केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। बोर्ड ने 43 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के लिए भ्रामक जानकारियों और प्रश्नपत्र लीक की अफवाहों से बचने के निर्देश जारी किए हैं। छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है। गलत सूचना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई...
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा से ठीक पहले बोर्ड ने भ्रामक जानकारियों और प्रश्नपत्र लीक जैसी अफवाहों को लेकर निर्देश जारी किया है और विद्यार्थियों-अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि दोनों कक्षाओं को मिलाकर 4367870 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। 10वीं में कुल 2508319 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे और 12वीं में 1859551 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 10वीं में 1408546 छात्र और 1099773 छात्राएं परीक्षा देंगी। वहीं, 12वीं में 1027552 छात्र और 831999 छात्राएं परीक्षा देंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 83 विषयों में आयोजित की जाएगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 120 विषयों में होगी। देशभर में 10वीं के लिए 8075 और 12वीं के लिए 7574 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि हर वर्ष कुछ असामाजिक तत्व इंटरनेट मीडिया पर प्रश्नपत्र लीक होने के झूठे दावे फैलाते हैं। कई बार कथित प्रश्नपत्र वायरल किए जाते हैं, जो पूरी तरह भ्रामक होते हैं और छात्रों में अनावश्यक तनाव पैदा करते हैं। बोर्ड ने हितधारकों से की अपील बोर्ड ने सभी हितधारकों से अपील की है कि वे अप्रमाणित जानकारियों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे साझा करें। परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करने या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीबीएसई ने आश्वस्त किया है कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, केंद्रों की निगरानी और सुरक्षा के लिए सुदृढ़ व्यवस्था लागू है। प्रामाणिक जानकारी और आधिकारिक अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और क्षेत्रीय कार्यालयों से ही संपर्क करने की सलाह दी गई है। बोर्ड ने छात्रों से शांत मन से परीक्षा देने और इंटरनेट मीडिया पर वायरल किसी भी अपुष्ट जानकारी से दूर रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, फर्जी पेपर लीक के दावों पर सख्त चेतावनी.
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा से ठीक पहले बोर्ड ने भ्रामक जानकारियों और प्रश्नपत्र लीक जैसी अफवाहों को लेकर निर्देश जारी किया है और विद्यार्थियों-अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि दोनों कक्षाओं को मिलाकर 4367870 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। 10वीं में कुल 2508319 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे और 12वीं में 1859551 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 10वीं में 1408546 छात्र और 1099773 छात्राएं परीक्षा देंगी। वहीं, 12वीं में 1027552 छात्र और 831999 छात्राएं परीक्षा देंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 83 विषयों में आयोजित की जाएगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 120 विषयों में होगी। देशभर में 10वीं के लिए 8075 और 12वीं के लिए 7574 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि हर वर्ष कुछ असामाजिक तत्व इंटरनेट मीडिया पर प्रश्नपत्र लीक होने के झूठे दावे फैलाते हैं। कई बार कथित प्रश्नपत्र वायरल किए जाते हैं, जो पूरी तरह भ्रामक होते हैं और छात्रों में अनावश्यक तनाव पैदा करते हैं। बोर्ड ने हितधारकों से की अपील बोर्ड ने सभी हितधारकों से अपील की है कि वे अप्रमाणित जानकारियों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे साझा करें। परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करने या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीबीएसई ने आश्वस्त किया है कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, केंद्रों की निगरानी और सुरक्षा के लिए सुदृढ़ व्यवस्था लागू है। प्रामाणिक जानकारी और आधिकारिक अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और क्षेत्रीय कार्यालयों से ही संपर्क करने की सलाह दी गई है। बोर्ड ने छात्रों से शांत मन से परीक्षा देने और इंटरनेट मीडिया पर वायरल किसी भी अपुष्ट जानकारी से दूर रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, फर्जी पेपर लीक के दावों पर सख्त चेतावनी
CBSE 10Th 12Th Exams Paper Leak Rumors Official CBSE Updates Exam Security Student Advisory Board Exam Guidelines New Delhi New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CBSE 2026: విద్యార్థులకు అలర్ట్! CBSE బోర్డు పరీక్ష 2026 డ్రెస్ కోడ్ విడుదల.. తప్పనిసరిగా తెలుసుకోవాలి!CBSE 2026: సీబీఎస్ఈ బోర్డు పరీక్షలు ఫిబ్రవరి 17వ తేదీ నుంచి ప్రారంభం కానున్నాయి. క్లాస్ 10, 12వ తరగతికి ఈ పరీక్షలు నిర్వహిస్తున్నారు. సీబీఎస్ఈ బోర్డు పరీక్షలకు సంబంధించిన విద్యార్థులకు డ్రెస్ కోడ్ రూల్స్ తీసుకువచ్చింది. ఎగ్జామ్స్ సెంటర్ కు వెళ్లే విద్యార్థులు ముందుగానే విషయాన్ని తెలుసుకోవాలి.
Read more »
लखनऊ में CBSE बोर्ड एग्जाम के 40 सेंटर: पहली बार रीजनल सेंटर भी बनाया गया, 31 जिलों की होगी निगरानीCBSE establishes first regional centre in Lucknow for board exam monitoring. Follow Latest Updates.
Read more »
10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम कल से शुरू: 26 देशों के 46 लाख छात्र देंगे परीक्षा, CBSE ने जारी की गाइडलाइनCBSE 10th 12th Board Exams 2026 Latest Updates. Entry strictly after 10 AM. Follow CBSE Exam News on Dainik Bhaskar. CBSE 10वीं, 12वीं के एग्जाम कल यानि 17 फरवरी से शुरू होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
Read more »
CBSE: 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति अनिवार्य, दूसरी परीक्षा केवल चयनित छात्रों के लिए; समझें नियमCBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10 के छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है। बोर्ड ने कहा कि जो छात्र पहली परीक्षा में कम
Read more »
CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा: 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, स्टैंडर्ड बेल सिस्टम से बताया जाएगा समयधनबाद में मंगलवार से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिले में 23 केंद्रों पर लगभग 16,000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। छात्रों को सुबह 10 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है, इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। सीबीएसई ने समय प्रबंधन के लिए स्टैंडर्ड बेल सिस्टम लागू किया है, जिसमें प्रश्नपत्र पढ़ने और उत्तर लिखने के लिए...
Read more »
आज से CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा: 43 लाख से ज्यादा छात्र शामिल, 15,649 केंद्रों पर परीक्षा, सख्त इंतजामकेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार यानी आज से शुरू हो रही हैं। इस साल दोनों कक्षाओं में कुल 43 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। 10वीं की
Read more »
