125%
  • Publisher: 63%

पवन खेड़ा ने कहा कि ये यात्रा ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ के अधिकार की लड़ाई के लिए निकाली जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी तरीके से वोट जोड़ने और काटने में रंगे हाथों पकड़ी गई है. बिहार में SIR प्रक्रिया से 'वोट चोरी' की साजिश स्पष्ट रूप से सामने आई है. अब सामान्य नागरिक भी वोट चोरी के सबूत निकालकर दे रहे हैं.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार में SIR प्रक्रिया और ' वोट चोरी ' के विरोध में 17 अगस्त से बिहार के सासाराम से ' वोटर अधिकार यात्रा ' शुरू करेंगे. यात्रा में आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव समेत INDIA ब्लॉक के तमाम नेता शामिल होंगे.

इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ये जानकारी देते हुए कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने यात्रा का विस्तृत रोडमैप पेश किया. उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से होगी और यह 16 दिन में 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अलावा INDIA ब्लॉक के अन्य नेता भी शामिल होंगे.कांग्रेस नेता ने बताया कि यात्रा 17 अगस्त को सासाराम, रोहतास; 18 अगस्त को देव रोड, अंबा-कुंडुंबा; 19 अगस्त को हनुमान मंदिर, पूनामा, वजीरगंज; 21 अगस्त को तीन मोहानी दुर्गा मंदिर, शेखपुरा; 22 अगस्त को चंद्र बाग चौक, मुंगेर; 23 अगस्त को कुर्सेला चौक, बरारी, कटिहार; 24 अगस्त को खुश्कीबाग, कटिहार से पूर्णिया; 26 अगस्त को हुसैन चौक, सुपौल; 27 अगस्त को गंगवारा महावीर स्थान, दरभंगा; 28 अगस्त को रीगा रोड, सीतामढ़ी; 29 अगस्त को हरिवाटिका गांधी चौक, बेतिया; 30 अगस्त को एकमा चौक, एकमा विधानसभा, छपरा में पहुंचेगी. 01 सितंबर को पटना में विशाल रैली के साथ इसका समापन होगा. 20, 25 और 31 अगस्त को यात्रा का विश्राम रहेगा.BJP पर लगाया 'वोट चोरी' का आरोप Advertisement पवन खेड़ा ने कहा कि ये यात्रा ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ के अधिकार की लड़ाई के लिए निकाली जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी तरीके से वोट जोड़ने और काटने में रंगे हाथों पकड़ी गई है. बिहार में SIR प्रक्रिया से 'वोट चोरी' की साजिश स्पष्ट रूप से सामने आई है. अब सामान्य नागरिक भी वोट चोरी के सबूत निकालकर दे रहे हैं.SIR प्रक्रिया को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा?कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का हवाला देते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद चुनाव आयोग को INDIA ब्लॉक और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मांगों को मानना पड़ा. उन्होंने कि यह सिर्फ वोट छीनने का षड्यंत्र नहीं था, बल्कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, वंचितों, शोषितों, पीड़ितों और अल्पसंख्यकों की पहचान छीनने की साजिश थी. अगर आज उनका वोट देने का अधिकार छिन जाता है. तो भविष्य में सरकारी योजनाओं से भी उन्हें वंचित किए जाने का खतरा पैदा हो जाता.'साजिश रचने वाले वोट चुराने की कोशिश करते रहेंगे'पवन खेड़ा ने कहा कि ये यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है, क्योंकि यह वोट देने के अधिकार की लड़ाई है, जो आजाद भारत में आजादी से सांस लेने के लिए बेहद जरूरी है. उन्होंने बिहार की जनता से इस संघर्ष में साथ देने की अपील की. उन्होंने कहा कि साजिश रचने वाले बाज नहीं आएंगे और वे वोट चुराने और छीनने की कोशिश करते रहेंगे. इसलिए सभी को सजग रहना होगा. उन्होंने कहा कि जब भी राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं, देश के लोकतंत्र ने एक नई करवट ली है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Voter Adhikar Yatra Bihar Voter Adhikar Yatra Voter Adhikar Yatra Route Map Start Of Voter Adhikar Yatra How Many Days Will The Voter Adhikar Yatra Last Congress Vote Theft BJP Bihar Assembly Elections Pawan Khera राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा बिहार वोटर अधिकार यात्रा वोटर अधिकार यात्रा रूट मैप वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत वोटर अधिकार यात्रा कितने दिन चलेगी कांग्रेस वोट चोरी बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव पवन खेड़ा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगितएसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगितएसआईआर के विरोध में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' स्थगित
Read more »

राहुल गांधी की 'वोट बचाओ अधिकार यात्रा' कांग्रेस की समाप्ति यात्रा साबित होगी : गिरिराज सिंहराहुल गांधी की 'वोट बचाओ अधिकार यात्रा' कांग्रेस की समाप्ति यात्रा साबित होगी : गिरिराज सिंहराहुल गांधी की 'वोट बचाओ अधिकार यात्रा' कांग्रेस की समाप्ति यात्रा साबित होगी : गिरिराज सिंह
Read more »

कांग्रेस की समाप्ति यात्रा साबित होगी, राहुल गांधी की वोट बचाओ अधिकार यात्रा: गिरिराज सिंहकांग्रेस की समाप्ति यात्रा साबित होगी, राहुल गांधी की वोट बचाओ अधिकार यात्रा: गिरिराज सिंहलोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रदेश में एक साथ वोट बचाओ अधिकार यात्रा निकालने वाले हैं. केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को इस यात्रा पर तंज कसते हुए कांग्रेस की समाप्ति की यात्रा बताया.
Read more »

शेरशाह की धरती से मौर्य साम्राज्य की राजधानी तक! बिहार में 16 दिन रहेंगे राहुल, वोटर अधिकार यात्रा का पूरा शेड्यूलशेरशाह की धरती से मौर्य साम्राज्य की राजधानी तक! बिहार में 16 दिन रहेंगे राहुल, वोटर अधिकार यात्रा का पूरा शेड्यूलबिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शुरू हो रही है। रूटमैप आ गया है। राहुल गांधी ने इसे निर्णायक संग्राम कहा है। 17 अगस्त से 1 सितंबर तक राहुल गांधी बिहार में रहेंगे। इस दौरान 25 से अधिक जिलों को कवर करने का अनुमान है। वोटर लिस्ट से जुड़े मसले पर राहुल गांधी बिहार की चुनावी वैतरणी को पार करने की कोशिशों में जुटे...
Read more »

बिहार में 'वोट चोरी' के खिलाफ महाआंदोलन, इस दिन से 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर राहुल गांधीबिहार में 'वोट चोरी' के खिलाफ महाआंदोलन, इस दिन से 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर राहुल गांधीबिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में मतदाता अधिकार यात्रा 17 अगस्त से शुरू हो रही है। इस यात्रा का उद्देश्य कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाना और मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाना है। तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेता भी शामिल होंगे। यात्रा विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी जनसभाएं होंगी और 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली के साथ...
Read more »

Bihar Election 2025: राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा', सिर्फ कांग्रेस को फायदा या तेजस्वी को भी मिलेगा क्रेडिटBihar Election 2025: राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा', सिर्फ कांग्रेस को फायदा या तेजस्वी को भी मिलेगा क्रेडिटBihar Assembly Election: चुनाव आयोग द्वारा बिहार में वोटर लिस्ट से 65 लाख से अधिक नाम हटाने के विरोध में राहुल गांधी 17 अगस्त से 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू करेंगे। औरंगाबाद में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। राहुल गांधी औरंगाबाद में सभा को संबोधित करेंगे और देव सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना भी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:41:47