आज से CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा: 43 लाख से ज्यादा छात्र शामिल, 15,649 केंद्रों पर परीक्षा, सख्त इंतजाम

Cbse Board Exams News

आज से CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा: 43 लाख से ज्यादा छात्र शामिल, 15,649 केंद्रों पर परीक्षा, सख्त इंतजाम
43 Lakh StudentsDelhi NewsDelhi Today News
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार यानी आज से शुरू हो रही हैं। इस साल दोनों कक्षाओं में कुल 43 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। 10वीं की

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार यानी आज से शुरू हो रही हैं। इस साल दोनों कक्षाओं में कुल 43 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। 10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से होगी। वहीं 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू होगी। बोर्ड के मुताबिक 10वीं में 25,08,319 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। 12वीं में 18,59,551 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं। देशभर में 15,649 परीक्षा केंद्र परीक्षाओं के लिए देशभर में 15,649 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10वीं के लिए 8,075 और 12वीं के लिए 7,574 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 10.

30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। छात्रों को सुबह 10.00 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। संवेदनशील केंद्रों की विशेष निगरानी बोर्ड ने परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रहेगी और सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। छात्रों को स्कूल ड्रेस और प्रवेश पत्र के साथ ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। मोबाइल फोन, ईयरफोन समेत किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। शांत मन, आत्मविश्वास के साथ हल करें प्रश्न पत्र विद्यार्थी प्रत्येक प्रश्नपत्र को शांत मन आत्मविश्वास और सुविचारित रणनीति के साथ हल करें। निर्धारित समय में प्रश्न पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ें, समय का संतुलित प्रबंधन करें तथा उत्तर स्पष्ट, सुसंगठित एवं मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करते हुए लिखें। प्रश्न पत्र हल करने के बाद अंत में उत्तर-पुस्तिका का पुनरावलोकन जरूर करें। परीक्षा के बाद अनावश्यक चर्चा से बचें। परीक्षाओं के दौरान संतुलित दिनचर्या अपनाएं और पर्याप्त विश्राम लें। जितना तनाव मुक्त रहेंगे उतना ही प्रश्न-पत्र को अच्छे से हल कर पाएंगे। दिमाग को फोकस रखने के लिए आधे घंटे ध्यान जरूर लगाएं। प्रश्न पत्र में कुछ छूट जाए तो तनाव को हावी न होने दें, अभिभावकों व शिक्षकों से बात करते रहें। यह ध्यान करें कि अनुशासन, ईमानदारी और संयम ही सफलता के वास्तविक आधार हैं। ज्योति अरोड़ा, प्रधानाचार्य, माउंट आबू पब्लिक स्कूल

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

43 Lakh Students Delhi News Delhi Today News Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लखनऊ में CBSE बोर्ड एग्जाम के 40 सेंटर: पहली बार रीजनल सेंटर भी बनाया गया, 31 जिलों की होगी निगरानीलखनऊ में CBSE बोर्ड एग्जाम के 40 सेंटर: पहली बार रीजनल सेंटर भी बनाया गया, 31 जिलों की होगी निगरानीCBSE establishes first regional centre in Lucknow for board exam monitoring. Follow Latest Updates.
Read more »

10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम कल से शुरू: 26 देशों के 46 लाख छात्र देंगे परीक्षा, CBSE ने जारी की गाइडलाइन10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम कल से शुरू: 26 देशों के 46 लाख छात्र देंगे परीक्षा, CBSE ने जारी की गाइडलाइनCBSE 10th 12th Board Exams 2026 Latest Updates. Entry strictly after 10 AM. Follow CBSE Exam News on Dainik Bhaskar. CBSE 10वीं, 12वीं के एग्जाम कल यानि 17 फरवरी से शुरू होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
Read more »

CBSE Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, चेक करें गाइडलाइंसCBSE Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, चेक करें गाइडलाइंससीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर मार्च तक चलेंगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर जरूरी सामान ही लेकर जाएं.
Read more »

CBSE: 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति अनिवार्य, दूसरी परीक्षा केवल चयनित छात्रों के लिए; समझें नियमCBSE: 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति अनिवार्य, दूसरी परीक्षा केवल चयनित छात्रों के लिए; समझें नियमCBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10 के छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है। बोर्ड ने कहा कि जो छात्र पहली परीक्षा में कम
Read more »

CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा: 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, स्टैंडर्ड बेल सिस्टम से बताया जाएगा समयCBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा: 10 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, स्टैंडर्ड बेल सिस्टम से बताया जाएगा समयधनबाद में मंगलवार से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिले में 23 केंद्रों पर लगभग 16,000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। छात्रों को सुबह 10 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है, इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। सीबीएसई ने समय प्रबंधन के लिए स्टैंडर्ड बेल सिस्टम लागू किया है, जिसमें प्रश्नपत्र पढ़ने और उत्तर लिखने के लिए...
Read more »

CBSE Board Exams 2026: आज से कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा शुरू, ड्रेस कोड से लेकर इन बातों का रखना होगा ध्यानCBSE Board Exams 2026: आज से कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा शुरू, ड्रेस कोड से लेकर इन बातों का रखना होगा ध्यानCBSE Board Exams 2026: CBSE Board Exams 2026 17 फरवरी से शुरू। जानें परीक्षा गाइडलाइंस, क्या लेकर जाएं, क्या न ले जाएं, ड्रेस कोड और मैथ्स परीक्षा के जरूरी टिप्स. शिक्षा
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:26:56